आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: कोहली ने किस साउथ अफ्रीका खिलाड़ी के लिए कहा 'सामने आना तब बात करूंगा'

विराट कोहली वर्तमान समय में भारतीय टीम के कप्तान होने के साथ एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी भी है। विराट कोहली जितना अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है उतना ही यह अपने आक्रमक रवैये के लिए भी मशूहर है। आज टीम इंडिया का इस आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का पहला मैच है। टीम इंडिया आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप मिशन की शुरुआत करने जा रही है। इस मैच से पहले विराट कोहली द्वारा एक कॉन्फ्रेंस में रबाड़ा की तारीफ करते हुए कहा की रबाड़ा एक शानदार गेंदबाज है तथा इस समय रबाड़ा दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज में से एक है। साथ ही कोहली ने यह भी कहा की मैं रबाड़ा के साथ कई मैच खेला हूँ। तथा मुझे पता है की उनके सामने किस हिसाब से बल्लेबाजी करनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने मीडिया को इस विषय पर और अधिक बताने से मना कर दिया। आखिर में उन्होंने कहा की रबाड़ा एक विश्व स्तर के गेंदबाज है। और वह अपनी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते है।





