Flypped Hindi

New Delhi World Book Fair 2026: नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026, जानें कब लगने वाला है ज्ञान, विचार और साहित्य का महाकुंभ?

By |
New Delhi World Book Fair 2026: नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026, जानें कब लगने वाला है ज्ञान, विचार और साहित्य का महाकुंभ?

World Book Fair: पुस्तक प्रेमियों के लिए किताबों का उत्सव बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर (NDWBF) 2026, दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस-टू-कंज्यूमर (B2C) पुस्तक मेलों में से एक होने वाला है, जिसका आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT) द्वारा किया जाएगा।

यह आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) इसका प्रमुख सहयोगी है। इस साल नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 10 से 18 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

क्या है खास NDWBF 2026 में?

इस बार थीम पवेलियन, चिल्ड्रंस पवेलियन, लेखक मंच और लेखक संवाद तथा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 को खास बनाएंगे।

थीम पवेलियन में इस वर्ष के मेले की थीम को खूबसूरत ग्राफिक्स और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए दर्शाया जाएगा। चिल्ड्रंस पवेलियन विशेष रूप से बच्चों के लिए तैयार किया जाएगा, जहाँ बच्चों के लिए स्टोरीटेलिंग, वर्कशॉप्स और कई प्रतियोगिताएँ होंगी, जिनसे उनके पढ़ने की रुचि और बढ़ेगी।

लेखकों के लिए विशेष रूप से Authors’ Corner और Lekhak Manch जैसे मंच बनाए जाएंगे, जहाँ लेखक अपनी किताबें लॉन्च कर सकते हैं, पाठकों से मिल सकते हैं और साहित्यिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं।

इसके अलावा कई देशों की पुस्तक प्रचार एजेंसियाँ इस मेले में शामिल होंगी और वे बुक लॉन्च, पैनल डिस्कशन और वर्कशॉप जैसे कार्यक्रम आयोजित करेंगी, जिससे वैश्विक साहित्यिक संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

भारत की साहित्यिक दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव

नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर सिर्फ एक किताबों का मेला नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, संस्कृति और विचारों का संगम भी है। यहाँ पर पाठक नई किताबें खोजते हैं, लेखक अपने नए विचार पाठकों तक पहुँचाते हैं, और प्रकाशन उद्योग जगत के लोग व्यापार के नए अवसर तलाशते हैं।

इसके अलावा, यहां पर बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई साहित्यिक गतिविधियों का आनंद भी ले सकता है।

शिक्षा और नौकरी से जुड़ी latest news updates को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।  

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्देश्य

इस पुस्तक मेले का उद्देश्य भारत और विदेशों के पाठकों, लेखकों, प्रकाशकों तथा साहित्य-प्रेमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे किताबें खोज सकें, सीख सकें और साहित्यिक अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकें।

विश्व पुस्तक मेला हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है और भारत की पुस्तक संस्कृति तथा प्रकाशन उद्योग की प्रगति को उजागर करता है।

इस साल पुस्तक मेले में 50 से ज़्यादा देश भाग लेंगे, जो इसे एक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन बनाता है। इसके अलावा इस पुस्तक मेले में 600 से अधिक कार्यक्रमों और सत्रों की योजना बनाई गई है, जिनमें साहित्यिक चर्चाएँ, कार्यशालाएँ, लेखक-पाठक संवाद तथा बुक लॉन्च शामिल हैं।

अगर आप भी किताबों से प्रेम करते हैं, साहित्य में रुचि रखते हैं और प्रकाशन उद्योग में अपना भविष्य देखते हैं, तो चले आइए इस विश्व पुस्तक मेले में, जो आपको ज्ञान के साथ-साथ एक नया और यादगार अनुभव प्रदान करेगा।

अगर आप इसे अंग्रेज़ी में पढ़ना चाहते हैं, तो इस साइट पर जाएँ। Aaj ki Khabar.

पढ़ाई-लिखाई, करियर, टिप्स और ज्ञान से जुड़ी बातें जानें kai liye, नीचे क्लिक करें।

FAQs

1. नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 का आयोजन कौन करता है?

उत्तर- इसका आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत किया जाता है।

2. नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 कब और कहाँ आयोजित होगा?

उत्तर- यह पुस्तक मेला 10 से 18 जनवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

3. नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 की खास विशेषता क्या है?

उत्तर- इस बुक फेयर में देश-विदेश के प्रकाशक, लेखक और पाठक एक साथ आते हैं और साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

No tags available for this post.