SL vs IRE Match Preview : क्या आज आयरलैंड कर सकता है बड़ा उलटफेर?
SL vs IRE Match Preview in Hindi : आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 6 में आज श्रीलंका का सामना आयरलैंड से होगा। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें कोशिश करेंगी कि इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 की शुरुआत एक जीत के साथ की जाए।
श्रीलंका के इस ग्राउंड में 35,000 दर्शक मैच को देखनें आ सकते हैं। अगर हम पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड को देखें तो, आपको पता चलेगा कि आयरलैंड एक ऐसी टीम है जिसे 'जाइंट किलर्स' के नाम से जाना जाता है। आयरलैंड की टीम दुनिया की किसी भी टीम का समीकरण बिगाड़ने की ताकत रखती है।
प्रेमदासा की पिच रहती है स्पिनर्स के लिए मददगार
श्रीलंका के लिए इस मैच को जीतना आयरलैंड के मुकाबले थोडा आसान रहेगा। ऐसा इसलिए क्योकि आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाजी का गढ़ रही है। दुनिया जानती है कि श्रीलंका के पास सबसे बेहतरीन स्पिनर्स हैं, जो किसी भी टीम को रनों के लिए तरसा सकते हैं।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच 8 फरवरी को शाम को 7 बजे खेला जाएगा। श्रीलंका और आयरलैंड के इस मैच में पिच की भूमिका बहुत अधिक अहम रहने वाली है।
श्रीलंका के ग्राउंड पर खेला जाना वाला यह मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, गेंद और भी ज्यादा रुककर आएगी। हालांकि, रात का मैच होने के कारण 'ओस' एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, जो भी टीम दूसरी पारी में गेंदबाजी करती है उस टीम के लिए मुश्किलें हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पंसद करेगा।
घरेलू मैदान का मिलेगा श्रीलंका को लाभ
जब भी श्रीलंका की टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों खेलती है तो वह और भी अधिक खतरनाक हो जाती है। श्रीलंका के अनुभवी गेंदबाज वनिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा की स्पिन जोड़ी किसी भी टीम के लिए 'मिस्ट्री' बनी हुई है। वही श्रीलंका की सलामी बल्लेबाजी में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की जोड़ी टीम को आक्रामक शुरुआत देने का दम रखती है।
डेथ ओवर्स में मथीशा पथिराना की 'स्लिंगा' एक्शन वाली यॉर्कर आयरलैंड के फिनिशर्स के लिए काल बन सकती है। श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत उनका घरेलू सपोर्ट और स्पिन विभाग में उनकी गहराई है।
उलटफेर करने के लिए जानी जाती है आयरलैंड
किसी भी टीम के लिए आयरलैंड जैसी टीम को कभी भी कम आंकना किसी भी बड़ी टीम के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टीम के पास पॉल स्टर्लिंग के रूप में एक ऐसा अनुभवी कप्तान है जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकता है। श्रीलंका के लिए इस खिलाड़ी का विकेट बहुत अधिक खास होगा।
हमेशा से ही आयरलैंड की ताकत उनकी निडर बल्लेबाजी रही है। इतना ही नहीं, जोशुआ लिटिल जैसे तेज़ गेंदबाज किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को दिक्कत में डाल सकते हैं। आयरलैंड का यह गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने में माहिर है।
इन 'Battle Points' पर रहेगी नज़र:
- हसरंगा vs आयरिश मिडिल ऑर्डर: इस मैच में देखना होगा कि क्या आयरलैंड के बल्लेबाज श्रीलंका के कप्तान की गुगली को पढ़ पाएंगे?
- पथिराना की यॉर्कर vs स्टर्लिंग का पावर: अगर हम श्रीलंका के डेथ ओवर्स के बेहतरीन गेंदबाज पथिराना और आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज को देखें, तो यह मुकाबला आपको अंत के ओवर्स में अधिक रोमांच से भरा हुए नजर आने वाला है।
- प्रेमदासा का शोर: 35,000 दर्शकों का समर्थन श्रीलंका को अतिरिक्त ऊर्जा देगा।
निष्कर्ष
ऐसा कहा जा रहा है कि श्रीलंका को अपने घर और स्पिन-फ्रेंडली विकेट के कारण इस मैच में 70-30 का एडवांटेज रहेगा, लेकिन आयरलैंड टीम को नजरंदाज करना गलत हो सकता है। अगर कल प्रेमदासा की पिच पर स्पिन कम हुई और आयरलैंड के बल्लेबाजों का बल्ला चला, तो कोलंबो में हमें एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
SL vs IRE Match की डिटेल्स:
- मैच: श्रीलंका vs आयरलैंड, मैच 6 (ग्रुप बी)
- समय: शाम 7:00 PM (स्थानीय) | 1:30 PM (GMT)
- स्थान: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
Click to read the full article
No tags available for this post.