SEARCH

Find the latest news and articles

RBSE Date Sheet 2026 Released: राजस्थान बोर्ड डेटशीट हुई जारी, इस दिन से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

By |
RBSE Date Sheet 2026 Released: राजस्थान बोर्ड डेटशीट हुई जारी, इस दिन से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

Rajasthan Board Date Sheet 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल डेट शीट जारी कर दी है।

जो छात्र इस साल कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं देंगे, उन छात्रों का डेटशीट का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने RBSE Board Exam 2026 Time Table PDF जारी कर दी है। छात्र परीक्षा तिथियों से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं।  

12 फरवरी से शुरू होंगी राजस्थान 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

बोर्ड के अनुसार, राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी 2026 तक पूरी होंगी जबकि 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

राजस्थान बोर्ड 2026 टाइम टेबल (Rajasthan Board 2026 Time Table) आरबीएसई (RBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। छात्र इस टाइम टेबल के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।  

राजस्थान बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल

  • परीक्षा शुरू होने की तारीख: 12 फरवरी 2026
  • कक्षा 10वीं परीक्षा समाप्त होने की तारीख: 28 फरवरी 2026
  • कक्षा 12वीं परीक्षा समाप्त होने की तारीख: 11 मार्च 2026
  • परीक्षा समय: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक (एक ही शिफ्ट में)

आपको बता दें कि इस बार राजस्थान बोर्ड परीक्षाएँ एक ही शिफ्ट में होंगी और सभी विषयों की परीक्षा सुबह आयोजित होगी। विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।

RBSE 10वीं डेटशीट 2026

शिक्षा से जुड़ी latest news को पढ़ने के लिए Aaj ki Khabar से जुड़े रहें।  

RBSE 12वीं डेटशीट 2026

Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026 PDF Link

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सुझाव

1.  छात्र डेट शीट वेबसाइट से डाउनलोड करके उसका प्रिंट-आउट अपने पास रखें और स्टडी प्लान बनाएं।

2.  परीक्षा से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एडमिट कार्ड तैयार रखें।

3.  टाइम मैनेजमेंट और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें ताकि परीक्षा के दौरान तनाव कम हो।

नोट- डेटशीट और अधिक जानकारी के लिए छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

FAQs

1. राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2026 में कब से शुरू होंगी?

उत्तर- RBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

2. राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2026 कहां जारी की गई है?

उत्तर- RBSE डेटशीट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है।

3. RBSE 10वीं की परीक्षाएं 2026 में कब समाप्त होंगी?

उत्तर: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी।

Click to read the full article