Flypped Hindi

NEP vs ITL Match Preview : वानखेड़े में नेपाल की 'साख' और इटली का 'डेब्यू' जोश!

By |
NEP vs ITL Match Preview : वानखेड़े में नेपाल की 'साख' और इटली का 'डेब्यू' जोश!

NEP vs ITL Match Preview in Hindi : आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के 16वां मैच नेपाल और इटली के बीच खेला जाएगा। कई क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को जुनून बनाम सपने की जंग के रूप में देख रहे हैं। दोनों ही टीमें इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। नेपाल इस मैच में अपनी पिछले मैच की सभी कमियों को सही करने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड के खिलाफ हुए क्लोज एनकाउंटर मैच के बाद नेपाल का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

इटली की टीम पहली बार कोई आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड का मैच खेलने जा रही है। इटली के पास ज़रूर नेपाल से कम अनुभव है, लेकिन वह इस मैच में अपने शानदार खेल से मुश्किल में डाल सकती है।

'रिनो' पावर का इम्तिहान

यह बात अब सभी टीमों को पता होनी चाहिए कि रोहित पौडेल की कप्तानी में नेपाल की टीम अब 'अंडरडॉग' नहीं रही है। पिछले कुछ वर्षों में नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। वानखेड़े की तेज आउटफील्ड नेपाल के सलामी बल्लेबाजर कुशल भुरतेल और आसिफ शेख को काफी अधिक पसंद आने वाली है।

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में नेपाल की टीम की सबसे बड़ी ताकत उनके ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी हैं, जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।

बल्लेबाजी विभाग के अलावा, नेपाल का गेंदबाजी विभाग में संदीप लामिछाने की फिरकी वानखेड़े की उछाल भरी पिच पर घातक साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, सोमपाल कामी और करण केसी की अनुभवी तेज गेंदबाजी जोड़ी पावरप्ले में इटली के बल्लेबाजों को दबाव में रखने की कोशिश करेगी।

इटली का ऐतिहासिक सफर

इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड 2026 में डेब्यू करने वाली इटली इकलौती टीम है। अबतक सभी लोग इटली का देश  फुटबॉल के लिए अधिक मशहूर था, लेकिन इस वर्ल्ड के बाद इटली क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना रहा है।

इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड के लिए इटली की कप्तानी अनुभवी वेन मैडसेन कर रहे हैं, हालांकि हाल ही में उन्हें कंधे की चोट लगी थी, जिससे टीम थोड़ी चिंतित है। इटली के पास बेंजामिन मनेन्टी और जेजे स्मट्स जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय और टी20 लीग का काफी अनुभव है।

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के लिए खेले गए क्वालीफायर मैच में इटली की टीम ने अनुभवी स्कॉटलैंड को मात दी थी, इस मैच के बाद इटली की टीम ने काबिलियत को दुनिया को दिखाया था। इटली की टीम का ऐतिहासिक वानखेड़े के मैदान पर मैच खेलना किसी सपने से कम नहीं है, और वे इस मौके को भुनाने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे।

वानखेड़े की पिच किसके लिए मददगार

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम अपनी लाल मिट्टी की पिच के लिए जाना जाता है, जो बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद देती है।

  • बल्लेबाजी के लिए अधिक मददगार: यह ग्राउंड बल्लेबाजों के लिए अधिक मददगार रहता है, क्योंकि इसकी छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ बड़े स्कोर बनते हैं।
  • गेंदबाजों के लिए क्या है: मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है। यह मैच दोपहर में खेला जाएगा, जिसकी चलते स्पिनर्स को भी पिच से थोड़ी पकड़ मिल सकती है।

दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड

  • नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुरतेल, संदीप लामिछाने, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, गुलशन झा, ललित राजबंशी, कुशल मल्ला।
  • इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, हैरी मनेन्टी, बेंजामिन मनेन्टी, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, जसप्रीत सिंह, जियान पिएरो मीडे, थॉमस ड्रेका।

मैच का विवरण

  • तारीख: गुरुवार, 12 फरवरी 2026
  • समय: दोपहर 3:00 बजे (स्थानीय), 9:30 AM (GMT)
  • स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

FAQ –

Q. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में NEP vs ITL मैच कब और कहां खेला जाएगा?

A. यह मैच गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

Q. वानखेड़े की पिच किसके लिए मददगार मानी जाती है?

A. वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है।

No tags available for this post.