SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

क्या आप मूलांक 2 वाले हैं? जानिए जीवन, प्रेम और करियर के राज़!

By Rajni Editor | September 13, 2025
Featured Image

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा को भावनाओं और कल्पनाओं का ग्रह माना जाता है। इसलिए मूलांक 2 (Moolank 2 swabhav) वाले लोग भी भावनाओं और कल्पनाओं से भरे होते हैं।

स्वभाव और व्यक्तित्व

मूलांक 2 (Moolank 2 personality) वाले लोग बहुत संवेदनशील, भावुक और दयालु होते हैं। ये जल्दी किसी से भी जुड़ जाते हैं और सामने वाले को महत्व देने लग जाते हैं। इनमें रचनात्मकता (Creativity) खूब होती है। अक्सर ये अच्छे लेखक, गायक, चित्रकार या कलाकार निकलते हैं। इनका दिमाग तेज़ होता है और समाज को नई दिशा देने की सोच भी रखते हैं। स्वभाव से थोड़े शंकालु और हिचकिचाने वाले होते हैं, इसलिए किसी बड़े फैसले में समय लेते हैं। ये किसी को सीधे "ना" नहीं कह पाते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों के मन की बात समझने में माहिर होते हैं।

शिक्षा

पढ़ाई में मूलांक 2 वाले लोग अक्सर अच्छे होते हैं और अपनी कल्पना शक्ति से अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं। लेकिन डर, वहम और जल्दी मन बदलने की वजह से पढ़ाई बीच में रुक भी सकती है। कभी-कभी पूरी मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम न मिलने से ये असंतुष्ट और दुखी महसूस करते हैं।

आर्थिक स्थिति

मूलांक 2 वालों की आदत पैसा बचाने की होती है। ये धन कमाकर और उसे जमा करके खुश रहते हैं। योजना बनाने में माहिर होते हैं और आमतौर पर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी ही रहती है।

पारिवारिक संबंध और दोस्ती

सामान्यत: मूलांक 2 वाले अपने भाई-बहनों से छोटे होते हैं। भाइयों-बहनों से संबंध अच्छे रहते हैं, लेकिन कभी-कभी मतभेद भी हो जाते हैं, जो कि  जल्दी सुलझ भी जाते हैं। मूलांक 2 वाले दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक भावुकता और हस्तक्षेप की वजह से दोस्त से दूरी बना लेते हैं। मूलांक 1, 2, 4 और 7 वालों से इनकी अच्छी पटती है।

प्रेम और विवाह

प्रेम संबंधों में मूलांक 2 (Moolank 2 love life) वाले बहुत सफल नहीं माने जाते हैं। इनके रिश्ते लंबे समय तक टिकते नहीं है और कभी-कभी इन्हें धोखा भी मिलता है। कई बार तो इन्हें जीवनभर प्रेम में अधूरापन महसूस हो सकता है। शादी के बाद इनका परिवारिक जीवन सामान्यतः सुखद होता है। इन्हें अक्सर बेटियों का सुख अधिक मिलता है और बच्चे इन्हें बहुत प्यार करते हैं।

करियर और कामकाज

खुद का व्यवसाय करने के बजाय मूलांक 2 (Moolank 2 career guide) वाले लोग नौकरी में ज्यादा अच्छा करते हैं। ये दूसरों की बनाई योजना को अच्छे से पूरा कर सकते हैं, लेकिन अपनी योजना को पूरी तरह लागू करने में कठिनाई होती है। ये अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं। इनके लिए लाभदायक क्षेत्र:

  • कृषि कार्य
  • दूध और पानी से जुड़ा काम
  • दवाइयों का क्षेत्र
  • न्याय, नहर, शिक्षा, बैंक और स्वास्थ्य विभाग
  • संगीत, गायन और लेखन

स्वास्थ्य

मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा मन, भावनाओं और विचारों पर असर डालता है, शरीर की ताक़त पर नहीं, इसलिए मूलांक 2 वाले लोग ज़्यादा मानसिक और भावनात्मक होते हैं, लेकिन शारीरिक रूप से बहुत मज़बूत नहीं माने जाते हैं।

मूलांक 2 वालों की जीवनशक्ति थोड़ी कमजोर होती है। इन्हें अक्सर बीमारी का वहम बना रहता है। पेट की समस्या, रक्त विकार, छाती व फेफड़ों की परेशानी और मानसिक तनाव से कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक, दिन और रंग

शुभ अंक: 1, 2, 4 और 7
शुभ दिन: रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद और हरा

मूलांक 2 वाले लोग भावनाओं और कल्पनाओं से भरे होते हैं साथ ही रचनात्मक और दयालु होते हैं। इन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने और फैसलों में दृढ़ रहने की जरूरत है। अगर ये अपनी कल्पनाशक्ति का सही उपयोग करें और डर-वहम से बचें, तो जीवन में सफलता और सुख दोनों पा सकते हैं।

Click to read the full article

No tags available for this post.

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *