'Ramayana' में रणबीर कपूर का डबल रोल, राम के साथ एक और अवतार का बनेंगे हिस्सा

हाल ही में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'Ramayan Teaser’ रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर 'भगवान राम' की भूमिका निभाते हुए दिखे हैं। बता दें कि फिल्म रामायण दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रणबीर कपूर अपने फैंस के लिए एक अच्छी खबर लेकर आएं हैं, जिसे सुनकर फिल्म का मजा डबल होने वाला हैं। रणबीर कपूर का कहना है कि वह 'Ramayna' के पहले भाग में डबल रोल करते हुए नजर आएंगे।
'Ramayana' में रणबीर कपूर का डबल रोल (Ranbir kapoor double role)
मिली जानकारी के मुताबिक, फर्स्ट लुक टीजर लॉन्च के मौके पर रणबीर कपूर ने बताया कि वह इस माइथोलॉजिकल फिल्म में डबल रोल करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट पार्ट में वह 'भगवान राम और भगवान परशुराम' दो अलग-अलग किरदारों को निभाएंगे। अगर देखा जाए तो यह दोनों ही किरदार एक दूसरे से बेहद अलग हैं।
एक्टर ने यह भी कहा कि इन दोनों किरदारों को रियल बनाने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी से लेकर आवाज तक पर खूब काम किया है।
रणबीर कपूर ने दोनों किरदारों पर की चर्चा
उन्होंने आगे कहा कि, भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे। 'भगवान राम का एक अलग अवतार था और भगवान परशुराम', राम के पहले का अवतार थे। ऐसे में मुझे इन दोनों अवतारों का अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है। जब भी कोई एक्टर किसी किरदार को निभाता है, तो उसे अपनी बॉडी लैंग्वेज के अलावा किरदार की आध्यात्मिकता और उसकी भावनाओं से भी जुड़ना होता है।
सारी चीजें यहां से ही शुरू होती हैं। मुझे लगता है कि 'Ramayana' फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने एक साल तक किरदारों को समझने की पूरी कोशिश की, वे कौन थे, उनका मकसद क्या था? मैंने उनके आदर्शों को समझने और उद्देश्य को जानने का भी हर संभंव प्रयास किया। ताकि मैं, फिल्म में किरदार को वास्तिवकता से जोड़ सकू।
हालांकि, ‘रामायण’ के टीजर में राम और परशुराम के बीच टकराव की हल्की सी झलक देखने को मिली है, जो पौराणिक कथाओं के मुताबिक, माता सीता से विवाह के पश्चात अयोध्या लौटते समय होती है। कथा के अनुसार, राम को परशुराम युद्ध लड़ने के लिए चुनौती देते हैं, लेकिन जैसे ही परशुराम को पता चलता है कि राम भी भगवान विष्णु के अवतार हैं, तो वे शांत होकर लौट जाते हैं।
राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने किए अहम बदलाव
रणबीर कपूर ने बताया कि, भगवान राम का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टायल में कई परिवर्तन किए हैं। उन्होंने सबसे पहले नॉनवेज खाना छोड़ा और शाकाहारी खाना खाना शुरू किया। राम के किरदार से इंस्पायर होकर उन्होंने खुद को पूरी तरह से वेजिटेरियन बना लिया।
इन सबके अलावा, रणबीर ने सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों को भी पूरी तरह से छोड़ दिया है। वह भगवान राम के किरदार से खुद को जोड़ने के लिए हर दिन 3 से 4 घंटे जिम में पसीना बहाते थे। भगवान राम तीरंदाजी करते थे, इसलिए रणबीर कपूर ने इस किरदार को ऑरिजनल बनाने के लिए तीरंदाजी की खास ट्रेनिंग भी ली है। फिलहाल वह अपनी लाइफ में काफी डिसिप्लिन फॉलो कर रहे हैं।
'Ramayana' में दिखेंगे कई सारे एक्टर्स (Ramayana movie cast)
इस फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं, जिसमें रणबीर कपूर राम , साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और यश रावण का रोल अदा करेंगे। इन सबके अलावा, लारा दत्ता कैकयी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, काजल अग्रवाल, अरूण गोविल, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह और शीबा चड्डा भी फिल्म में मुख्य हिस्सा है।
Ramayana Movie Budget
Ramayana Movie Budget लगभग 4000 करोड़ रुपये के लगभग है, जो कि भारत के इतिहास में अब तक बनने वाली फिल्मों में सबसे महंगा बजट है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बजट दोनों पार्ट के लिए रखा गया है। फिल्म में अयोध्या और लंका के लिए भव्य सेट तैयार किया जा रहा है। फिल्म के VFX पर काम करने के लिए DNEG (डबल नेगेटिव) कंपनी हॉलीवुड लेवल के विजुअल इफेक्ट्स बना रही है।
No tags available for this post.





