Epstein मर्डर मिस्ट्री: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और उन 20 तस्वीरों का सच!
इस समय सोशल मीडिया और न्यूज़ चेंनलो पर आएदिन Epstein Files को लेकर नई बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में, अमेरिकी सरकार द्वारा जेफरी एपस्टीन की मौत से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज और तस्वीरें सार्वजनिक कर दिया गया है।
अमेरिका की सरकार द्वारा जारी किए गए इन दस्तावेजों में Epstein की जेल में हुई मौत के बाद की तस्वीरें, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मानसिक स्थिति से कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड शामिल हैं। Epstein Flies ने एक बार फिर उनकी मौत को लेकर पुराने सवालों और विवादों और अधिक सुर्ख़ियों में ला दिया है।
Epstein की विचलित करने वाली तस्वीरें आईं सामने
क्या आप जानते हैं कि अमेरिका की सरकार ने जेफरी एपस्टीन की मौत से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें और दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए थे। निम्नलिखित बातों को पढ़कर आप जान सकते हैं कि इन तस्वीरों और दस्तावेजों में कौन सी बात छुपी हुई थी जैसे कि :-
- जब आप अमेरिका सरकार द्वारा जारी की गई गोपनीय तस्वीरों को देखेंगे, तो आपको उन तस्वीरों में एपस्टीन का शव स्ट्रेचर पर रखा हुआ दिखाई देता है।
- इसके अलावा, आपको तस्वीरों में दिखेगा कि मेडिकल स्टाफ उन्हें बचाने की कोशिश करता नजर आएगा।
- ऐसा बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें एपस्टीन की मौत के तुरंत बाद ली गई थी।
'अनक्लासिफाइड' फाइलों का बड़ा खुलासा
श्याद ही आपको इस बारें में पता होगा कि अमेरिका सरकार द्वारा जारी की गई ये तस्वीरें और दस्तावेज लाखों फाइलों का हिस्सा हैं, जिन्हें हाल ही में डीक्लासिफाई किया गया है।
- अमेरिका सरकार ने एपस्टीन से जुड़ीं कुल 20 तस्वीरों को सार्वजानिक रूप से जारी किया है।
- जब आप इन 20 तस्वीरों को देखेंगे, तो आपको इनमें एपस्टीन की गर्दन और शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई देते हैं।
- अमेरिका सरकार ने 23 पन्नों की रिपोर्ट को जारी किया है और हर पेज पर "अनक्लासिफाइड" की मुहर लगी हुई है।
आखिर क्या हुआ था मौत की सुबह
ख़बरों के अनुसार, अमेरिका के निवेशक जेफरी एपस्टीन 10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क की 'मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर' जेल में अपनी कोठरी में मृत पाया गया था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर किस समय Epstein की मौत हुई थी? साथ ही उन्हें कब अस्पताल ले जाया गया था? आप निम्नलिखित बिंदुओं से समझ सकते हैं कि मौत की सुबह क्या हुआ था :-
- Epstein की मृत्यु का समय: अमेरिका सरकार द्वारा जारी तस्वीरों के अनुसार, 10 अगस्त 2019 और सुबह 6 बजकर 49 मिनट को उनकी मृत्यु हो गई थी।
- Epstein को कब अस्पताल ले जाया गया: उन्हें गंभीर हालत में सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
- जेल में Epstein की हालात कैसी थी: जारी दस्तावेजों से पता चलता है कि वह सेक्स ट्रैफिकिंग और साजिश के गंभीर आरोपों में जेल में बंद था और ट्रायल का इंतजार कर रहा था।
Epstein की पोस्टमॉर्टम और मानसिक स्थिति की रिपोर्ट
जब आप अमेरिका सरकार द्वारा जारी दस्तावेजों को देखेंगे, तो आपको एपस्टीन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के चौंकाने वाले बातों के बारें में पता चलेगा। इसका अंदाजा आप निम्नलिखित बातों को देखकर लगा सकते हैं:-
- Epstein को हुआ था फ्रैक्चर: जारी दस्तावेजों को देखकर पता चलता है कि रिपोर्ट में उसकी गर्दन की थायरॉयड कार्टिलेज में दो फ्रैक्चर आए थे।
- Epstein को रखा गया सुसाइड वॉच पर: दस्तावेजों में इस बात का भी ज़िक्र है कि Epstein ने 23 जुलाई 2019 को खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे 'सुसाइड वॉच' पर रखा गया था।
- अपने सेल के एक व्यक्ति पर Epstein ने लगाए गंभीर आरोप: Epstein ने अपनी ही सेल के एक व्यक्ति पर उन्हें जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए थे।
Epstein ने कहा "मेरा खुद को मारने का कोई इरादा नहीं!"
ख़बरों के अनुसार, मनोवैज्ञानिक डॉक्टर से बातचीत के दौरान Epstein ने कहा था कि "मेरा खुद को मारने का कोई इरादा नहीं है। मैं अपने केस को लेकर लड़ना चाहता हूँ और अपनी जिंदगी दोबारा जीना चाहता हूँ।"
क्या जेल प्रशासन से हुई थी कोई बड़ी लापरवाही?
अमेरिका सरकार द्वारा जारी किए गए रिकॉर्ड के अनुसार, जेल के कुछ अधिकारियों ने यह सलाह दी थी कि एपस्टीन को अकेले सेल में न रखा जाए और उसकी नियमित जांच हो। निम्नलिखित बातों को देखकर तो यही लगता है कि जेल प्रशासन द्वारा कोई बड़ी लापरवाई हुई है जैसे कि :-
- आखिर क्यों Epstein की मौत से एक दिन पहले उसके सेलमेट को जेल की किसी दूसरी सेल में शिफ्ट कर दिया गया था?
- क्यों Epstein के सेल की तय समय पर जेल कर्मचारियों ने निगरानी अच्छे से नहीं थी।
निष्कर्ष
सार्वजानिक हुए इन सभी दस्तावेजों और तस्वीरों को देखकर Epstein की मौत को लेकर विभिन्न प्रकार के सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही सरकारी दस्तावेजों के सार्वजनिक होने से इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई पुराने संदेह और चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं।
Click to read the full article
No tags available for this post.