Find the latest news and articles

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिए गए विवादित बयान के बाद यो यो हनी सिंह ने मांगी माफी

By |
दिल्ली कॉन्सर्ट में दिए गए विवादित बयान के बाद यो यो हनी सिंह ने मांगी माफी

Honey Singh Apologises: सिंगर यो यो हनी सिंह को हाल ही में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट में दिए गए आपत्तिजनक बयान के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल करना शुरू कर दिया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में हनी सिंह ने दिल्ली की ठंड का ज़िक्र करते हुए एक अश्लील और बेहद विवादास्पद कमेंट किया था। लेकिन अब उन्होंने अपने इस कमेंट के लिए लोगों से माफी मांग ली है।

हनी सिंह ने अपनी सफाई में क्या कहा?

लगातार बढ़ती आलोचना के बाद हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने ये साफ किया कि उनका इरादा किसी को अपमानित करना या ठेस पहुंचाना नहीं था। हनी सिंह ने माफी मांगते हुए कहा कि कुछ लोग वीडियो को एडिट करके शेयर कर रहे हैं, जिससे उनकी बात का गलत मतलब समझा गया।

हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले कुछ गाइनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से बात की थी, जिन्होंने उन्हें बताया कि आज की युवा पीढ़ी अनसेफ सेक्स के कारण सेहत संबंधी समस्याओं का सामना कर रही है। इसलिए उन्हें लगा कि उन्हें उसी भाषा में समझाना चाहिए जिसे युवा पीढ़ी ओटीटी और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर सुनते और देखते आ रहे हैं।

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। मैं इंसान हूँ और गलतियाँ इंसान से ही होती हैं। मैं आगे से अपनी भाषा पर नियंत्रण रखूँगा और यह समझूँगा कि मैं किससे, कैसे और क्या कह रहा हूँ।

बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़ी latest news को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।     

दिल्ली में हुआ था हनी सिंह का कॉन्सर्ट

दिल्ली में आयोजित एक शो के दौरान हनी सिंह स्टेज पर मौजूद युवाओं से बात कर रहे थे। उन्होंने ठंड का ज़िक्र करते हुए एक ऐसा विवादित कमेंट किया था कि वह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

हनी सिंह के इस बयान को बहुत से लोगों ने अश्लील और अनुचित बताया था, क्योंकि ये एक ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा गया जहाँ हर उम्र के लोग मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने हनी सिंह की आलोचना की और उनपर तंज भी कसे।

सोशल मीडिया पर गुस्सा और राजनीतिक प्रतिक्रिया

आम जनता के अलावा कुछ नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी हनी सिंह के बयान पर नाराज़गी जताई थी। एक विधायक ने सीधे तौर पर हनी सिंह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा और चेतावनी दी कि उनकी लोकप्रियता को नुकसान हो सकता है अगर वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल जारी रखेंगे।  

FAQs

1. यो यो हनी सिंह ने माफी क्यों मांगी?

उत्तर- दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान दिए गए आपत्तिजनक और अश्लील बयान का वीडियो वायरल होने के बाद हनी सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

2. हनी सिंह ने अपने बयान पर क्या सफाई दी?

उत्तर: उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था और वीडियो को संदर्भ से बाहर निकालकर वायरल किया गया।

3. माफी में हनी सिंह ने आगे के लिए क्या कहा?

उत्तर: हनी सिंह ने कहा कि वह भविष्य में अपनी भाषा पर नियंत्रण रखेंगे और सार्वजनिक मंच पर ज्यादा जिम्मेदारी से बात करेंगे।

Click to read the full article

No tags available for this post.