IND vs RSA Super-8 Match Preview : क्या 'सूर्या' की सेना ढहा पाएगी दक्षिण अफ्रीका का किला?
सुपर संडे को ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 को सुपर-8 का सबसे बड़ा मुकाबला चैंपियन इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। सुपर-8 का यह बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का यह मैच बहुत रोमांचक होगा।
यह दोनों इस ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 में अपना एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वर्ल्ड कप का यह 43वें मैच को आप मिनी सेमी फाइनल के रूप में भी देख सकते हैं। दोनों ही टीमें कोशिश करेंगी कि इस सुपर-8 के मुकाबले को जीतकर सेमी फाइनल की राह को आसान बनाना चाहेंगी।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026
'सूर्या' का नया दौर और युवा शक्ति
इस ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बाद अब जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवाओं पर है। जैसाकि आपको पता है कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी गहराई है।
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। इतना ही नहीं, मध्य क्रम में भी तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों में से बाहर निकाल सकते हैं।
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की रीड की हड्डी है, क्योंकि यह एक ऐसा महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, जो टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में मदद करता है। इसके अलावा, युवा बल्लेबाज रिंकू अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं।
यदि आप टीम इंडिया की गेंदबाजी को देखेंगे, तो आपको जसप्रीत बुमराह जैसा अनुभवी घातक गेंदबाज नजर आएगा। जो किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को तबाह कर सकता है।
जसप्रीत बुमराह के साथ, अर्शदीप सिंह की स्विंग और कुलदीप यादव-वरुण चक्रवर्ती की फिरकी जोड़ी अहमदाबाद की टर्निंग पिच पर अफ्रीकी बल्लेबाजों को नाच नचाने के लिए तैयार है।
क्या अफ्रीका हटा पाएगी 'चोकर्स' का टैग?
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 में साउथ अफ्रीका की हालिया फॉर्म को देखते हुए, टीम इंडिया के लिए इस मैच को जीत पाना इतना आसान नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एडन मार्क्रम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका इस बार बेहद संतुलित दिख रही है।
साथ ही साथ अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी पावरप्ले का फायदा उठाना बखूबी जानती है। ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी अंतिम ओवरों में मैच को एक तरफा कर सकते हैं।
इतिहास गवाह है कि उछाल भरी गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम काफी परेशानी में रहा है। ऐसे में ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के मैच में टीम इंडिया का कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया की गति से पार पाना काफी मुश्किल होगा।
साथ ही, युवा क्वेना मफाका पर सबकी नजरें रहेंगी, जिन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर से सबको प्रभावित किया है।
अहमदाबाद मैदान का रिकॉर्ड्स और पिच का मिजाज
- पिच की स्थिति: इस मैदान पर खेले गए मुकाबलों के अनुसार, अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है, लेकिन यहाँ की बाउंड्री बड़ी होने के कारण स्पिनर्स को विकेट लेने के मौके मिलते हैं।
- टॉस का महत्व: ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच रात को 7 बजे से खेला जाएगा। शाम का मैच होने के कारण ओस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करने के फैसला लेना चाहिए।
इस स्टार खिलाडियों पर होगी सबकी नजरें
- जसप्रीत बुमराह बनाम क्विंटन डी कॉक: देखना होगा कि सुपर-8 के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बुमराह की सटीक लाइन को साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डी कॉक किस प्रकार से खेलते हैं?
- सूर्यकुमार यादव बनाम केशव महाराज: ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 के मैच में इन फॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, क्या साउथ अफ्रीका का बेहतरीन स्पिनर्स केशव महाराज की चुनौती से बच पाएंगे।
- हार्दिक पांड्या बनाम मार्को जानसन: सुपर-8 के इस सबसे बड़े मुकाबले में दो बेहतरीन ऑलराउंडर्स, हार्दिक पांड्या और मार्को यान्सन के बीच होने वाली जंग देखने होगी।
मैच की जानकारी
- मुकाबला: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (मैच 43, सुपर 8)
- तारीख: कल (22 फरवरी, 2026)
- समय: शाम 7:00 PM (स्थानीय), दोपहर 1:30 PM (GMT)
- स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
साउथ अफ्रीका : एडन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, क्वेना मफाका
ये भी पढ़ें : SL vs ENG Super-8 Match Preview : इंग्लैंड रोक पाएगी श्रीलंका का 'स्पिन जाल'?
निष्कर्ष
जैसाकि आपको पता है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड आईसीसी टूर्नामेंट्स में बराबरी का रहा है, लेकिन घरेलू दर्शकों के शोर के बीच टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। क्या 'किलर मिलर' का बल्ला चलेगा या बुमराह की यॉर्कर स्टंप्स उखाड़ेंगी? कल शाम इसका फैसला हो जाएगा।
Click to read the full article