Find the latest news and articles

IPL 2026 : करोड़ों की बोली, ये 7 सितारे करेंगे IPL डेब्यू!

By |
IPL 2026 : करोड़ों की बोली, ये 7 सितारे करेंगे IPL डेब्यू!

IPL 2026 Debut Players List in Hindi : जैसा कि आपको पता है कि कुछ ही दिनों बाद क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शुरू होने को है और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। बता दें कि हर साल की तरह, इस बार भी कुछ ऐसे नए विदेशी चेहरे मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और अन्य टी20 लीग्स में अपनी धाक जमाई है।

IPL 2026 Debut Players List in Hindi

ऐसा कहा जा रहा है कि IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन के बाद, सभी टीमों ने अपने विदेशी कोटा को संतुलित करने के लिए दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ टैलेंट को अपनी टीम में शामिल किया है। आज हम आपको अपने इस लेख में उन 7 प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के बारें में बताएँगे, जो इस सीजन में अपना IPL डेब्यू करने जा रहे हैं।

1. फिन एलन (न्यूजीलैंड) – कोलकाता नाइट राइडर्स

हाल ही में, खेले गए आईसीसी टी ट्वेंटी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलन आखिरकार IPL के मंच पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज इससे पहले RCB के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग-XI में मौका नहीं मिला था।

इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। यह बात आईपीएल की सभी टीमें अच्छे से जानती है कि 176+ के टी20 स्ट्राइक रेट के साथ, एलन पावरप्ले में मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।

2. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे) – कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2026 के ऑक्शन के बाद, कई क्रिकेट पंडितों का कहना है कि जिम्बाब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के लिए यह साल ऐतिहासिक होने वाला है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुजरबानी को KKR की टीम में शामिल किया गया है।

ब्लेसिंग मुजरबानी अपनी बाउंस और गति से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें IPL की सुर्खियों में ला दिया है।

3. पथुम निसांका (श्रीलंका) – दिल्ली कैपिटल्स

अगर हम श्रीलंका के पिछले कुछ वर्षों के शानदार प्रदर्शन को देखें, तो उसमें के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका का सबसे अहम रोल रहा है। आपको बता दें कि IPL 2026  में पथुम निसांका दिल्ली के टीम से खेलते हुए नजर आने वाले हैं, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीदा है।

निसांका की खासियत उनकी निरंतरता है। वे टॉप ऑर्डर में एक सॉलिड एंकर की भूमिका निभा सकते हैं और तेजी से रन बटोरने में भी माहिर हैं। दिल्ली को उम्मीद होगी कि निसांका उनकी ओपनिंग जोड़ी की समस्याओं को हल करेंगे।

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या पर FIR की मांग: जीत के जश्न में तिरंगे का अपमान?

4. जेकब डफी (न्यूजीलैंड) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

2026 के ऑक्शन को देखकर साफ पता चलता है कि इस बार आरसीबी की टीम ने अपनी गेंदबाजी विभाग पर अधिक ध्यान दिया है। आरसीबी ने अपनी गेंदबाजी को धार देने के लिए कीवी पेसर जेकब डफी पर भरोसा जताया है।

न्यूजीलैंड यह तेज गेंदबाज अपनी तेज गति से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकता है। इतना ही नहीं, डफी स्विंग गेंदबाजी के माहिर हैं और चिन्नास्वामी जैसे मैदान पर उनकी चतुराई टीम के बहुत काम आ सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें जोश हेजलवुड के बैकअप और एक मुख्य स्ट्राइक बॉलर के तौर पर देखा जा रहा है।

5. बेन डकेट (इंग्लैंड) – दिल्ली कैपिटल्स

बहुत कम लोगों को इस बारें में पता है कि इंग्लैंड के 'बैजबॉल' स्टाइल के प्रमुख खिलाड़ी बेन डकेट अपनी इनोवेटिव बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के इस ख़तरनाक बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में ख़रीदा है।

दिल्ली के लिए यह खिलाड़ी इतना खास इसलिए हैं क्योंकि इन्हें स्पिनर्स के खिलाफ खेलने के लिए कमाल के स्वीप और रिवर्स-स्वीप शॉट्स हैं, जो भारतीय पिचों पर काफी असरदार साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : #BoycottSRH: काव्या मारन ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी?

6. अल्लाह गजनफर (अफगानिस्तान) – मुंबई इंडियंस

यदि इस सीजन का सबसे अधिक चर्चित डेब्यूटेंट्स की बात करें, तो उस सूची में सबसे ऊपर अफगानिस्तान के 19 साल के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर का नाम दिखाई देगा। मुंबई इंडियंस ने इस जादुई गेंदबाज पर ₹4.80 करोड़ की भारी बोली लगाई है।

अल्लाह गजनफर के क्रिकेट करियर के अनुसार, 63 टी20 मैचों में 77 विकेट लेने वाले गजनफर अपनी फिरकी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या वे मुंबई के लिए अगले 'राशिद खान' साबित होंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

7. जैक एडवर्ड्स (ऑस्ट्रेलिया) – सनराइजर्स हैदराबाद

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पर सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹3 करोड़ का दांव खेला है। एडवर्ड्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम तेज गेंदबाजी से भी मैच का रुख पलटने में माहिर हैं। हैदराबाद को उम्मीद है कि  वे टीम के लिए परफेक्ट 'फिनिशर' की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें : SRH में बड़ा उलटफेर: क्या ईशान किशन बनेंगे हैदराबाद के नए सुल्तान?

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न : IPL 2026 का पहला मैच कब से खेला जाएगा?

उत्तर : आईपीएल के इस 19वें सीजन का पहला मैच 28 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

प्रश्न : 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगा विदेशी डेब्यूटेंट खिलाड़ी कौन है?

उत्तर : आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अफगानिस्तान के 19 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर सबसे महंगे विदेशी डेब्यूटेंट खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने ₹4.80 करोड़ में खरीदा है।

प्रश्न : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह किसे शामिल किया है?

उत्तर : देश में हुए बहुत बड़े विवाद के बाद, KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्बाब्वे के लंबे कद के घातक गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में जगह दी है।

Click to read the full article