भारत में हुआ Motorola का MZ4 स्मार्टफोन लॉन्च 48MP के कैमरा के साथ

30 मई 2019 को मोटोरोला की मोबाइल कंपनी ने अपना नया Moto Z4 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को यूएस और कनाड़ा में ही लॉन्च किया गया है। मोटोरोला ने अपने इस स्मार्टफोन को आकर्षित फीचर्स के साथ मार्किट में उतारा है। इतना ही नहीं बहुत जल्द आप इस स्मार्टफोन को भारत के बाजार से खरीद सकते है। Moto Z4 के इस फ़ोन को आपको बेहतरीन कैमरा भी दिया गया है। जिससे आप अच्छी पिक्चर क्वालिटी का आनंद ले सकते है। कंपनी के इस फ़ोन में आपको सोनी का 48-मेगापिक्सल का कैमरा के साथ IMX586 सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको Moto Z सीरीज जैसा ही मोटो मॉड्स को भी सपोर्ट करेगा। यदि आप मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है तो आप इसे $499 यानी 34,900/- रूपये में खरीद सकते है। यूएस मोबाइल मार्किट में इसकी बिक्री आधिकारिक रूप से 6 जून से शुरू कर दी जाएगी। वही कनाडा में यह फ़ोन इस वर्ष की गर्मी के अंत तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।




