Find the latest news and articles

दिल्ली कॉन्सर्ट में Yo Yo Honey Singh का अश्लील बयान, सोशल मीडिया पर हंगामा

By |
दिल्ली कॉन्सर्ट में Yo Yo Honey Singh का अश्लील बयान, सोशल मीडिया पर हंगामा

Honey Singh Controversy News: देश के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर से विवादों में फंसते हुए नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने मंच से एक ऐसी बात बोल दी, जिसने सोशल मीडिया पर भारी तहलका मचा दिया है।

दिल्ली की सर्दी पर कही गंदी बात

दिल्ली में हुए हनी सिंह के कॉन्सर्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली की सर्दी को लेकर गाली देते हुए कह रहे हैं कि दिल्ली की ठंड में गाड़ी में सेक्स करने में बड़ा मज़ा आता है और प्लीज़ कॉन्डम का इस्तेमाल करो।  

यह बयान सोशल मीडिया यूजर्स और आलोचकों के निशाने पर आ गया है। कई लोगों का कहना है कि उनका यह बयान न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि पब्लिक स्टेज और ऑडियंस वाले इस तरह के इवेंट्स के लिए बेहद गलत भी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हनी सिंह की ट्रोलिंग और आलोचना की बाढ़ सी आ गई है। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कहा है कि क्या उन्होंने यह टिप्पणी नशे के प्रभाव में की थी।

सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने हनी सिंह को जमकर ट्रोल किया। आलोचकों का कहना है कि एक कलाकार को अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए, खासकर जब वह मंच पर जनता के सामने होता है।

कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल असभ्यता को बढ़ावा देता है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या हनी सिंह को अपने मंच से इस तरह का व्यवहार करना चाहिए, जब उनके सामने इतने लोग हों।

सोशल मीडिया पर कई लोग यह तर्क भी कर रहे हैं कि कलाकार अपनी लोकप्रियता का गलत उपयोग न करें और अपने आप को सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाएं।

पहले भी फंस चुके हैं हनी सिंह

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह का नाम इस तरह के विवाद में आया हो। हनी सिंह के नाम पर पहले भी कई विवाद दर्ज हो चुके हैं। कुछ समय पहले पंजाब महिला आयोग ने हनी सिंह और दूसरे कलाकारों को उनके गीतों में महिला विरोधी और आपत्तिजनक बोल के लिए गलत ठहराया था।

इसके अलावा उनके कई गानों और अन्य ट्रैक्स पर भी आरोप लगे हैं कि वे महिलाओं का गलत चित्रण करते हैं, जिससे कोर्ट तक भी मामला पहुंच गया।

हनी सिंह के गानों पर आलोचना

हनी सिंह के कुछ गीतों को लेकर भी सोशल मीडिया और फीमेल एक्टिविस्ट्स ने शिकायतें कीं कि वह अपने संगीत से समाज में अनुचित संदेश फैलाते हैं, खासकर युवा वर्ग पर इसका खराब प्रभाव पड़ता है।

इन पुरानी घटनाओं के कारण ही हनी सिंह के हर नए विवाद का असर दोगुना हो जाता है। उनका नाम अब सिर्फ संगीतकार के रूप में नहीं बल्कि विवादित हस्ती के रूप में भी जुड़ गया है।

बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़ी latest news को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।     

कुछ लोग कर रहे हनी सिंह का बचाव

हनी सिंह के हाल ही के विवादित बयान को लेकर जहां उनकी आलोचनाएं हो रही हैं, वहीं हनी सिंह के कुछ समर्थक और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी सफाई में आगे आए हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि कलाकार मंच पर खुलकर बात करते हैं और जनता का मनोरंजन करना उनका काम है। कुछ समर्थकों ने कहा है कि टिप्पणी को मजाक के रूप में लिया जाना चाहिए।

क्या इस विवाद का असर हनी सिंह के करियर पर होगा?

इस समय तो पूरे विवाद के कारण हनी सिंह के खिलाफ ट्रोलिंग और आलोचनाएं तेज़ हो रही हैं। लेकिन यह भी देखा गया है कि जैसे-जैसे समय बीतता है, ऐसे मामलों का असर कलाकार के करियर पर कम होता है, खासकर जब उसके पास एक बड़ी फैन फॉलोइंग हो।

कुछ पत्रकारों और आलोचकों का मानना है कि हनी सिंह को अब अपने स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान अपने शब्दों को संतुलित करने की ज़रूरत है, नहीं तो इस तरह का विवाद उनकी ब्रैंड इमेज पर लंबा और नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

फिल्मों, वेब सीरीज़ और सितारों से जुड़ी नई बातें janne kai liye, तो नीचे क्लिक करें।

FAQs

1. हनी सिंह किस बात को लेकर विवादों में हैं?

उत्तर- दिल्ली के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

2. हनी सिंह के बयान पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है?

उत्तर- सोशल मीडिया पर हनी सिंह को ट्रोल किया जा रहा है और कई यूजर्स उनके बयान को अशोभनीय और गैर-जिम्मेदार बता रहे हैं।

3. क्या हनी सिंह ने इस विवाद पर सफाई दी है?

उत्तर- यह खबर लिखे जाने तक हनी सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान या माफ़ी सामने नहीं आई है।

Click to read the full article

No tags available for this post.