1 December 2025 Rule Change: एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता, तंबाकू उत्पाद हो सकते हैं महंगे! आज से बदल जाएंगे ये नियम
Rule Change From 1st December: आज यानी सोमवार से साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ आम लोगों की जेब पर भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
आपको बता दें कि आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में एक बिल पेश करेंगी।
बिल में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत कम हो सकती है, जबकि हवाई यात्रा के टिकट के दामों में उछाल देखने को मिल सकता है।
LPG गैस सिलेंडर होगा सस्ता
ये महीना एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि 1 दिसंबर 2025 से पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं।
बता दें कि अभी ये दाम केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर कम हुए हैं। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 10 रुपये कम हुई है।
अगर हम 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें, तो इस सिलेंडर की कीमत में अभी कोई बदलावा देखने को नहीं मिला है।
इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी गैस के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हवाई ईंधन के दाम बढ़ा इससे हवाई यात्रा पर होगा असर
यात्रियों के लिए हवाई जहाज से यात्रा करना महंगा हो सकता है। बता दें कि आज यानी 1 दिसंबर 2025 से हवाई ईंधन के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
जिसके बाद कई निजी कंपनियों ने हवाई यात्रा के दामों में बदलाव करते हुए इसे पहले से महंगा कर दिया है।
इसका असर सबसे ज़्यादा दिल्ली और मुंबई से उड़ने वाली फ्लाइटों की टिकट रेट पर पड़ सकता है।
देश और दुनिया की latest news updates को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।
इस नए टैक्स नियम से गुटखा-सिगरेट बनाने वालों पर सख्ती
संसद में आज से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार तंबाकू उत्पाद (गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला) बनाने वाली कंपनियों पर सख्ती करने जा रही है।
सरकार इन सभी उत्पादों पर एक नया टैक्स लेकर आ रही है, जिसमें इन उत्पादों के निर्माताओं पर नियंत्रण लगाया जाएगा ताकि इसके बढ़ते इस्तेमाल, स्वास्थ्य जोखिम और टैक्स चोरी जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
इस टैक्स आ असर इन उत्पादों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
देश के कई राज्यों में नए ट्रैफिक नियम
आज से देश के कई राज्यों में ट्रैफिक से जुड़े कुछ नए नियम भी लागू हो सकते हैं।
बता दें कि अब आपको ऑनलाइन चालान की पेमेंट करने के लिए ज्यादा प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना पड़ सकता है।
इसके अलावा अगर आपके पास पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपको भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
आधार-पैन कार्ड से जुड़े नियम
1 दिसंबर से आधार कार्ड और पैन कार्ड से जुड़े नए नियम भी लागू हो चुके हैं।
इस नियम के तहत अब आप आधार कार्ड में अपना नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को 31 दिसंबर 2025 तक लिंक कर सकते हैं।
EPFO नियम में बड़ा बदलाव
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) ईपीएफओ ने 1 दिसंबर 2025 से यूएएन-केवाईसी लिंकिंग, ई-नॉमिनेशन, और पेंशन अपडेट से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं।
बता दें कि ईपीएफओ धारक अगर समय से अपना नॉमिनेशन पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें अपना क्लेम करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
FAQs
1. 1 दिसंबर 2025 से क्या बदलाव होगा?
उत्तर- 1 दिसंबर 2025 से एलपीजी गैस सिलेंडर, हवाई यात्रा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईपीएफओ आदि से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
2. क्या LPG गैस सिलेंडर सस्ता हो जाएगा?
उत्तर- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अभी कम नहीं हुई है।
Click to read the full article
No tags available for this post.