Find the latest news and articles

IPL 2026: हर्षित राणा आउट! KKR के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत

By |
IPL 2026: हर्षित राणा आउट! KKR के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत

IPL 2026 KKR Schedule and Harshit Rana Injury News in Hindi : हाँ, यह बात सही है कि जैसे-जैसे 28 मार्च की तारीख नजदीक आ रही है, क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर दिख रहा है। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, IPL 2026, एक बार फिर नए रोमांच और नए समीकरणों के साथ सभी क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन करने आ रहा है।

खबरों के अनुसार, IPL 2026   के शुरू होने से कुछ दिन पहले, दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने KKR के फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। 

ऐसा बताया जा रहा है कि स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस सीजन से बाहर हो चुके है। इस बेहतरीन आलराउंडर खिलाड़ी का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा संकट बन गया है।

IPL 2026 KKR Schedule and Harshit Rana Injury News in Hindi

KKR के शुरुआती मैच

इस IPL 2026 Schedule के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दो मैच आईपीएल की दो सबसे खतरनाक टीम के खिलाफ खेलने वाली है, जैसे कि –

  • 29 मार्च (रविवार): केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस (MI) - एक हाई-वोल्टेज मुकाबला जहाँ रहाणे की कप्तानी की पहली परीक्षा होगी।
  • 02 अप्रैल (गुरुवार): केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर घरेलू दर्शकों के सामने पहली भिड़ंत।

यह भी पढ़ें : गंभीर की डिजिटल वॉर: AI डीपफेक पर ₹2.5 करोड़ का महा-मुकदमा!

हर्षित राणा का बाहर होना KKR के लिए कितनी बड़ी क्षति?

जैसा कि आपको पता है कि हर्षित राणा केवल एक गेंदबाज नहीं, बल्कि केकेआर के 'ट्रम्प कार्ड' बन चुके थे। उनके बाहर होने के मायने समझिए:

  • चैंपियन बनने के हीरो: IPL 2024 रिकार्ड्स के मुताबिक, पूरे सीजन में हर्षित ने 19 विकेट अपने नाम किए थे और केकेआर को खिताब दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी।
  • रिटेंशन का भरोसा: हर्षित राणा की काबिलियत देखते हुए केकेआर की मैनेजमेंट ने उन्हें IPL 2025 से पहले उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
  • हर्षित राणा की निरंतरता: हर्षित राणा ने केकेआर की टीम के लिए निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में भी उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।
  • हर्षित राणा है डेथ ओवर स्पेशलिस्ट: यह एक ऐसा प्रतिभाशाली गेंदबाज है, जो पावरप्ले में स्विंग और अंतिम ओवरों में सटीक यॉर्कर डालने का माहिर है।

यह भी पढ़ें : राहुल का मिशन 2026 : क्या दिल्ली कैपिटल्स इस बार रचेगी इतिहास?

वरुण चक्रवर्ती पर रहाणे से टीम को उम्मीदें

जहाँ एक तरफ हर्षित के IPL 2026 से बाहर होने से टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है, वहीं दूसरी तरफ कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मनोबल बढ़ाते हुए यह कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में भले ही विपक्षी बल्लेबाजों ने वरुण के खिलाफ रन बनाए हों, लेकिन उनकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। वह अभी भी हमारे सबसे बड़े मैच विनर हैं।

  • रहाणे का दांव: केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का यह कहना है कि 10 दिन का ब्रेक वरुण को मानसिक रूप से तरोताजा कर देगा। जिसे केकेआर की टीम को फायदा मिल सकता है।
  • मिस्ट्री स्पिन की वापसी: पिछले कुछ वर्षों के प्रदर्शन को देखा जाए, तो आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वरुण अपनी जादुई फिरकी के साथ ईडन की पिच पर कहर ढाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : IPL 2026 : करोड़ों की बोली, ये 7 सितारे करेंगे IPL डेब्यू!

हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट की तलाश

हर्षित राणा के बाहर होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि केकेआर टीम में अब उनकी जगह कौन लेगा? मैनेजमेंट की नजर इन विकल्पों पर हो सकती है:

  1. घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाज।
  2. नीलामी में 'अनसोल्ड' रहे अनुभवी भारतीय पेसर।
  3. विदेशी एक्सप्रेस गेंदबाज जो हर्षित की रफ़्तार की कमी पूरी कर सके।

निष्कर्ष

क्या ऊपर लिखे हुए लेख को देखकर यह कहना सही होगा कि IPL 2026 केकेआर के लिए परीक्षाओं का सीजन होने वाला है? 

कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर्षित राणा की कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा, लेकिन अजिंक्य रहाणे की सूझबूझ और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी इस टीम को फिर से पटरी पर ला सकती है। क्या ईडन गार्डन्स में एक बार फिर 'कोरबो लोड़बो जीतबो' की गूंज सुनाई देगी? यह तो वक्त ही बताएगा!

स्पोर्ट्स या आईपीएल से जुड़ी ताजा ख़बरों को ENGLISH में पढ़ने के लिए आज ही FLYPPED.COM के साथ जुड़ें!

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न : IPL 2026 में KKR का पहला मैच कब और किसके खिलाफ है?

उत्तर : कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 29 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबईइंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

प्रश्न : हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर क्यों हुए हैं?

उत्तर : हर्षित राणा इस आईपीएल से इसलिए बाहर हुए है क्योंकि हर्षित राणा के दाहिने घुटने में लिगामेंट इंजरी (Ligament Strain) हुई है, जिसके कारण उनकी सर्जरी हुई। वे फिलहाल रिहैब प्रक्रिया में हैं

प्रश्न : हर्षित राणा की जगह KKR में कौन से खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं?

उत्तर : खबरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में सिमरजीत सिंह, आकाश मधवाल और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाजों को केकेआर की टीम में शामिल किया जा सकता है।

Click to read the full article