OnePlus Smart TV – स्मार्टफोन के बाद कंपनी अब OnePlus Smart TV लॉन्च करने की तैयारी में

138
OnePlus Smart TV

OnePlus Smart TV – पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी OnePlus बहुत जल्द अपना एक स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च करने जा रही है। ये ऐसा बार होगा की OnePlus स्मार्टफोन कंपनी अपने एक स्मार्टफोन के बजाय एक स्मार्ट टीवी मार्किट में उतारेगी। वैसे OnePlus स्मार्टफोन कंपनी हेमशा से ही अपने आकर्षिक स्मार्टफोनों को लेकर चर्चा में रही है। इससे पहले इंडिया की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी भी अपने Mi Smart टीवी लॉन्च कर चुकी है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन कंपनी के स्मार्टफोन भी ट्रेंडिंग में बने हुए है।

OnePlus Smart TV में देखने को मिल सकते है कुछ खास फीचर

OnePlus स्मार्टफोन कंपनी द्वारा अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है की इस OnePlus Smart TV को कब लॉन्च किया जाएगा। साथ ही अभी तक OnePlus Smart TV  के स्पेसिफिकेशन के बारें में भी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे टेक न्यूज़ के अनुसार, OnePlus Smart TV में आपको बहुत से विशेष फीचर्स देखने को मिल सकते है।

कहा जा रहा है की OnePlus Smart TV  को कंपनी द्वारा इस वर्ष के अंत तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। जब क्सिओमी ने अपने स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था तो उस समय इस स्मार्ट टीवी ने भारतीय मार्किट में धूम मची दी थी। तथा अधिक संख्या में लोगों द्वारा इस स्मार्ट टीवी को ख़रीदा गया था। टेक अपडेट के अनुसार, OnePlus Smart TV  लॉन्च होते ही स्मार्ट टीवी की सूची में क्सिओमी को चुनौती मिल सकती है।

जाने क्या कहा था कंपनी के सीईओ ने

इतना ही नहीं बीते वर्ष OnePlus सीईओ का कहना था की कंपनी अपने इस OnePlus Smart TV को इस वर्ष यानी 2019 के बीच में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर सकती है। जबकि कंपनी के सीईओ ने ET से यह कहा था की  कंपनी 2020 तक अपने इस स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर सकती है। खबरों के अनुसार, OnePlus Smart TV को 40 हजार से 50 हजार रुपए की धनराशि मे खरीद सकते है। इसके अलावा, कंपनी अपने कुछ स्मार्ट टीवी को कम दम पर भी भारतीय मार्किट मे उतार सकती है जिससे आप इस स्मार्ट टीवी को आसानी से खरीद सकते है।

Xiaomi के स्मार्ट टीवी है अधिक प्रसिद्ध

अगर वर्तमान समय की बात की जाए तो क्सिओमी के स्मार्ट टीवी भारत में सबसे अधिक पॉपुलर है। तथा क्सिओमी ने अपने सभी स्मार्ट टीवी को बहुत कम मूल्य पर लॉन्च किया है। जिसे आप आसानी से खरीद सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here