IND vs PAK Match Preview : क्या भारत बरकरार रख पाएगा अपना दबदबा या पाकिस्तान करेगा पलटवार?
IND vs PAK Match Preview in Hindi : इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का सबसे बड़ा महायुद्ध रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो का ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में देखनें को मिलेगा।
दोनों ही टीमें इस ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में विजयी के रथ सवार दिख रही है। क्या पाकिस्तान के तेज गेंदबाज भारत के न रोकने वाले विजयी रथ को रोक पाएगी? या फिर भारत एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को जीत लेगी?
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस महामुकाबले के लिए कोलंबो का ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम पूरी से तरह तैयार है। यह बात तो आपको ही होगी कि यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं का सैलाब है।
क्या 'सूर्य' की चमक रहेगी बरकरार?
पिछले कुछ वर्षों से निरंतर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में रही है। कोई भी टीम इस युवा भारतीय टीम को इस फॉर्मेट में परेशान करने में सफल नहीं हो पाई है। इस वर्ल्ड को के अपने दोनों मैच अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ मिली एकतरफा जीत के बाद टीम के सभी खिलाडियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए खिलाफ बहुत ही शानदार है, जिसका अंदाजा आप ASIA Cup 2025 के फाइनल में खेली गई मैच जिताऊ पारी को देखकर लगा सकते हो। पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा का औसत 130 का है, जो पाकिस्तान की टीम में हलचल मचाने के लिए काफी है।
तिलक वर्मा के अलावा, ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में टीम के घातक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर सभी भारत के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी। फ़िलहाल, इन दोनों खिलाडियों की चोट ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है।
नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की फॉर्म में वापसी ने टीम इंडिया को अधिक मजबूती प्रदान करी है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह की वापसी ने भारतीय गेंदबाजी को दुनिया का सबसे खतरनाक आक्रमण बना दिया है।
सलमान अली आगा की नई सेना
सलमान अली आगा के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम काफी अच्छा प्रदर्शन रह रही है। इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ मिली जीत ने टीम के सभी खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाया है।
टीम पाकिस्तान के लिए इस वर्ल्ड कप में बाबर आजम और फखर जमान जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की ख़राब फॉर्म एक बहुत बड़ी चिंता का विषय रही है। यदि पाकिस्तान की टीम को भारत पर दवाब डालना है तो इन दोनों ही खिलाडियों का अच्छा करना बेहद ज़रूरी है।
भारत के बल्लेबाजों को मैच में शुरुआती ओवरों में पाकिस्तान के तेज स्विंग गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की जोड़ी को संभलकर खेलना होगा। इन दोनों गेंदबाजों ने कई बार भारत के टॉप आर्डर के बल्लेबाजों को परेशान किया है।
अब देखना होगा कि चेपॉक जैसी स्पिन-फ्रेंडली पिच के बाद कोलंबो की धीमी पिच पर अबरार अहमद पाकिस्तान के लिए 'ट्रम्प कार्ड' साबित हो पाते है या नहीं।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 और अन्य खेल जगत की खबरों को विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें :
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने के बाद वापस - क्या है पूरा मामला?
क्या रोहित शर्मा ODIक्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं?
भारत-पाक मैच की महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| मुकाबला | भारत बनाम पाकिस्तान (Match 27) |
| स्थान | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| समय | शाम 7:00 बजे (भारतीय समयनुसार) |
| पिच रिपोर्ट | स्पिनर्स के लिए मददगार और चेज़ करने वाली टीम को फायदा। |
प्रेमदासा की पिच किसे करेगी अधिक मदद
भारत और पाकिस्तान आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर कई मैच खेल चुकी है, जिससे इन दोनों ही टीमों को इस मैदान की धीमी पिच की बारें में अच्छी जानकारी है। रिकार्ड्स के अनुसार, यहाँ का औसत स्कोर 140-150 के आसपास रहता है, जो दर्शाता है कि ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में भारत और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत के वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव इस मैच के 'किंग' बन सकते हैं। इन दोनों गेंदबाजों की फिरकी से पार पाना पाकिस्तान के खिलाडियों के लिए काफी अधिक मुश्किल रहने वाला है
Click to read the full article