ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK – फादर्स डे को IND Vs PAK मैच, एक बार फिर जीतेगा तो बाप ही

268
ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK

ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK – 16 जून यानी फादर्स डे (जीतेगा तो बाप ही) के दिन एक बार इंडिया और पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच खेलने जा रहे है। सभी क्रिकेट के दीवानों का इस मैच का इंतज़ार रहता है। टीम इंडिया इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया का रिकॉर्ड आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही अच्छा रहा है। आज तक पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एक भी बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हरा नहीं पाई है। यह दोनों टीमें वर्ल्ड कप बहुत बार एक दूसरे के आमने – सामने आई है जिसमे हर बार पाकिस्तान को मात मिली है। क्या एक बार पकिस्तान को हराकर टीम इंडिया बाप-बाप होता है और बेटा-बेटा ही होता है कहावत को सच कर सकेगी।

ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK

आईसीसी प्रतियोगिता में हर बार इंडिया रहा है पाकिस्तान पर भारी
प्रतियोगिता स्पर्धा भारत पाकिस्तान ड्रा/टाई/कोई परिणाम नहीं
विश्व कप 6 6 0 0
विश्व ट्वेन्टी-20 5 4 0 1
चैंपियन्स ट्रॉफ़ी 4 2 2 0

ऊपर दिए गए आंकड़ों से साफ पता चलता है की आईसीसी की किसी भी प्रतियोगिता में  टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। चाहे वह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लीग मैच हो या फिर सेमीफाइनल मैच हो। हर मैच के दौरान पाकिस्तान का कद इंडिया से कम ही रहा है। (ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK) आईसीसी के हर मैच में बाप (इंडिया) बेटे (पाकिस्तान) पर भारी ही पड़ा है। अब तक इन दोनों टीमों ने आईसीसी वर्ल्ड कप (50 ओवर मैच) कप के कुल 6 मैच खेले है। जिसमें पाकिस्तान इंडिया को एक भी मैच नहीं हरा सका है। साथ अगर हम विश्व ट्वेन्टी-20 मैचों की बात करें तो यह भी पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी है। चैंपियन ट्रॉफी में जरूर 2-2 की बराबरी है परन्तु आने वाले दिनों में यह आँकड़े भी बदले हुए नजर आने वाले है। ‘बेटा (पाकिस्तान) चाहे कद में बाप की बराबरी कर लें परन्तु उम्र में तो बाप (इंडिया) ही बड़ा होता है तो इससे यह ही साबित होता है की बेटा (पाकिस्तान) कभी बाप (इंडिया) की बराबरी नहीं कर सकता है।

  • आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 – इंडिया ने पाकिस्तान को दी थी 76 रनों से मात

आईसीसी वर्ल्ड कप के इस मैच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया की तरफ से वर्तमान समय के इंडिया कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था। जिसमे उन्होंने 126 गेंदों पर 107 रनों के पारी खेली थी इसके अलावा, सुरेश रैना 74  और शिखर धवन ने 73 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम शुरू से ही लड़खड़ाती हुई जाकर आई। दो तीन खिलड़ियों को छोड़ दे तो बाकी कोई भी खिलाड़ी डबल डिजीट में भी नहीं आ सका था। जिसका परिणाम रहा की पूरी टीम 224 रनों पर ही सिमट गई। तथा इंडिया ने 76 रनों से मात दे दी।

  • आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 (सेमीफाइनल) – टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से रौंदा

वर्ष 2011 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था। इस मैच में इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। टीम इंडिया की तरफ से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने मैच की ओपनिंग की। इस की शुरुआत काफी आक्रमक रही है। सहवाग ने उमर गुल के एक ही ओवर में लगातार 5 चौके जड़ दिए थे। इसके बाद हमें सचिम तेंदुलकर की मास्टर क्लास पारी देखने को मिली उन्होंने इस अहम मुकाबले में 85 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसकी बदौलत इस हाई वोल्टेज मुकाबले में 260 रनों का लक्ष्य बनाने में कामियाब रहा था। जिसके जवाब में पूरी पाकिस्तान टीम 231 रनों पर ही सिमट गई थी। यह मुकाबला टीम इंडिया 29 रनों से जीत गई थी।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 – इस बार भी टीम इंडिया पड़ेगी पाकिस्तान पर भारी

इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। टीम खेले गए अबतक के अपने दोनों ही मुकाबले जीतने में कामियाब रही है। जहाँ पहले मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया वही दूसरी ओर पूर्व विशेविजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को भी मात दे दी। इतना ही नहीं टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है। चाहे आप टीम इंडिया के गेंदबाजों की बात करें या फिर टीम के बल्लेबाजों की बात करें। हर विभाग में टीम इंडिया बाकी सब टीमों पर भारी नजर आ रही है। (ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK) यदि हम पाकिस्तान के खिलाडियों की तुलना इंडिया के खिलाडियों से करें तो उसमे भी पाकिस्तान इंडिया से बोनी नजर आ रही है। जिसे हम निम्न प्रकार से समझ सकते है जैसे की –  

virat kohli vs babar azam Dhoni vs Shoaib malik shikhar dhawan vs imam ul haq Shami vs mohammed riyaz Rohit Sharma vs fakhar zaman jasprit bumrah vs mohammad amir bhubaneswar vs hasan ali

आप ऊपर तालिका से आसानी से समझ सकते है की टीम इंडिया का हर खिलाड़ी पाकिस्तान के हर एक खिलाड़ी पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। चाहे आप बल्लेबाज की बात करें या फिर गेंदबाजी हर विभाग में टीम इंडिया आगे नजर आ रही है। इन आँकड़ो से यह साबित होता है की इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 (ICC Cricket World Cup 2019 IND vs PAK) के मैच में जीतेगा तो बाप (इंडिया) ही’’ 

इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाडियों की सूची निम्न प्रकार है जैसे की –
खिलाड़ी समय अवधि मैच रन बेस्ट औसत स्ट्राइक रेट 100 50
एसआर तेंदुलकर (इंडिया) 1989-2012 69 2526 141 40.09 87.49 5 16
इंजमाम-उल-हक (PAK) 1992-2006 67 2403 123 43.69 78.55 4 12
सईद अनवर (PAK) 1989-2003 50 2002 194 43.52 90.58 4 8
आर द्रविड़ (इंडिया) 1996-2009 58 1899 107 36.51 67.17 2 14
शोएब मलिक (PAK) 2000-2018 41 1782 143 48.16 88.48 4 1 1
एम अजहरुद्दीन (INDIA) 1985-2000 64 1657 101 31.86 67.68 2 9
एससी गांगुली (INDIA) 1996-2007 53 1652 141 35.14 71.82 2 9
सलीम मलिक (PAK) 1983-1999 52 1534 102 34.08 77 2 8
एजाज अहमद (PAK) 1986-2000 53 1533 139 * 35.65 79.3 2 6
शाहिद अफरीदी (PAK) 1997-2015 67 1524 109 25.4 109.09 2 4
मोहम्मद यूसुफ (PAK) 1999-2009 44 1430 100 * 38.64 82.75 1 12
युवराज सिंह (INDIA) 2003-2017 38 1360 107 * 42.5 93.47 1 12
यूनिस खान (PAK) 2000-2015 37 1251 123 * 37.9 86.45 3 7
एमएस धोनी (INDIA) 2005-2018 35 1230 148 55.9 90.5 2 9
जावेद मियांदाद (PAK) 1978-1996 35 1175 119 * 51.08 72.44 3 6
वी सहवाग (INDIA) 1999-2013 31 1071 119 34.54 102.58 2 6
सलमान बट (PAK) 2004-2010 21 992 129 * 52.21 83.15 5 2
आमेर सोहेल (PAK) 1991-1998 25 958 105 41.65 69.62 1 7
एक जडेजा (INDIA) 1992-2000 40 892 93 28.77 65.68 0 3
एनएस सिद्धू (INDIA) 1988-1998 28 862 108 34.48 69.74 2 4
मोइन खान (PAK) 1991-2004 49 788 72 26.26 81.57 0 3
के श्रीकांत (INDIA) 1982-1992 26 687 123 28.62 73.16 1 4
रमीज राजा (PAK) 1985-1997 29 666 77 23.78 58.52 0 4
डीबी वेंगसरकर (इंडिया) 1978-1989 25 643 95 * 35.72 64.17 0 5
अब्दुल रज्जाक (PAK) 1998-2011 35 627 88 24.11 94.14 0 4
ज़हीर अब्बास (PAK) 1978-1985 13 612 118 51 97.14 3 1
एसएम गावस्कर (इंडिया) 1978-1987 20 600 92 33.33 63.82 0 6
आरजी शर्मा (इंडिया) 2007-2018 15 580 111 * 44.61 83.09 1 6
मिस्बाह-उल-हक (PAK) 2007-2015 17 550 76 39.28 88.28 0 3
जी गंभीर (INDIA) 2006-2013 19 549 83 28.89 83.3 0 4
आरआर सिंह (इंडिया) 1997-2000 29 549 82 24.95 65.27 0 3
एसके रैना (INDIA) 2006-2015 20 510 84 42.5 85 0 2
आरजे शास्त्री (INDIA) 1982-1991 29 510 77 28.33 64.63 0 5
मोहम्मद हफीज (PAK) 2005-2017 1 1 486 105 48.6 82.65 1 3
एम अमरनाथ (इंडिया) 1978-1989 20 471 88 42.81 62.71 0 5
वी कोहली (INDIA) 2009-2017 12 459 183 45.9 93.29 2 1
इमरान खान (PAK) 1978-1992 29 433 73 21.65 79.3 0 1
वसीम अकरम (PAK) 1985-2003 48 425 50 14.16 92.39 0 1
कामरान अकमल (PAK) 2004-2013 27 422 51 20.09 82.42 0 1
नासिर जमशेद (PAK) 2008-2013 6 408 112 102 85.71 3 1
आईके पठान (इंडिया) 2004-2012 23 399 65 33.25 85.25 0 2
एन कपिल देव (INDIA) 1978-1992 32 382 59 15.28 95.26 0 1
एस धवन (इंडिया) 2013-2018 7 380 114 54.28 102.42 1 2
एम कैफ (इंडिया) 2003-2006 21 369 78 21.7 72.07 0 2
एसवी मांजरेकर (इंडिया) 1989-1996 13 367 72 33.36 67.96 0 4
वीजी कांबली (इंडिया) 1991-1999 19 354 65 23.6 62.98 0 3
एनआर मोंगिया (इंडिया) 1994-2000 29 346 69 17.3 61.02 0 1
मुदस्सर नज़र (PAK) 1978-1988 20 345 67 23 53.73 0 2
अजहर महमूद (PAK) 1996-2000 33 313 67 17.38 83.24 0 1

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here