SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

चाहते है घर में रहे लक्ष्मी का वास तो आजमाएं ये उपाय (Vastu Tips for Money)

By Team Flypped | August 23, 2019
Featured Image
Vastu Tips for Money: इंसान को जीवन में कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती हैं। हर तरफ से असफलता हाथ लगने के कारण हम अक्सर निराश जिंदगी और मायूस दिल से लगातार स्वयं की किस्मत को दोष देते रहते हैं। लेकिन कई बार हमारे द्वारा जाने-अनजाने में की गई गलतियाँ हमारे सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल देती हैं। शायद हम ये नहीं जानते है कि हमारे घर में रखी वस्तुओं का भी शुभ और अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता हैं। वास्तु के अनुसार अगर कोई वस्तु रखी जाती हैं तो घर में सकारात्मकता बढ़ती है और दैवीय शक्तियां घर में वास करती हैं, साथ ही धन लाभ होने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। यहाँ हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे अचूक उपाय (Vastu Tips for Money) बताने जा रहे है जिनसे घर में सुख-शांति के साथ धन आगमन के रास्ते भी खुलते है।

धन-समृद्धि की प्राप्ति के लिए वास्तु उपाय (Vastu Tips for Money)

आपको घर के आंगन में तुलसी का पौधा स्थापित करना चाहिए क्योंकि ये शुभ माना जाता हैं। यदि आप पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी लगाते है तो आत्म विश्वास में वृद्धि होती है। रोज़ सुबह तुलसी की पूजा करके जल अर्पित करना चाहिए। संध्या के समय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। घर के मुख्य द्वार को सदैव पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए क्योंकि ये सर्वोत्तम होता है। यदि ऐसा नहीं हो तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, श्रीगणेश का चिह्न लगाना चाहिए। ऐसा करने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और समृद्धि आती हैं। घर में खिड़की दरवाजों की संख्या सम रखनी चाहिए क्योंकि ये शुभ मानी जाती है। सम अर्थात 2, 4, 6, 8 या 10.आदि इन सभी दरवाज़ों और खिड़कियों को हमेशा अंदर की तरफ ही खुलना चाहिए। यह वास्तु के अनुसार श्रेष्ठ रहते है और समृद्धि की राह खोलते हैं। घर में कभी भी बेकार और फालतू का सामान नहीं रखना चाहिए। इन चीजों से घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है और धन आगमन में बाधाएं उत्पन्न होती हैं। धन से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए तिजोरी का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए। धन रखने की जगह को सुगंधित रखना चाहिए। आप अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम आदि का उपयोगा कर सकते है। कमल के आसन पर बैठी हुई महालक्ष्मी की तस्वीर तिजोरी के दरवाजे पर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी धन की समस्या नहीं होती हैं। दक्षिण की दीवार पर कभी भी दर्पण नहीं लगाना चाहिए। दर्पण को हमेशा पूर्व या उत्तर की दीवार पर ही लगाते है तो ये शुभ फल देता हैं। अगर आप भी धन की कमी जैसी समस्या का सामना कर रहे है तो आप देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए वास्तु के यह उपाय अपना सकते हैं।

Click to read the full article

Tags:
vastu tips for money growth vastu tips for money in hindi vastu shastra tips for home in hindi easy vastu tips vastu tips for home

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *