Flypped Hindi

'Ramayan’ के फर्स्ट लुक ने जीता फैंस का दिल, वायरल हुआ टीजर

By |
'Ramayan’ के फर्स्ट लुक ने जीता फैंस का दिल, वायरल हुआ टीजर

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Ramayan ‘ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि कल यानी 2 अप्रैल को फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फैंस का इस पर जमकर प्यार देखने को मिल रहा हैं। रामायण के फर्स्ट लुक को खास हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया है।

रामायण की पहली झलक आई सामने

फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर के अलावा किसी अन्य एक्टर के फेस को नहीं दिखाया गया है। लेकिन आप सनी देओल को राम कहते हुए जरूर सुन सकते हैं। सीता का रोल निभा रही साई पल्लवी और लक्ष्मण बने रवि दुबे की ब्लर झलक देखने को मिली है। टीजर के अंत में रावण का रोल प्ले कर रहे यश की दमदार झलक नजर आई है, जो कि फिल्म में दर्शकों के उत्साह को बढ़ाती है।

इसमें लंबी कद काठी, काले कपड़े पहने हुए यश का फ्रंट लुक नहीं, बल्कि बैक लुक देखने को मिला है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रावण का पुष्पक विमान भी दिखाया गया है। ‘Ramayan ‘  के टीजर में वनवास की झलक, भव्य महल में रहने वाले दृश्यों को भी दिखाया गया है।

वायरल हुआ रामायण का टीजर

हनुमान जयंती के मौके पर यूट्यूब पर लगभग 10 बजे रामायण का टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद महज 5 घंटे में इसने 6 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त किए। इतना ही नहीं टीजर को लगभग 4 घंटे में 4 लाख से अधिक लाइक्स भी मिले हैं और 34 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

यूजर्स टीजर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कमेंट्स में ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं, तो कुछ आदिपुरुष बनाने वाले संजय राउट को निशाना बना रहे हैं। किसी भी फिल्म के टीजर को इतने व्यूज और लाइक्स मिलना बड़ी बात है। इसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है।

दर्शकों के बीच कब रिलीज होगी रामायण

‘Ramayan ‘ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका फर्स्ट पार्ट 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं, दूसरे पार्ट के दिवाली 2027 तक रिलीज होने की उम्मीद है।

रामायण की स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा है। फिल्म में कई बड़े कलाकार जैसे- रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), यश (रावण) और लारा दत्ता (कैकयी) की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इन सबके अलावा, काजल अग्रवाल (मंदोदरी), अरूण गोविल (दशरथ), इंदिरा कृष्णन (कौशल्या), रकुल प्रीत सिंह (शूपर्णखा) और शीबा चड्डा मंथरा के रोल करते हुए दिखेंगे।  

रामायण होगी सबसे महंगी फिल्म

रामायण फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो कि भारत के इतिहास में अब तक बनने वाली फिल्मों में सबसे महंगा बजट होगा। फिल्म में अयोध्या और लंका के लिए भव्य सेट का निर्माण किया जा रहा है।

रामायण के VFX पर काम करने के लिए डबल नेगेटिव (DNEG) कंपनी हॉलीवुड लेवल के विजुअल इफेक्ट्स तैयार कर रही है। रामायण के टीजर को तो फैंस का प्यार मिल रहा है। अब देखना यह होगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर कितना कमाल करती है।

No tags available for this post.