SL vs OMAN Match Preview : क्या श्रीलंका के गढ़ में ओमान कर पाएगा बड़ा उलटफेर?

SL vs OMAN Match Preview in Hindi : दिन प्रतिदिन क्रिकेट का महाकुंभ यानी ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 अधिक रोमांचक होते जा रहा है। जैसाकि आपको पता है कि 12 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बेहद दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले में सह-मेजबान श्रीलंका कम अनुभवी ओमान आमने सामने होंगे।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मुकाबला केवल अंकों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह घरेलू दर्शकों के सामने श्रीलंकाई शेरों की साख का सवाल भी है।
होम ग्राउंड पर बादशाहत बरकरार रखने की चुनौती
अगर श्रीलंका के पिछले कुछ मुकाबलों की बात करें तो, इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसा लिए कहना सही है कि पल्लेकेले की पिच और परिस्थितियों से श्रीलंकाई खिलाड़ी अच्छी तरह वाकिफ हैं। जिसका फायदा उन्हें ओमान के लिए खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में मिलेगा।
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की जोड़ी टीम को आक्रामक शुरुआत देने के लिए तैयार है, वहीं अगर श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर में देखें तो, चरिथ असलांका और कामिंदु मेंडिस की भूमिका इस मैच में अहम होगी।
अगर हम श्रीलंका की गेंदबाजी की बात करें तो वानिंदु हसरंगा और महेश थीक्षाना की फिरकी ओमान के बल्लेबाजों के लिए पहेली बन सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि मथीशा पथिराना की 'स्लिंगर' गेंदबाजी डेथ ओवरों में ओमान की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
क्या फिर दिखेगा 'जायंट किलर' वाला अंदाज?
ओमान जैसी जायंट किलर टीम को हल्के में लेना किसी भी टीम को परेशानी में डाल सकता है। इस बात का प्रमाण इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के वार्म मैच को देखकर पता लगा सकते है। इस वार्म उप मैच में ओमान की टीम ने श्रीलंका A को हरा दिया था।
टी-20 फॉर्मेट में खेले गए ओमान के कुछ मैचों के अनुसार, जतिंदर सिंह की कप्तानी में टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। आमिर कलीम, जिन्होंने अभ्यास मैचों में शानदार 80 रनों की पारी खेली थी, टीम के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। ओमान का लक्ष्य इस बड़े मंच पर श्रीलंका को कड़ी टक्कर देकर उलटफेर करना होगा।
कैसे होगी पल्लेकेले की पिच?
श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के न्लिये अधिक मददगार रहती है। यहाँ की आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे चौकों की बारिश देखने को मिल सकती है।
- क्या है औसत स्कोर: यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए कोई टीम 165 से 175 स्कोर खड़ा कर देती है, तो दूसरी के लिए इस स्कोर का पीछा करना काफी कठिन हो सकता है।
- गेंदबाजों की मदद: शुरू के 6 ओवरों में तेज गेंदबाजों को अधिक स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को टर्न मिलना शुरू हो जाएगा।
- टॉस का महत्व: इस मैच में टॉस बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है ताकि बाद में बढ़ते दबाव का फायदा उठाया जा सके।
दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड कैसे होगी?
- श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दुनिथ वेल्लालागे, कुसल परेरा।
- ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, नसीम खुशी।
मैच का विवरण
- तारीख: गुरुवार, 12 फरवरी 2026
- समय: सुबह 11:00 बजे (स्थानीय), 5:30 AM (GMT)
- स्थान: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
निष्कर्ष
रिकार्ड्स के अनुसार, श्रीलंका की टीम काफी अधिक मजबूत नजर आ रही है, लेकिन T20 क्रिकेट में 'अनिश्चितता' ही एकमात्र निश्चित बात है। क्या ओमान पल्लेकेले में इतिहास रचेगा या श्रीलंकाई शेर अपनी दहाड़ से विपक्षी को चित कर देंगे? यह देखना रोमांचक होगा।
No tags available for this post.





