SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

साप्ताहिक राशिफल: 02 से 08 सितंबर के बीच ग्रहों की स्थिति, इन राशियों को होगा फायदा

By Team Flypped | September 02, 2019
Featured Image
Weekly Horoscope (02 September to 08 September): सितम्बर माह में आपका साप्ताहिक राशिफल उथल-पुथल के संकेत दे रहा है। इस हफ्ते ग्रहों की दशा में काफी उलटफेर हो सकता है। इस समय सूर्य, गुरु तथा बुध के साथ वृश्चिक राशि में स्थित हैं। सितम्बर के सप्ताह में चंद्रमा हस्त नक्षत्र का होकर कन्या राशि में गोचर करते हुए अग्रिम राशियों में प्रवेश करगा। ग्रहों का यह विशेष योग सितंबर के प्रथम सप्ताह में कई राशियों के लिए शुभ होने वाला है। जानिए, इन राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल (02 सितम्बर से 08 सितम्बर) – Weekly Horoscope September 2019

मेष राशि

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य होगा। इस समय आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता हैं। इस सप्ताह आप बनाई गई पुरानी योजनाओं पर काम आरम्भ करेंगे। आप मिथुन या वृश्चिक राशि के इंसान के साथ नई बिज़नेस की डील कर सकते है। दोस्तों की सहायता से आपका कोई लंबित कार्य बन जाएगा। लाल और पीला रंग पहनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पिता के चरण स्पर्श कर के ही घर से बाहर निकले।

वृषभ राशि -

वृषभ राशि इस सप्ताह धन का आगमन व्यवसाय में आपको प्रसन्नता दे सकता है। यदि आप छात्र है तो शिक्षा तथा प्रतियोगिता में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है (Weekly Horoscope)। जो लोग मीडिया तथा आईटी फील्ड से सम्बन्ध रखते है उन्हें लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप किसी नए कार्य का प्रारम्भ कर सकते है। आपके लिए सुगंधित इत्र का इस्तेमाल करना शुभ साबित होगा। अविवाहित जातकों के विवाह में आने वाली समस्याएं समाप्त हों जाएगी। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि -

मिथुन राशि आप इस सप्ताह किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। धन का प्रवाह अच्छा होने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य में तुला या वृष राशि के लोगों के साथ आपका परिचय काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आपका प्रिय शुभ रंग सफेद और नीला है। आपकी संतान को सफलता की प्राप्ति हो सकती है जो आपको ख़ुशी देगी। आपको स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। राजनीति में है तो सफलता आपके कदम चूमेगी।

कर्क राशि -

कर्क राशि इस सप्ताह आप ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस समय आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी सदस्य के आगमन से ससुराल में आपका मन खुश रहेगा। आपके कार्य में मीन और धनु राशि का कोई व्यक्ति मदद करेगा। शुक्रवार से धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। बीपी और मधुमेह से पीड़ित जातकों को सावधान रहना होगा। आपकी वृद्धि और वाणी का प्रभाव आपके बिगड़े कार्य बनाने में भी मदद करेगा।

सिंह राशि -

सिंह राशि इस सप्ताह आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। आप एक नए जोश और उत्साह के साथ अपने कर्म पथ पर चलेंगे। कई योजनाएं ऐसी होगी जो आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करने में सफल होगी। इस समय आपको अपने कुशल व्यवहार का लाभ प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। आपके लिए शुभ रंग लाल है। आपको आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी प्राप्त हो होंगे।

कन्या राशि -

कन्या राशि आर्थिक हालातों को बेहतर करने की राह में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी Weekly Horoscope)। इस सप्ताह आपके मार्ग में अनचाही बाधाएं आएगी जो आपकी  परेशानी का कारण बनेगी। आपको संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी मनोकामना की पूर्ति हो सकती है। आपका शुभ रंग हरा और नीला रंग है। इस समय आपकी रचनात्मक सोच आपके व्यक्तित्व को एक नया आयाम प्रदान करेगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपको त्वचा से जुड़े रोग परेशान कर सकते है।

तुला राशि –

तुला राशि व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को लाभा प्राप्त होने की सम्भावना है। आप रुके हुए कार्यों को इस सप्ताह में पूरा करेंगे। इस समय अपने आत्मविश्वास को गिरने ना दे। नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। हरा आपके लिए शुभ रंग है। जो लोग फ़िल्म तथा लेखन से जुड़े है उन्हें लाभ प्राप्त होगा। यदि संतान के मांगलिक कार्यों में कोई बाधा आ रही है तो अब वो समाप्त हों जाएगी। इस समय स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

वृश्चिक राशि -

वृश्चिक राशि इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता हाथ लग सकती है। आपको किसी धार्मिक गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा जो आपको शांति देगा। कई दिनों से अटका हुआ कार्य आपकी मेहनत से इस सप्ताह परिपूर्ण हो सकता है। कर्क या धनु राशि के लोगों के साथ कोई नई बिज़नेस डील हो सकती है। इस राशि के लोगों के लिए पीला तथा नारंगी रंग शुभ है। इस समय आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु राशि -

धनु राशि धनु राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा. राजनीति में शामिल लोगों को थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपका आशावादी होना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस सप्ताह छात्रों की प्रतिभा को एक नयी दिशा मिल सकती है। मल्टीटास्कर ना बनते हुए आप पहले एक काम को निपटाएं और फिर दूसरे कार्य को अपने हाथ में ले। आपका शुभ रंग आसमानी है। धन का प्रवाह अच्छा होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है।

मकर राशि -

मकर राशि मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रह सकता है। आपका अपने किसी रिश्तेदार के साथ झगड़ा हो सकता है। आप एक समय में एक ही काम पर ध्यान केन्द्रित करें क्योंकि शनि की साढ़े सती आपकी ज़िंदगी को प्रभावित कर सकती है। व्यवसाय में कोई भी निर्णय सोच-समझकर ले। आपकी लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नीला तथा हरा रंग आपके लिए शुभ है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है।

कुम्भ राशि -

कुम्भ राशि कुम्भ राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह शुभ घटनाओं से भरा होगा। इस समय छात्रों को अपनी पढाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी विद्वान संत से मुलाकात हो सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता के लिए इंतज़ार करना होगा। व्यर्थ कार्यों में धन खर्च करने से बचे। आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। इस सप्ताह लव-लाइफ में आपकी विवाह की तिथि निश्चित हो सकती है। आपका शुभ रंग हरा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है।

मीन राशि -

मीन राशि धन आगमन की संभावनाएं है फिर भी सोच-समझकर धन खर्च करे। मेष या कर्क राशि का जातक आपके पास एक नया बिज़नेस का प्रस्ताव लेकर आ सकता है, जिससे आगे बढ़ाने में आपको सफलता हासिल होगी। आपको नित्य ही अपने पिता का चरण स्पर्श करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी कुंडली में सूर्य का प्रभाव मजबूत होता है। आपके लिए पीला तथा सफेद रंग धारण करना शुभ साबित होगा।

आज हमने आपको बताया सितम्बर महीने के पहले हफ्ते का राशिफल (Weekly Horoscope)। इस राशिफल के द्वारा आपको एक अनुमान हो जाएगा कि आपके लिए आने वाला समय कैसा होने वाला है।

Click to read the full article

Tags:
Weekly Horoscope weekly horoscope in hindi saptahik rashifal tula tula rashi tomorrow tula rashi love life in hindi Weekly Horoscope September 2019 tula rashi marriage in hindi tula rashi ka vivah वृषभ राशि 2019 वृषभ राशि 2019 कैसा रहेगा वृषभ राशि 2019 राशिफल

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *