Find the latest news and articles

स्वस्थ हृदय के लिए सबसे अच्छी डाइट: क्या खाएं और क्या न खाएं

By |
स्वस्थ हृदय के लिए सबसे अच्छी डाइट: क्या खाएं और क्या न खाएं

Best Diet for Healthy Heart : क्या आप जानते हैं कि आज के समय में हृदय रोग दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक बन चुका हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बदलती जीवनशैली, तनाव, शारीरिक गतिविधि की कमी और गलत खान-पान हमारे दिल की सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

अगर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में बेहतर बनाता है तो वह इस प्रकार की ख़तरनाक बीमारी से खुद को बचा सकता है, साथ ही आपको पता होना चाहिए कि स्वस्थ हृदय के लिए आपको कैसी डाइट लेनी होती है। अच्छे भोजन को ग्रहण करने से न केवल आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और वजन को भी नियंत्रित रख सकते है।

जैसाकि पता ही होगा कि दिल एक महत्वपूर्ण मांसपेशी होता है, जिसे ठीक से काम करने के लिए संतुलित पोषण की आवश्यकता होती है। यदि आप अपनी दिनचर्या में अधिक वसा, नमक और चीनी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी धमनियों में फैट जमा हो जाता है, जिससे ब्लॉकेज और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

दिल की बीमारी से बचने के लिए आपको फाइबर, विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट से भरपूर भोजन खाना चाहिए। इससे आपके दिल को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने में काफी अधिक मदद मिलती है।

दिल को स्वस्थ रखने में फल-सब्ज़ियों का महत्व

दिल के स्वास्थ्य के लिए फल और सब्ज़ियाँ बहुत अधिक महत्त्व होता है। फलों और सब्जियों में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं और साथ ही साथ सूजन को कम करते हैं।

आपको सेब, संतरा, अनार, बेरी जैसे फल और पालक, ब्रोकली, गाजर, टमाटर जैसी सब्ज़ियाँ को रोज़ाना खाना चाहिए। इस प्रकार की सब्जियों और फलों के सेवन से आप खुद को दिल से जुड़ी समस्याओं से बचा पाने में कामियाब रहते हैं। आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके खाने की प्लेट में ज्यादा से ज्यादा रंगीन फल और सब्ज़ियाँ शामिल हों।

साबुत अनाज क्यों हैं हृदय के लिए बेहतर विकल्प

साबुत अनाज भी स्वस्थ हृदय के लिए बहुत अधिक गुणकारी होता है। साबुत आनाज से आप खराब कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कर सकते है साथ ही अपने पाचन को बेहतर बना सकते हैं।

आपको अपनी दिनचर्या में ओट्स, ब्राउन राइस, जौ और मल्टीग्रेन रोटी जैसे विकल्प को शामिल करना चाहिए। दिल के लिए रिफाइंड अनाज की तुलना में कहीं ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। साबुत अनाज लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है।

दिल के लिए लाभकारी फैट के स्रोत

आपको अपनी दिनचर्या की डाइट में से फैट को पूरी तरह से हटाना नही चाहिए, बल्कि सही प्रकार के फैट को चुनना ज़रूरी है। आपको पता होना चाहिए कि हेल्दी फैट दिल आपकी दिल की धमनियों को लचीला बनाए रखते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

आपको बादाम, अखरोट, अलसी, चिया सीड्स, जैतून का तेल और एवोकाडो जैसे खाद्य पदार्थ सीमित मात्रा में ज़रूर खाना चाहिए। यह आपके दिल की सेहत के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। 

दिल को मजबूत रखने के लिए सही प्रोटीन

दिल को बेहतर के लिए आपको प्रोटीन की भी ज़रुरत होती है। आपको दालें, चना, राजमा, बीन्स, लो-फैट दूध और दही को ज़रूर खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सब आहारों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन शामिल होता है। अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए मछ्ली एक बेहतर विकल्प है। अच्छी प्रोटीन से भरपूर डाइट की मदद से आप अपने दिल की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं।

नमक, ट्रांस फैट और जंक फूड से दूरी बनाएँ

अभीतक आपने जाना है कि आपको किस प्रकार के भोजन का सेवन करना चाहिए जिससे आप अपने दिल की सेहत को बेहतर बना सकते है इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनसे आपको दूरी बनाई रखनी चाहिए।

अधिक नमक के सेवन से आपको बचना चाहिए। नमक के अधिक सेवन से आपका ब्लड प्रेसर बढ़ सकता है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। आपको पता होना चाहिए कि पैकेज्ड फूड, नमकीन, चिप्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अलावा ट्रांस फैट और जंक फूड धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें जितना हो सके कम करना चाहिए।

स्वस्थ दिल के लिए सही खान-पान की आदतें

नमक के अलावा, ज्यादा चीनी का सेवन भी दिल के लिए नुकसानदायक है क्योंकि यह आपके शरीर में मोटापा और डायबिटीज़ को बढ़ावा देता है। इन बिमारियों से सुरक्षित रहने हेतु आपको मीठे पेय, मिठाइयाँ और पैकेज्ड जूस से दूरी बनानी चाहिए। आपको हमेशा अपने घर का बना भोजन ही खाना चाहिए, साथ ही अधिक तले भोजन की जगह उबला या भाप में पका भोजन ही खाना चाहिए।

FAQs –

Q. स्वस्थ हृदय के लिए कौन से फल और सब्ज़ियाँ सबसे अच्छे हैं?

A. सेब, संतरा, अनार, बेरी जैसे फल और पालक, ब्रोकली, गाजर, टमाटर जैसी सब्ज़ियाँ हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

Q. साबुत अनाज क्यों महत्वपूर्ण हैं?

A. हेल्दी फैट, जैसे बादाम, अखरोट, अलसी, चिया सीड्स, जैतून का तेल और एवोकाडो, दिल की धमनियों को लचीला बनाए रखते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।

Click to read the full article

No tags available for this post.