SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

Maharashtra में तेज बारिश के चलते अब तक 20 से अधिक लोगों ने गवाई अपनी जान

By Gautam | July 03, 2019
Featured Image
हरवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी Maharashtra में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। Maharashtra के कई राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। जिसमें मुंबई, कल्याण, ठाणे और पुणे समेत कई विभिन्न इलाकों के नाम शामिल है। इन सभी इलाकों में पिछले सप्ताह से निरंतर बारिश हो रही है। इतना ही नहीं इस बारिश ने पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस बारिश को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा राज्य के सभी लोगों के हाई अलर्ट जारी कर दिया है। तथा कुछ दिन तक सावधानी से घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। Maharashtra में हो रही इस बारिश के चलते सरकारी विद्यालयों तथा कॉलेज को बंद रखने के निर्देश दिए गए है। इतना ही इससे यातायात भी काफी प्रभावित हुई है। करीबन 55 उड़ानों का रूट डायवर्ट और 52 उड़ानें रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, सुरक्षाबलों द्वारा करीबन 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया गया है। बारिश के चलते Maharashtra के पुणे में अबतक 6 लोगों की गई जान बीते सोमवार से Maharashtra के पुणे में बहुत अधिक बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य के सभी लोगों को काफी अधिक परेशानी हो रही है। तेज बारिश के चलते पुणे के अंबेगांव में स्थित सिंघड़ कॉलेज की दिवार गिर गई है। जसिके चलते 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि कल्याण में एक उर्दू स्कूल की दीवार गिरने से 3 लोगों को मृत्यु हो गई है जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। तेज बारिश ने किया Maharashtra की विमान सेवा को ठप लगातार हो रही बारिश से राज्य की विमान सेवा अधिक प्रभावित देखने को मिल रही है। अबतक करीबन 107 उड़ानों को तेज बारिश के चलते रद्द कर दिया है। जिसमें 55 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। जबकि 52 फ्लाइट्स सम्पूर्ण रूप से रद्द कर दिया गया है। गोवा के उड़ान भरने वाली अधिकतर विमान इसमें शामिल है। अब देखना होगा की राज्य के लोगों को इस आफत से कबतक छुटकारा मिल पाता है या नही Maharashtra में अभी और 24 घंटे तक आफत बनी रहेगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ समय तक राज्य के सभी लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले 24 घंटों में Maharashtra के कुछ इलाकों में रुक रूककर बारिश हो सकती है। जिसकों देखते हुए Maharashtra की पुलिस ने राज्य के सभी लोगों को कुछ दिन मौसम को ध्यान में रखते हुए घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है की अधिक जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। Maharashtra में 10 वर्ष बाद बारिश का दिखा इतना कहर एक दशक बाद Maharashtra में बारिश का ऐसा भयानक रूप देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2 दिनों के अंदर राज्य में करीबन 54 सेंटीमीटर बारिश हुई है। इसमें पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही तेज बारिश का असर राज्य की विमान सेवा पर भी अधिक देखने को मिला है। जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की मुंबई और पुणे लाइन पर जाने वाली करीबन 27 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जबकि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 265 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

Click to read the full article

Tags:
Maharashtra NEWS Latest News News update mumbai rain monsoon

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *