SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

क्या Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं?

By |
क्या Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं?

साउथ इंडस्ट्री की फेवरेट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में नज़र आ रहे हैं और इस बार वजह है इनकी शादी की तारीख!

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों सितारे 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं।

हालाँकि अभी तक दोनों की तरफ़ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर पहले ही इस खबर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

रश्मिका और विजय की क्या हो चुकी है सगाई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने चार महीने पहले हैदराबाद में एक प्राइवेट इंगेजमेंट सेरेमनी की थी।
यह इवेंट बेहद सीमित लोगों की मौजूदगी में हुआ था, जहाँ सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, दोनों ने इस सगाई को मीडिया से पूरी तरह गुप्त रखा, ताकि शादी की तैयारियाँ शांति से शुरू की जा सकें।

कहाँ होगी रश्मिका और विजय की रॉयल शादी?

खबर है कि रश्मिका और विजय ने अपनी शादी के लिए चुना है राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर। यह वही शहर है जो कई बॉलीवुड सेलेब्स की फेवरेट वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुका है। बताया जा रहा है कि शादी तीन दिनों तक चलेगी 24 से 26 फरवरी 2026 तक, जिसमें मेहंदी, संगीत और ग्रैंड रिसेप्शन का इवेंट शामिल होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक,“शादी बेहद शाही अंदाज़ में होगी। परिवार के साथ कुछ फिल्म इंडस्ट्री के खास मेहमानों को ही बुलाया जाएगा।”

रश्मिका और विजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री अब रियल लाइफ में भी?

रश्मिका और विजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को “Geetha Govindam” और “Dear Comrade” जैसी फिल्मों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब फैंस कह रहे हैं, “रिल लाइफ से रियल लाइफ कपल तक की ये लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं!”

सोशल मीडिया पर #RashVijayWedding हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और फैंस इन्हें पहले से ही “South का Power Couple” कहने लगे हैं।

ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें!

लेकिन क्या रश्मिका और विजय ने खुद कुछ कहा?

अब तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ने इस खबर पर चुप्पी साध रखी है। ना किसी इंटरव्यू में पुष्टि की, ना खंडन किया। हालांकि, हाल ही में एक फैन ने जब रश्मिका से इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ा सवाल पूछा,
 तो एक्ट्रेस ने सिर्फ स्माइल इमोजी के साथ जवाब दिया,जिससे लोगों के कयास और तेज़ हो गए!

 फैंस के लिए ‘Save The Date’!

अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो 26 फरवरी 2026 का दिन बन सकता है साउथ इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सेलेब्रेशन। फैंस ने पहले ही इस डेट को “Save the Date” कहकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1. क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की खबर की पुष्टि की है?

उत्तर: नहीं, अभी तक दोनों की ओर से शादी की तारीख या स्थान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रश्न 2. क्या रश्मिका और विजय की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी शामिल होंगे?

उत्तर: रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

प्रश्न 3. क्या शादी के बाद रश्मिका और विजय किसी फिल्म में फिर साथ नजर आएंगे?

उत्तर: फिलहाल दोनों किसी नई फिल्म प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस चाहते हैं कि वे शादी के बाद फिर ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनें।

प्रश्न 4. क्या रश्मिका और विजय की शादी का लाइव टेलीकास्ट या फोटो रिलीज होगा?

उत्तर: अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि शादी को प्राइवेट रखा जाएगा और फोटो बाद में आधिकारिक रूप से शेयर किए जाएंगे।

बॉलीवुड, रिलेशनशिप और ट्रेंडिंग न्यूज़


 

Click to read the full article

Tags

Tags: