WI vs SCO Match Preview: ईडन गार्डन्स में 'पावर-हिटर्स' और वर्ल्ड कप का रोमांच!
WI vs SCO Match Preview in Hindi :- 7 फरवरी 2026 को इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के तीन मैच खेलें जाएंगे। पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होगा, जबकि दूसरे मैच में आपको वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड भिड़ती हुई नजर आने वाली हैं। यह दोनों टीम अपना मैच भारत के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेलेंगी।
इन दोनों टीमों को इस वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में शामिल हैं, क्या आप जानते हैं कि दोनों टीमों का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप के ख़िताब को दो बार अपने नाम कर चुकी है, जबकि स्कॉटलैंड ने भी अपनी जुझारू खेल से पूरी दुनिया को चौकाया है।
क्या कहता है दोनों टीमों के मैच का इतिहास?
ज़रूर आपको रिकॉर्ड के मामले में वेस्टइंडीज की टीम मजबूत दिखे, लेकिन जब आप क्रिकेट के इतिहास देखेंगे, तो आप हैरान हो जाएंगे।
अबतक टी-20 विश्व कप के इतिहास में ये दोनों टीमें केवल एक बार एक दूसरे के सामने आई हैं, इस एक मात्र खेले गए मैच में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रनों से हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया था।
अब देखना यह होगा कि 7 फरवरी को खेलें जाने वाले इस मैच क्या शाई होप की कप्तानी वाली कैरेबियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मिली हार का बदला ले सकती हैं।
ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का मिजाज
इस बात से हर टीम वाकिफ है कि भारत के कोलकाता का ईडन गार्डन्स बल्लेबाजों के लिए अधिक मददगार साबित होता है। इस ग्राउंड की बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड काफी तेज होती है।
- कैसे रहेगी ईडन गार्डन्स की पिच: मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यह बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन होती जाएगी।
- मैच में होगा टॉस का अधिक महत्व: यह मैच 7 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे मैच शुरू होगा। मतलब यह बात साफ है कि इस मैच में डीयू का कोई असर देखनें को नहीं मिलेगा, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करके एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियाँ क्या हैं?
वेस्टइंडीज: जैसाकि आपको पता है कि वेस्टइंडीज की टीम अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए अधिक जानी जाती है। वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन और शिमरॉन हेटमायर जैसे खिलाड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को लाइन और लेंथ बिगड़ने के लिए जाने जाते हैं।
बल्लेबाजी के अलावा, वहीं गेंदबाजी में शमर जोसेफ की रफ्तार और अकील होसेन की फिरकी स्कॉटलैंड के लिए इस मैच में परेशानी का सबक बन सकती है।
स्कॉटलैंड: स्कॉटलैंड की टीम अपने टीम वर्क के लिए जानी जाती है। जब आप स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन और सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से के अनुभव की बात करें, तो आपको पता चलेगा कि यह किसी भी मैच में अपनी बड़ी पारियों से परिणाम को अपने पक्ष में कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में मार्क वाट अपनी सटीक स्पिन से रन रोकने में माहिर हैं।
संभावित प्लेइंग-11 क्या हो सकती है?
- वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।
- स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल लीस्क, मार्क वाट, क्रिस्टोफर ग्रीव्स, सफ़यान शरीफ, ब्रैड व्हील, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस।
निष्कर्ष: कौन जीत सकता है इस वर्ल्ड कप पहला मैच?
हर क्रिकेट देखनें वाले व्यक्ति को पता है कि वेस्टइंडीज इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के मैच के लिए हॉट फेवरेट है, लेकिन स्कॉटलैंड को कम आंकना वेस्टइंडीज की टीम के लिए इस वर्ल्ड कप की राह को मुश्किल बना सकता है।
भारत के ईडन गार्डन्स की पिच वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों को काफी अधिक पसंद आएगी। यदि स्कॉटलैंड को जीतना है, तो उन्हें शुरुआती 6 ओवरों में वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर को सस्ते में समेटना होगा।
FAQs –
Q. WI vs SCO मैच कहाँ होगा?
A. ईडन गार्डन्स, कोलकाता में।
Q. ईडन गार्डन्स की पिच कैसी रहती है?
A. बल्लेबाजों के लिए अनुकूल और हाई-स्कोरिंग।
Click to read the full article
No tags available for this post.