Find the latest news and articles

IND vs ENG फाइनल? गावस्कर की भविष्यवाणी ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली!

By |
IND vs ENG फाइनल? गावस्कर की भविष्यवाणी ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली!

जब भी क्रिकेट का कोई बड़ा इंवेट आता है तो उससे पहले भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो जाता है। ऐसा कुछ हमें इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले भी देखनें को मिल रहा है। कल से यानी कि 7 फरवरी 2026 से इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड की शुरुआत होने जा रही है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में इस टूर्नामेंट को लेकर अधिक उत्सुकता देखी जा रही है।

हाल ही में, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक भविष्यवाणी की है। सुनील गावस्कर की इस भविष्यवाणी ने  क्रिकेट की दुनिया में अधिक हलचल मचा दी है।

सुनील गावस्कर ने एक न्यूज़ इवेंट में उन चारों टीमों के नाम की घोषणा की है, जो इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुँच सकती है।    

सुनील गावस्कर ने लिया इन चार टीमों का नाम

इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए हाल ही में एक स्पोर्ट्स इवेंट को आयोजित किया गया था, जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था।

इस इवेंट में ही सुनील गावस्कर ने उन चार टीमों के नाम को साझा किया है, जो उनके अनुसार इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी। सोचने वाली बात यह है कि सुनील गावस्कर ने इस सूची में सिर्फ एक ही एशियाई टीम का नाम शामिल किया है।

गावस्कर के मुताबिक, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें होंगी:

1. भारत

2. इंग्लैंड

3. न्यूजीलैंड

4. साउथ अफ्रीका

सुनील गावस्कर द्वारा की गई इस भविष्यवाणी के बाद, यह सवाल उठ रहा है कि गवास्कर की सूची में क्यों पाकिस्तान या फिर अन्य किसी एशियाई टीम का नाम शामिल नहीं हैं। इवेंट ने यह भी कहा है कि टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जहाँ अनिश्चितता बनी रहती है और यहाँ एक-दो ओवर पूरे खेल का पासा पलट सकते हैं।

फाइनल में हो सकता भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला?

सेमीफाइनल टीमों का नाम बताने के साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि कौनसी दो टीमें टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड 2026 का फाइनल मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगी। सुनील गावस्कर के अनुसार, भारत और इंग्लैंड इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला खेल सकती हैं।

ऐसा उन्होंने इसलिए कहा है क्योंकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस समय सबसे संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।

ईशान और अभिषेक करें ओपनिंग

इस इवेंट में टीम इंडिया की रणनीतियों पर बात करते हुए गावस्कर कहा है कि टीम इंडिया को एक क्रांतिकारी बदलाव की ज़रुरत है। गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

  • बेहतर साबित होगा लेफ्ट-हैंड कॉम्बिनेशन: गावस्कर का मानना है कि किसी भी टीम के दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी विपक्षी गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकती है।
  • इस बदलाव से मिलेगा पावरप्ले में अधिक फायदा: गावस्कर के अनुसार, अभिषेक और ईशान दोनों ही पावरप्ले में बेहद आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यदि ये दोनों शुरुआती 6 ओवरों में टिक जाते हैं, तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं।

सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया का युवा जोश और अनुभव का तालमेल ही इस वर्ल्ड कप में टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है।

यह बात सही है कि विराट और रोहित जैसे दिग्गजों की जगह लेना आसान नहीं है, लेकिन अभिषेक, ईशान और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी समय की मांग के हिसाब से पूरी तरह सक्षम हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी युवा खिलाडियों ने कई बार टीम इंडिया को निर्णायक मैच में जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन या ईशान किशन?

टीम इंडिया के बल्लेबाजों के चयन के बाद, उन्होंने टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि यदि संजू सैमसन अपनी बेहतरीन फॉर्म में होते, तो वे निश्चित रूप से विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम की पहली पसंद होते।

यदि हम वर्तमान समय में देखें तो संजू सैमसन ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं, इसलिए उन्होंने कहा है कि एक ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज को मौका देना चाहिए जो अच्छी फॉर्म में हो। ऐसे में ईशान किशन का नाम सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।

निष्कर्ष

भारतीय पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर की भविष्यवाणियों ने टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच को दोगुना कर दिया है। जहाँ उन्होंने पकिस्तान टीम को सेमीफाइनल से बाहर रखा है, वही दूसरी और टीम इंडिया के युवाओं पर इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर अधिक भरोसा जताया है।

अब देखना यह होगा कि क्या यह नई टीम इंडिया सुनील गावस्कर और करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है।

FAQs –

Q. सुनील गावस्कर ने किन चार टीमों को सेमीफाइनल में बताया है?

A. भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका।

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्यों नहीं चुना गया?

A. गावस्कर के अनुसार टी20 में अनिश्चितता ज्यादा होती है और मौजूदा संतुलन अहम है।

Click to read the full article

No tags available for this post.