Find the latest news and articles

Nissan Gravite Specifications Features: मात्र ₹5.65 लाख!

By |
Nissan Gravite Specifications Features: मात्र ₹5.65 लाख!

Nissan Gravite Specifications Features in Hindi : भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में किफायती 7-सीटर गाड़ियों की मांग हमेशा से रही है। इस मांग को पूरा करने के लिए निसान अपनी नई पेशकश Nissan Gravite के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। ख़बरों के अनुसार, निसान मार्च के महीने में अपनी इस नई गाड़ी को लॉन्च कर सकती है।

Nissan Gravite Specifications Features in Hindi

कंपनी अपनी इस गाड़ी की कीमत मात्र ₹5.65 लाख से ₹8.94 लाख रखी है। इतना ही इस स्टाइलिश कार में आपको बेहतरीन फीचर्स देखनें को मिल रहे हैं।

आज हम आपको अपने इस लेख में Nissan Gravite Specifications & Features के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।

शक्तिशाली इंजन और परफॉर्मेंस (Nissan Gravite Engine Performance Details in Hindi)

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Nissan Gravite Specifications Features की सबसे बड़ी खूबी इसका शक्तिशाली इंजन है। इतना ही नहीं, कंपनी ने अपनी इस Nissan Gravite में B4D 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी दिया है।

बता दें कि यह इंजन 6250rpm पर 71.01bhp की पावर और 3400-3600rpm पर 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह शानदार ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है।

  • माइलेज: यदि आप ऐसी गाड़ी चलाना पसंद करते हो, जो अधिक माइलेज देती हो, तो निसान की नई गाड़ी आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको इस गाड़ी में ARAI माइलेज 19.6 kmpl दे रही है, जो एक 7-सीटर MUV के लिए काफी प्रभावशाली है।
  • ट्रांसमिशन: इसमें 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स मिलता है, जो शहर की ट्रैफिक में ड्राइविंग को बेहद आसान बना देता है।

आधुनिक फीचर्स और कंफर्ट (Nissan Gravite Features in Hindi)

इस बार निसान ने इस गाड़ी के इंटीरियर और कंफर्ट पर विशेष ध्यान दिया है। Nissan Gravite Specifications Features की लिस्ट पर नजर डालेंगे, तो आपको इसमें प्रीमियम अनुभव देने के लिए 7-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है।

  • साउंड सिस्टम: म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें JBL के प्रीमियम स्पीकर्स और ट्विटर दिए गए हैं।
  • स्पेस: निसान की इस स्टायलिश गाड़ी में 182 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 625 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है, जो लंबे सफर के लिए बेहतरीन है।

सुरक्षा फीचर्स (Nissan Gravite Security Features Details in Hindi)

कंपनी ने इस बार इस गाड़ी को लॉन्च करने से पहले अपने कस्टमर की सुरक्षा का खास ध्यान रखा है। Nissan Gravite Specifications Features का सबसे मजबूत पक्ष इसकी सुरक्षा प्रणाली है।

ऐसा कहा जा रहा है कि Nissan Gravite को BS VI 2.0 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बनाया गया है और इसमें सुरक्षा के अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो परिवार की सुरक्षा को हर सफर में सुनिश्चित करते हैं।

  • एयरबैग्स: इसमें ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन एयरबैग्स समेत कुल 6 एयरबैग्स मिलते हैं।
  • टेक्नोलॉजी: ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स इसे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी सुरक्षित रखते हैं।
  • स्मार्ट सेफ्टी: इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और गाइडेड लाइन्स के साथ रियर कैमरा भी दिया गया है।

एक्सटीरियर और डिजाइन  (Nissan Gravite Exterior & Design Details in Hindi)

Nissan Gravite का एक्सटीरियर और डिजाईन दोनों ही बेहतरीन है। देखने में यह MUV काफी मस्कुलर और मॉडर्न लगती है। इसमें LED हेडलैंप्स, LED DRLs और LED टेललाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। छत पर मौजूद रूफ रेल्स और 15-इंच के अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

Nissan Gravite Specifications Features की आधुनिकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें रेन सेंसिंग वाइपर्स और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे एक लग्जरी लुक देते हैं।

प्रमुख स्पेसिफिकेशन

फीचरविवरण
इंजन999 cc (Petrol)
सीटिंग कैपेसिटी7 सीटर
बूट स्पेस625 लीटर
फ्यूल टैंक40 लीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस182 mm
ट्रांसमिशनऑटोमैटिक (5-Speed AT)

निष्कर्ष

यदि आप कम बजट में एक ऐसी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जिसमें पूरा परिवार समा सके और सुरक्षा के साथ-साथ माइलेज भी मिले, तो Nissan Gravite एक बेहतरीन विकल्प है। Nissan Gravite Specifications Features और इसकी किफायती कीमत इसे बाजार में एक मजबूत दावेदार बनाती है। ₹13,980 की शुरुआती EMI के साथ, यह गाड़ी रेनॉल्ट ट्राइबर जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।

ये भी पढ़ें : Top 10 Best Features Car in India जो आपकी कार को बनाएंगे स्मार्ट

FAQs  -

प्रश्न : Nissan Gravite का माइलेज कितना है?

उत्तर : ARAI प्रमाणित माइलेज 19.6 kmpl है

प्रश्न : Nissan Gravite में सुरक्षा के लिए कितने एयरबैग्स मिलते हैं?

उत्तर : कुल 6 एयरबैग्स

प्रश्न : क्या Nissan Gravite में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है

उत्तर : हाँ, इसमें 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स का विकल्प है

प्रश्न : Nissan Gravite में कितना बूट स्पेस मिलता है?

उत्तर : 625 लीटर

Click to read the full article