आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 : साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका ,वर्ल्ड कप से बाहर हुए स्टेन

इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम साउथ अफ्रीका के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। पहले तो टीम अपने दोनों मैच हार गई है। और अब टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज डेल स्टेन को इस वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है। क्योंकि स्टेन काफी समय से अपने कंधे की चोट से जूझ रहे थे। परन्तु वह इस चोट से नहीं उभर सके है। स्टेन का बाहर होना साउथ अफ्रीका के लिए परेशानी बड़ा सकता है। क्योंकि साउथ अफ्रीका को अपना अगला मैच इंडिया के खिलाफ खेलना है। स्टेन के बाहर होने के बाद टीम में ब्यूरन हेंड्रिक्स को शामिल कर लिया गया है। इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को अपने पहले मैच में टीम इंग्लैंड से हार कर सामना करना पड़ा था। जबकि दूसरे मैच में कमजोर देख रही बांग्लादेश टीम से हार झेलनी पड़ी थी। अगर साउथ अफ्रीका अपना एक और मैच हार जाती है। तो इस टीम का प्रतियोगिता में बने रहना काफी मुश्किल हो जाएगा। दो लगातार हार के बाद टीम का आत्मविश्वास बेहद कम है ऐसे में टीम इंडिया से जीत पाना मुश्किल होगा।





