Find the latest news and articles

UAE vs NZ Match Preview 2026 : चेपॉक पर ब्लैक कैप्स या यूएई धमाका?

By |
UAE vs NZ Match Preview 2026 : चेपॉक पर ब्लैक कैप्स या यूएई धमाका?

UAE vs NZ Match Preview in Hindi : इस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का एक और रोमांचक मुकाबला चेन्नई के ऐतिहासिक एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाना है। ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में ग्रुप डी दो टीम न्यूजीलैंड और UAE आमने सामने होंगी।

हाल ही में, इस वर्ल्ड कप मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी, अफगानिस्तान को हारने के बाद कीवी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। साथ ही इस बड़े मैच के लिए यूएई खुद को साबित करने के लिए अधिक उत्साहित दिख रही है।

चेपॉक का मैदान है स्पिनर्स के लिए चांदी

चेन्नई की पिच अपनी धीमी प्रकृति और टर्न के लिए दुनिया में जानी जाती है। भारत का यह मैदान हमेशा से ही एक काफी कम स्कोरिंग वाला मैदान रहा है। ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच  दोपहर के 3 बजे से शुरू होगा।

मैच के दोपहर में होने की वजह से ओस का कोई भी प्रभाव मैच पर नहीं पड़ेगा। चेन्नई के इस मैदान पर स्पिनर्स को अधिक मदद मिलती है। जिस भी टीम का स्पिन गेंदबाजी विभाग अच्छा होगा, वो टीम इस मैच में काफी आगे रहेगी।

स्पिनर्स के लिए मैच के सभी 40 ओवर काफी अधिक मददगार रहने वाले है। इस ग्राउंड के 'अन्ना पवेलियन एंड' और 'वी पत्ताभिरमन गेट एंड' से कीवी के अनुभवी गेंदबाज मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी की गेंदबाज़ी यूएई के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकती है।

मैच प्रीव्यू

UAE और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के समीकरणों को समझने के लिए ये मुख्य बिंदु देखें:

  • कीवी आत्मविश्वास: इस वर्ल्ड कप के पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर दो महत्वपूर्ण अंकों को अपने नाम कर लिया है।
  • चेपॉक का जादू: हमेशा से ही चेन्नई की यह पिच स्पिन-फ्रेंडली रही है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि न्यूज़ीलैंड का स्पिन-अटैक मैच में कितना अधिक घातक हो सकता है।
  • यूएई की चुनौती: मुहम्मद वसीम की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है, ऐसा ही कुछ UAE को उम्मीद है कि इस वर्ल्ड कप के अपने पहला मैच में UAE कीवी को हराकर इतिहास रच देगी।
  • बल्लेबाजी की गहराई: न्यूजीलैंड की ताकत है उनकी लंबी बैटिंग लाइनअप है। किसी भी मैच को एकतरफा करने के लिए टीम के पास रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे धाकड़ ऑलराउंडर्स हैं।

न्यूज़ीलैंड की 'स्पिन पावर'

इस मैच में न्यूजीलैंड के पास एक्स्ट्रा एडवांटेज है, क्योंकि टीम कप्तान मिचेल सैंटनर के पास चेन्नई में खेलने का काफी अधिक अनुभव है। मिचेल के अलावा, ईश सोढ़ी और रचिन रवींद्र की तिकड़ी विपक्षी टीम को बीच के ओवरों में बांधने का दम रखती है।

यदि हम कीवी टीम की बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो UAE के कम अनुभवी गेंदबाजी क्रम का कीवी के विस्फोटक बल्लेबाजों से पार पाना बेहद मुश्किल वाला है। फिन एलन की आक्रामकता और डेवोन कॉनवे की क्लास टीम को एक मजबूत शुरुआत देने के लिए काफी है।

'जायंट किलर' बनने को तैयार यूएई

टी-20 जैसे शोर्ट फॉर्मेट में यूएई की टीम को कम आंकना कीवी टीम को भारी पड़ सकता है। UAE की टीम के पास कप्तान मुहम्मद वसीम जैसा टी-20 फॉर्मेट का खतरनाक बल्लेबाज हैं।

टीम के पास जुनैद सिद्दीकी जैसा अनुभवी तेज गेंदबाज और अयान अफजल खान जैसा युवा स्पिनर है जो अपनी फिरकी से कीवी बल्लेबाजों को फंसा सकता है। यूएई के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका है।

क्या न्यूज़ीलैंड की जीत पक्की है?

अनुभव को देखा जाए तो न्यूजीलैंड इस मैच को आसानी से अपने नाम कर सकती है। यदि बात टी-20 क्रिकेट की करें तो एक अच्छा गेंदबाजी स्पेल या फिर एक विस्फोटक पारी न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को भी हरा सकती है।

यदि चेन्नई के टर्निंग ट्रैक पर UAE के गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों को शांत रखने में कामियाब रहे, तो UAE की टीम इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करा सकती है।

FAQs  -

Q. चेपॉक की पिच कैसी रहती है?

A. पिच स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मददगार होती है।

Q. क्या NZ खेलाफ़ वर्ल्ड कप मैच में UAE उलटफेर कर सकती है?

A. हां, चेपॉक की पिच पर सरप्राइज संभव है।

Click to read the full article

No tags available for this post.