PAK vs NED Preview: क्या एक बार फिर नीदरलैंड करेगी बड़ा उलटफेर?
PAK vs NED Match Preview in Hindi : टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और ग्रुप A में शामिल दो टीमें, पाकिस्तान और नीदरलैंड कल यानी 7 फरवरी को अपना पहला मैच श्रीलंका के कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेलती हुई नजर आएंगी।
पिछले काफी समय से पाकिस्तान की टीम का काफी खराब प्रदर्शन रहा है, लेकिन हाल ही में, पाकिस्तान टीम के कप्तान ने कहा है कि टीम इस वर्ल्ड में अपना शानदार खेल दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वही कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कम अनुभवी नीदरलैंड को इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के लिए जायंट किलर कहा है।
दोनों टीमों की तैयारी और मौजूदा फॉर्म कैसी हैं?
पाकिस्तान टीम द्वारा निरंतर टी-20 वर्ल्ड में अच्छा करती आ रही है। ऐसा ही कुछ इस बार भी आपको देखनें को मिल सकता है। पाकिस्तान की टीम इस टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर काफी अधिक आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है।
ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया है। जिसको देखते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि इस समय पाकिस्तान की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।
पाकिस्तान की टीम को इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में अपना एक मात्र वार्म अप मैच आयरलैंड के खिलाफ़ खेलना था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। लेकिन हाल ही में, टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी जीत यह बताने के लिए काफी है कि वे इस बार पूरी तैयारी के साथ आए हैं।
नीदरलैंड की टीम का मौजूदा फॉर्म काफी अधिक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस टी-20 वर्ल्ड के वार्म अप मैच में नीदरलैंड को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले खेली गई बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में टीम का बहुत खराब प्रदर्शन रहा था। देखना होगा कि क्या टीम एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड में कोई बड़ा उलटफेर कर सकती है?
पिच और वेन्यू का हाल
हमेशा से ही श्रीलंका का कोलंबो में स्थित SSC मैदान अपनी धीमी गति और स्पिनरों की मदद के लिए जाना जाता रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि 16 साल बाद यहाँ कोई पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।
- कैसे होगी टॉस की भूमिका: जो भी टीम इस मैदान पर टॉस जीतती है वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है, ताकि स्पिनरों के आने से पहले बड़ा स्कोर खड़ा किया जा सके।
- इस मैच के प्रमुख खिलाड़ी: टी-20 वर्ल्ड के इस मैच में पाकिस्तान ओर से अबरार अहमद और शादाब खान की फिरकी नीदरलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है।
आमने-सामने के रिकॉर्ड
यदि हम इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के मैच से पहले आंकड़ों की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिख रहा है, जिसे आप नीचे दी गई बातों से समझ सकते हैं:
- टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड के इतिहास में दोनों टीम अबतक दो बार एक दूसरे के सामने खेलती हुई नजर आई हैं।
- इन दोनों ही वर्ल्ड कप के मैचों को पाकिस्तान ने अपने नाम किया है।
कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान खान।
नीदरलैंड: मैक्स ओ'डॉउड, माइकल लेविट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मर्व, टिम वैन डेर गुग्टेन, पॉल वैन मीकेरेन, काइल क्लेन, आर्यन दत्त।
मैच के 'एक्स-फैक्टर' (X-Factors)
1. बाबर आजम का शानदार फॉर्म: जब से बाबर आजम ने टीम की कप्तानी के दवाब से बाहर आएं हैं तब से वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि नीदरलैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
2. नीदरलैंड का लोअर ऑर्डर: अगर हम नीदरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी बास डी लीडे और लोगान वैन बीक जैसे ऑलराउंडर की बात करें, तो वह अपने दम पर पूरे मैच का रिजल्ट बदल सकते हैं।
3. अहम होगा पावरप्ले का खेल: वर्ल्ड कप के इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की शुरुआती स्विंग नीदरलैंड के टॉप ऑर्डर के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
निष्कर्ष
अगर रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए देखें तो पाकिस्तान की टीम बहुत मजबूत है, लेकिन जैसाकि आपको पता है कि टी-20 क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है।
जब किसी टीम को पता हो कि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है तो ऐसे में वह टीम और भी अधिक खतरनाक हो जाती है ऐसा में टीम की ऐसी सोच उसे और भी अधिक ताकत प्रदान करती है। अब देखना यह होगा कि क्या पाकिस्तान अपनी लय बरकरार रखेगा या श्रीलंका की सरजमीं पर कल कोई बड़ा धमाका होगा? यह तो वक्त ही बताएगा।
Click to read the full article
No tags available for this post.