Find the latest news and articles

PAK vs NZ Super-8 Match Preview : क्या सलमान आगा की 'यंग ब्रिगेड' रोक पाएगी कीवी आंधी?

By |
PAK vs NZ Super-8 Match Preview : क्या सलमान आगा की 'यंग ब्रिगेड' रोक पाएगी कीवी आंधी?

PAK vs NZ Super-8 Match Preview in Hindi : इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के पहले सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने सामने होंगी। आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर-8 का यह मैच कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच जीतकर आ रही है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026

पिच दिखेगा स्पिनर्स का 'मायाजाल' या बल्लेबाजों की ऐश?

जैसाकि आपको पता है कि श्रीलंका के कोलंबो की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार रहती है। अधिक धीमी पिच होने के कारण गेंद बल्ले पर रुककर आती है। 

अगर आप इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के पिछले कुछ मैचों में देखोगे, तो आपको पता चलेगा कि जैसे-जैसे इस पिच पर खेल आगे बढ़ता है, पिच और भी स्लो होती जाती है।

कई क्रिकेट पंडितो को कहना है कि इस मैदान पर टॉस जीतने वाले कप्तान को बिना किसी हिचकिचाहट के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरी पारी में अबरार अहमद और ईश सोढ़ी जैसे गेंदबाजों को खेलना किसी किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

सलमान अली आगा की कप्तानी में नया जोश

अगर हम भारत के खिलाफ मिली करारी हार को छोड़ दें, तो इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में पाकिस्तान की टीम का काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। 

वर्ल्ड कप ही नहीं, यदि हम पाकिस्तान के पिछले कुछ मैच देखें, तो सलमान आगा की कप्तानी में टीम ने बेहतर खेल दिखाया है। वर्तमान समय में पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी ताकत उनका स्पिन विभाग और युवा बल्लेबाजी क्रम है।

  • प्रमुख खिलाड़ी: इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026  में पाकिस्तान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। सुपर-8 के इस मुकाबले में आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे सैम अयूब से टीम की काफी उम्मीदें हैं। मिडिल ऑर्डर में बाबर आज़म का अनुभव और उस्मान खान की विकेटकीपिंग स्किल्स टीम को बैलेंस प्रदान करती हैं।
  • गेंदबाजी: अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे उस्मान तारिक जैसा मिस्ट्री गेंदबाज सभी बल्लेबाजों के लिए एक पहेली बना हुआ है। अगर न्यूजीलैंड को इस मैच में पाकिस्तान को टक्कर देनी है, तो उन्हें उस्मान तारिक को संभलकर खेलना होगा।

टीम न्यूजीलैंड के अनुशासन और ऑल-राउंडर्स का दम

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम अपने अनुशासन और बेहतरीन फील्डिंग के लिए जानी जाती है। डेरिल मिचेल के नेतृत्व में कीवी टीम सेमीफाइनल की रेस में अपनी जगह मजबूत करना चाहेगी।

  • प्रमुख खिलाड़ी: फिन एलन और टिम सेफर्ट की सलामी जोड़ी अगर पहले 6 ओवर्स खेल गई, तो पाकिस्तान के लिए वापसी करना मुश्किल होगा।
  • ऑल-राउंडर पावर: रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स और जिमी नीशम जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी न्यूजीलैंड को गहराई देती है, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का पासा पलट सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान : साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

निष्कर्ष

ऐसा कहा जा रहा है कि कोलंबो की कंडीशंस पाकिस्तान को काफी मदद कर सकती है। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी इवेंट्स में हमेशा 'जायंट किलर' साबित हुई है। साथ ही उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए, पाकिस्तान का यह मैच बचा पाना थोडा मुश्किल दिख रहा है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस सुपर-8 मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तानी स्पिन बनाम कीवी पावर-हिटिंग के रूप में देख रहें हैं। अगर पाकिस्तान के स्पिनर्स ने पावरप्ले के बाद पकड़ बना ली, तो कीवियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

Click to read the full article