Find the latest news and articles

आखिर क्यों ट्रम्प ने ईरान से व्यापार करने वालों पर लगाया 25% टैरिफ!

By |
आखिर क्यों ट्रम्प ने ईरान से व्यापार करने वालों पर लगाया 25% टैरिफ!

हाल ही में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया गया है। ट्रम्प ने कहा है कि अगर कोई अन्य देश ईरान के साथ व्यापार करता है तो उस देश के ऊपर अमेरिका से होने वाले व्यापार पर 25% टैरिफ़ लगा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अमेरिका का यह फैसला विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक रणनीति में बदलाव ला सकता है।

यदि अमेरिका टैरिफ़ बढ़ा देता है तो उस देश के साथ व्यापार करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अमेरिका द्वारा इस शुल्क को अमेरिका के घरेलू बाज़ार और विदेश नीति को मजबूती प्रदान करने के लिए लगाया जा सकता है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा है कि टैरिफ़ को फ़िलहाल के लिए अधिकारिक रूप से लागू नहीं किया जाएगा।

ट्रम्प ने इस फैसले को कब लिया?

अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ का यह ऐलान 12 जनवरी 2026 को ट्रंप के Truth Social प्लेटफॉर्म पर किया गया है। इस पोस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि इस फैसले को ईरान की नीतियों पर अधिक दवाब बढ़ाने और घरेलु स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इस फैसले के बाद, यदि दुनिया का कोई भी देश ईरान के साथ व्यापार करता है तो उस देश को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि ईरान का साथ देने वाले देश को अमेरिका के साथ व्यापार बहुत महंगा पड़ेगा। यदि कोई देश इस दुष्परिणाम से बचना चाहता है तो उसे ईरान के साथ आर्थिक सहयोग को कम करना होगा। 

इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सैन्य, आर्थिक और ट्रेड की स्थिति को कमज़ोर करने के लिए इस तरह के फ़ैसले लिए है। इस बार डोनाल्ड ट्रम्प ने सिर्फ एक देश को न टारगेट करते हुए सम्पूर्ण दुनिया तक अपने तानाशाही का सन्देश पहुँचाया है। ट्रम्प का यह फैसला ख़ासतौर पर उन देशों के लिए है जो ईरान के साथ आर्थिक संबंध रखते हैं।

ट्रम्प के फैसले का भारत पर असर

डोनाल्ड ट्रम्प के इस फैसले के बाद, भारत में काफी अधिक हलचल देखनें को मिल रही है। अमेरिका द्वारा पहले से ही भारत पर 50% टैरिफ़ लगा रखा है। यदि भारत ईरान के साथ व्यापार को जारी रखता है उसके ऊपर अमेरिका द्वारा और 25% टैरिफ़ लगा दिया जाएगा। जिसके बाद भारत पर टैरिफ़ बढ़कर 75% हो जाएगा। इसका सीधा असर भारत के बाजारों में देखनें को मिल सकता है। 

पिछले कई वर्षों से भारत और ईरान का परंपरागत रूप से एक मजबूत व्यापारिक संबंध देखा गया है। इन दोनों देशों के बीच विशेषकर ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स और कुछ औद्योगिक उत्पादों के क्षेत्र में काफी अच्छे व्यापारिक संबंध हैं।

इतना ही नहीं, भारत द्वारा ईरान से तेल के साथ - साथ कई प्रकार की अन्य वस्तुओं का व्यापार भी किया है। यदि अमेरिका द्वारा भारत पर और 25% टैरिफ़ लगाया जाता है तो इसका सीधा असर भारतीय कंपनियों पर देखनें को मिलेगा। 

ईरान और भारत के बीच व्यापारिक संबंध

वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 1.68 अरब डॉलर तक पहुँच चुका हैं। इसमें भारत द्वारा करीबन 1.24 अरब डॉलर का सामान को निर्यात किया गया था। जबकि भारत द्वारा किए गए आयात की बात करें तो वह 0.44 अरब डॉलर रहा है।

कैसे लागू होगा 25% टैरिफ?

फिलहाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पर टैरिफ़ लगाने की बात को कहा है। अमेरिका द्वारा इस टैरिफ़ को कानूनी आधार और नियम‑व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लागू किया जाएगा।

अभी अमेरिका सरकार द्वारा टैरिफ़ बढ़ाने को लेकर किसी भी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए डोनाल्ड ट्रम्प की इस बयान को कई विशेषज्ञ द्वारा एक राजनीतिक दबावकारक उपाय बताया जा रहा है।

 ट्रम्प का यह फ़ैसला क्यों अहम है?

डोनाल्ड ट्रम्प के इस फैसले से वैश्विक बाजार पर अमेरिका द्वारा दवाब बनाया जाएगा। ट्रम्प का कहना है कि किसी भी देश का ईरान के साथ व्यापार करना महंगा पड़ेगा। इसका असर उस देश के बाजारों में देखा जा सकेगा। साथ ही उस देश की अर्थव्यवस्था पर भी ट्रम्प के इस फैसले का असर पड़ सकता है।

ट्रेड वॉर की टेंशन

क्या आपको पता है कि ईरान की सम्पूर्ण इकोनॉमी पूरी तरह से तेल और गैस पर निर्भर करती है। अमेरिका द्वारा ईरान पर पहले से ही कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। उसके बाद भी दुनिया के कई बड़े देश ईरान के साथ कारोबार कर रहे है। ईरान के साथ किसी भी देश का अधिकतर व्यापार तेल और गैस के क्षेत्र में किया जा रहा है।

ईरान के कुल निर्यात का करीबन 70% से 80% तक सिर्फ चीन को ही जाता है। ट्रम्प के इस फैसले के बाद, दुनियाभर के ट्रेड में सकरात्मक और नकरात्मक दोनों प्रभाव देखनें को मिल सकते हैं। 

FAQs –

Q. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ क्यों लगाया?

A. ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने, वैश्विक व्यापार में अमेरिका की स्थिति को मजबूत करने के साथ ईरान की आर्थिक स्थिति को और प्रभावित करने के लिए ट्रम्प द्वारा इस फ़ैसले को लिया गया है।

Q. अमेरिका का यह 25% टैरिफ किस पर लागू होगा?

A. दुनिया का कोई भी देश जो ईरान के साथ व्यापार करता है उसपर अमेरिका द्वारा 25% टैरिफ़ लगाया जाएगा। 

Click to read the full article