RSA vs AFG Match Preview : क्या अहमदाबाद में राशिद की फिरकी रोकेगी अफ्रीकी रफ़्तार?

RSA vs AFG Match Preview in Hindi : जैसाकि आपको पता है कि ICC Men’ T20 Cricket World Cup 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है। 11 फरवरी को ग्रुप डी का 13वां मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड कहे जाने वाले अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप का यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों की जंग नहीं है, बल्कि यह दक्षिण अफ्रीका की 'प्योर पावर' और अफगानिस्तान के 'स्पिन जादू' के बीच का टकराव है। अब देखना होगा कि क्या रशीद खान की फिरकी का अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाजी के पास कोई तोड़ होगा या नहीं?
क्या जीत की लय को बरकरार रख पाएगी अफ्रीका?
ICC Men’ T20 Cricket World Cup 2026 के पिछले मैच में मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका का आत्मविश्वास काफी अधिक बढ़ा हुआ है। साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में कनाडा को एक तरफ़ा मुकाबले में 57 रनों से हरा दिया था। इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अफ्रीका के तेज गेंदबाज Lungi Ngidi को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था।
कनाडा के खिलाफ खेले गए मैच में क्विंटन डी कॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी बेहतरीन फॉर्म के बारें में दुनिया बता दिया हैं।
जहां एक तरफ पहले मैच में मिली जीत के बाद अधिक आत्मविश्वासी दिख रही है। वही दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार ने उनके सेमीफाइनल की राह को कठिन बना दिया है।
कप्तान राशिद खान जानते हैं कि अगर उन्हें टूर्नामेंट में बने रहना है, तो दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्गज टीम को हराकर बहुमूल्य दो अंको को प्राप्त करना होगा।
कैसे रहेगा अहमदाबाद की पिच का मिजाज
हमेशा से ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच एक चर्चा का विषय रहती है। इस मैदान के पिच की लाल और काली मिट्टी गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की किस्मत तय करती है।
- तेज गेंदबाजों के लिए मदद: ऐसा बताया जा रहा है कि इस मैच की शुरुआत में नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और मार्को जानसेन गेंदबाजी अफगान के बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकती है।
- स्पिनर्स का रोल: जैसे-जैसे वर्ल्ड कप का यह मैच आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे राशिद खान और नूर अहमद जैसे स्पिनर्स गेम में बड़ा इम्पैक्ट डाल सकते हैं।
क्विंटन डी कॉक बनाम फजलहक फारूकी
सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि इस मैच में आपको क्विंटन डी कॉक और फजलहक फारूकी के बीच एक बेहतरीन बैटल देखनें को मिलेगी।
अफगानिस्तान के फारूकी अपनी अंदर आती स्विंग गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं। पावरप्ले में यह गेंदबाज और भी अधिक खतरनाक हो जाता है।
वहीं, अगर साउथ अफ्रीका की ओर से डी कॉक अगर पावरप्ले में टिक गए, तो वे अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ने की क्षमता रखते हैं। डी कॉक के अलावा, मध्यक्रम में Dewald Brevis और अफगानिस्तान के राशिद खान की जंग देखने लायक होगी।
क्या अफ्रीका अफगानिस्तान के जज्बे को हरा पाएगी
टी-20 क्रिकेट के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अफगानिस्तान का अफ्रीका को हरा पाना काफी मुश्किल लग रहा है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि वर्तमान समय में दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।
साउथ अफ्रीका के पास काफी लंबी बल्लेबाजी है, जो दुनिया का सबसे घातक तेज गेंदबाजी को दवाब में डाल सकती है। यदि साउथ अफ्रीका अफगानिस्तान को अंडरडॉग की तरह देख रहा है तो वह अपने आप को मुश्किल में डाल सकते है। अफगानिस्तान के पास ऐसे स्पिनर्स हैं जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं।
मैच की जानकारी
- समय: सुबह 11:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- क्षमता: 1,32,000 दर्शक (दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम)
FAQs –
Q. अहमदाबाद की पिच कैसी रहेगी?
A. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है
Q. SA vs AFG का हेड‑टू‑हेड रिकॉर्ड?
A. SA ने अफगानिस्तान को पारंपरिक T20 मैचों में बढ़त दी है, और AFG के लिए जीत कठिन रही है।
No tags available for this post.





