ZIM vs OMAN Match Preview 2026 : ज़िम्बाब्वे के लिए 'करो या मरो' का मैच!
ZIM vs OMAN Match Preview in Hindi : 7 फरवरी से शुरू हुए इस ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। आज ग्रुप-बी का एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला ज़िम्बाब्वे और ओमान के बीच खेला जाना है। यह मैच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में जहाँ एक तरफ ज़िम्बाब्वे अपनी खोई हुई साख वापस पाने की कोशिश करेगा, वहीं ओमान की टीम 'जायंट किलर' बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
क्या होगा मैच का समय और वेन्यू?
टी-20 वर्ल्ड कप का यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के समय और लोकल समय के अनुसार 3:00 PM पर शुरू होगा। क्या आप जानते हैं कि श्रीलंका के कोलंबो का यह SSC ग्राउंड अपनी बेहतरीन क्रिकेटिंग विरासत के लिए अधिक जाना जाता है।
इस क्रिकेट ग्राउंड पर 10 हजार लोग मैच देखनें का आनंद ले सकते हैं। भेले ही यह मैदान आपको देखनें में छोटा लगता हो, लेकिन यहाँ का माहौल हमेशा गरमाया रहता है।
कैसे होगी मैच की पिच और परिस्थितियां?
हमेशा से ही SSC कोलंबो की पिच बल्लेबाजों के लिए अधिक मददगार रही है, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो इस पिच पर किसी भी बल्लेबाज के लिए स्पिनर्स को खेलना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज होती है, जिसका मतलब है कि अगर बल्लेबाज गैप ढूंढने में कामयाब रहे, तो रन बनाना काफी सरल हो जाता है।
ज़िम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रज़ा होंगी उम्मीदें
इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में ज़िम्बाब्वे की कमान अनुभवी सिकंदर रज़ा के हाथों में है। जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी का नाम दुनिया के आक्रामक खिलाडियों की सूची में आता है। रजा टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी इसलिए भी हैं क्योंकि वर्ल्ड कप के अभी मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाने हैं। इन दोनों देशों के मैदानों पर खेलने का सिकंदर रजा को काफी अच्छा अनुभव है।
इस टी-20 वर्ल्ड कप में ब्रेंडन टेलर की वापसी और रयान बर्ल जैसे फिनिशर की मौजूदगी मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करता है। जिम्बाब्वे का गेंदबाजी विभाग भी काफी अधिक मजबूत नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गेंदबाजी विभाग में ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा की जोड़ी शुरुआती ओवरों में ओमान के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है।
ओमान के संघर्ष की नई शुरुआत
किसी भी टीम को ओमान को हल्के में लेना की गलती नहीं करनी चाहिए। यह एक ऐसी टीम है जो अपने दिन पर किसी भी टीम पर भारी पड़ सकती है। इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में जतिंदर सिंह ओमान की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों से इनकी कप्तानी में इस टीम ने जबरदस्त सुधार किया है।
अगर हम ओमान के मिडल आर्डर की बात करें तो उसमें आमिर कलीम और जीशान मकसूद जैसे ऑलराउंडर्स टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं, ओमान के पास विनायक शुक्ला जैसा भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद है, जो किसी भी कठिन परिस्थिति में अपनी टीम को संभालने का दम रखता है।
अंपायर और मैच ऑफिशियल्स
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अनुभवी आसिफ याकूब और वेन नाइट्स मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे। जबकि इस मैच के लिए थर्ड अंपायर की जिम्मेदारी अहसान रज़ा को दी गई है। ओमान बनाम जिम्बाब्वे मैच के लिए मैच रेफरी के रूप में दिग्गज रिची रिचर्डसन मौजूद रहेंगे।
निष्कर्ष
यदि आप इन दोनों टीमों के रिकार्ड्स को देखेंगे तो आपको जिम्बाब्वे की टीम अधिक मजबूत दिखाई देगी। लेकिन SSC की धीमी होती पिच पर ओमान के स्पिनर्स को इस मैच में हीरो बना सकती है। यह मुकाबला ग्रुप-बी की अंक तालिका के लिहाज से बहुत अहम है। क्या ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज मुजरबानी की रफ्तार चलेगी या जतिंदर सिंह का बल्ला दहाड़ेगा?
Click to read the full article
No tags available for this post.