IND vs NED Match Preview : क्या इस मैच को जीतकर टीम इंडिया बना पाएगी टेबल टॉपर?
IND vs NED Match Preview in Hindi : टीम इंडिया अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के मैच को जीतकर अपने ग्रुप में टॉप किया जाए।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026
वर्ल्ड कप 2026 के समयनुसार, इंडिया और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी शाम को 7 बजे से शुरू होगा। जीत के विजयरथ पर सवार टीम इंडिया के सभी खिलाडियों में आत्मविश्वास भरपूर देखनें को मिल रहा है। नीदरलैंड की टीम के लिए टीम इंडिया को रोक पाना काफी मुश्किल होने वाला है।
टेबल टॉपर बनाने की कोशिश करेगा इंडिया
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें कि टीम इंडिया पहले ही इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।
इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 की हालिया परिस्थिति को देखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में यह मैच भारतीय टीम के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आज़माने और अपनी कमियों को सुधारने का एक शानदार मौका है।
इस मैच में सबसे नजरें आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा पर होंगी। ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में अभीतक अभिषेक शर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नही का पाए हैं, लेकिन नाकआउट मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए बेहद ज़रूरी है।
फ़िलहाल, ईशान किशन इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जिसके चलते टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया था।
बल्लेबाजी के अलावा, अगर हम टीम इंडिया के गेंदबाजी विभाग को देखें तो उसमें जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाला आक्रमण और कुलदीप-वरुण चक्रवर्ती की फिरकी नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों के लिए पहेली साबित हो सकती है।
नीदरलैंड्स क्या बचा पाएगा अपनी साख?
आईसीसी टूर्नामेंट्स के रिकार्ड्स के अनुसार, स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी वाली नीदरलैंड्स की टीम ने बड़ी टीमों को परेशान किया है। इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के मैच में नीदरलैंड के सभी प्रशंसकों की उम्मीदें टीम के कप्तान एडवर्ड्स और ऑलराउंडर बास डी लीडे से होंगी।
नीदरलैंड के पास कॉलिन एकरमैन और लोगान वैन बीक जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो टी20 फॉर्मेट की बारीकियों को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि, भारतीय स्पिनर्स और बुमराह की सटीक यॉर्कर्स का सामना करना उनके लिए इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report in Hindi)
Ø बल्लेबाजी को मदद: सपाट पिच की वजह से यहाँ बल्लेबाजी करना आसान होता है, साथ ही ग्राउंड की तेज आउटफील्ड के चलते यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। सूर्या और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों के लिए यह मैदान बड़े शॉट्स खेलने के लिए आदर्श है।
Ø तेज गेंदबाजों को उछाल: मैच के शुरुआती ओवर में नीदरलैंड की टीम को बुमराह और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से बचके के रहना होगा, क्योंकि मैच के शुरुआती ओवरों में नई गेंद से बुमराह और हार्दिक पांड्या को अच्छी अतिरिक्त उछाल मिल सकती है।
संभावित इलेवन (IND vs NED Match Probable XI)
India: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Netherlands: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 या अन्य स्पोर्ट्स से जुड़ीं ख़बरों को पढ़ने के लिए आज ही HINDI FLYPPED को फॉलो करें
ये भी पढ़ें :-
PAK vs NAM Match Preview : क्या पाकिस्तान होगा बाहर? साख की आखिरी लड़ाई!
निष्कर्ष
हालिया फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को हरा पाना नीदरलैंड के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। टीम इंडिया को इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 को जीतना का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
यदि नीदरलैंड्स टीम इंडिया को इस मैच में टक्कर देना चाहता है, तो उसे पहले बैटिंग करते हुए कम से कम 180 रन बनाने होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय टीम इंडिया के बल्लेबाज जिस फॉर्म में चल रहे है हर टारगेट उनके लिए बहुत छोटा होगा।
Click to read the full article