Find the latest news and articles

जरूर जानें 10 Interesting Facts About Constitution of India के बारे में

By |
जरूर जानें 10 Interesting Facts About Constitution of India के बारे में

10 Interesting Facts About Constitution of India in Hindi : एक भारतीय होने के नाते आपको यह बात पता होनी चाहिए कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के 140 करोड़ लोगों की आशाओं और सपनों का प्रतीक है। आपको यह बात जानकर ख़ुशी होगी कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र चलाने वाली मार्गदर्शिका है।

10 Interesting Facts About Constitution of India in Hindi

जैसाकि आपको पता है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को बनाया गया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे अधिकारिक रूप से लागू किया गया था। आपको बता दें कि हमारे भारत देश के संविधान के निर्माण की यात्रा किसी महाकाव्य से कम नहीं है।

आज हम इस लेख में 10 Interesting Facts About Constitution of India के बारे में जानेंगे, जो इसकी महानता और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं।

1. दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान

बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि भारत का संविधान दुनिया के किसी भी संप्रभु देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इतना ही नहीं, जब भारत के संविधान को तैयार किया गया था,  तब इसमें 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान समय किए गए संशोधनों के बाद इसमें लगभग 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं।

यही विस्तार और बारीकियां उन 10 Interesting Facts About Constitution of India में शामिल हैं, जो इसे विश्व के अन्य संविधानों से अलग और अद्वितीय बनाती हैं।

2. पूरी तरह 'हस्तलिखित' संविधान

आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि हमारे संविधान को न टाइप किया गया, न प्रिंट? इसे प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने अपने हाथों से लिखा था। 10 Interesting Facts About Constitution of India में यह तथ्य सबसे खास है कि उन्होंने इसके बदले कोई शुल्क नहीं लिया, बस हर पन्ने पर अपना नाम लिखने की शर्त रखी।

3. शांतिनिकेतन के कलाकारों की चित्रकारी

भारत के संविधान में लिखे गए हर पन्ने को शांतिनिकेतन के कलाकारों द्वारा सजाया गया था। इतना ही नहीं, भारत के प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस और उनके शिष्यों ने इसके पन्नों पर भारत के इतिहास, संस्कृति और पौराणिक कथाओं के चित्र बनाए थे। 10 Interesting Facts About Constitution of India की बात करें, तो इसमें मोहनजोदड़ो से लेकर रामायण-महाभारत तक के दृश्यों का शामिल होना इसे एक कलात्मक धरोहर भी बनाता है।

4. 'उधार' का थैला

आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों अक्सर भारत के संविधान को 'उधार का थैला' कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके मुख्य प्रावधान दुनिया के विभिन्न देशों से प्रेरित हैं। 10 Interesting Facts About Constitution of India की चर्चा करते समय यह जानना जरूरी है कि हमने फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से बेहतरीन चीजें अपनाई हैं। जैसे:

Ø  स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व: फ्रांस से।

Ø  मौलिक अधिकार: अमेरिका से।

Ø  संसदीय प्रणाली: ब्रिटेन से।

Ø  नीति निर्देशक तत्व: आयरलैंड से।

Ø  आपातकालीन प्रावधान: जर्मनी से।

5. संविधान सभा की विशाल मेहनत

हमारे भारत के संविधान को तैयार करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। संविधान को तैयार करने के दौरान कुल 11 सत्रों में लगभग 165 दिनों तक गंभीर चर्चाएँ चलीं थी। डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में इसे दिशा दी।

10 Interesting Facts About Constitution of India में यह तथ्य सबसे महत्वपूर्ण है कि इसे अंतिम रूप देने के लिए 11 सत्रों तक गहन चर्चा हुई थी।

6. लगभग 2,000 संशोधन चर्चा के दौरान हुए

हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि जब भारत के संविधान का पहला मसौदा यानी ड्राफ्ट चर्चा के लिए पेश किया गया था, तो उस पर बहस के दौरान लगभग 2,000 से अधिक संशोधनों पर विचार किया गया और उन्हें बदला भी गया था।

10 Interesting Facts About Constitution of India में यह बात स्पष्ट होती है कि हमारे पूर्वजों ने इसे कितना सटीक और न्यायपूर्ण बनाने की कोशिश की थी।

7. अंतिम हस्ताक्षर का ऐतिहासिक क्षण

वर्ष 1950 में 24 जनवरी के दिन संविधान सभा के 284 सदस्यों द्वारा संविधान की मूल प्रतियों पर हस्ताक्षर किए गए थे। 10 Interesting Facts About Constitution of India में यह भी शामिल है कि उस दिन हो रही हल्की बारिश को नेताओं ने एक बहुत ही शुभ संकेत माना था।

8. हीलियम से भरे बॉक्स में सुरक्षित

आज भी संविधान की मूल प्रतियां संसद भवन के पुस्तकालय में हीलियम से भरे बॉक्स में सुरक्षित रखी गई हैं। 10 Interesting Facts About Constitution of India में यह तथ्य खास है क्योंकि यह गैस पन्नों और स्याही को सदियों तक खराब होने से बचाती है।

9. मूल अधिकारों की गारंटी

आपको पता होना चाहिए कि संविधान का भाग-III नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है। इससे पहले संविधान के भाग-III में पहले संपत्ति के अधिकार को भी शामिल किया गया था। 10 Interesting Facts About Constitution of India में यह बदलाव अहम है कि 1978 में संपत्ति के अधिकार को मौलिक से हटाकर केवल एक कानूनी अधिकार बना दिया गया।

ये भी पढ़ें - भारत की भाषाओं के बारे में 10 चौंकाने वाले तथ्य

10. 'प्रस्तावना' अमेरिका से प्रेरित

हमारे भारत के संविधान की शुरुआत प्रस्तावना से होती है, जो भारत के सभी नागरिकों के आदर्शों को दर्शाती है। 10 Interesting Facts About Constitution of India की इस सूची का अंतिम तथ्य यह है कि अमेरिकी संविधान से प्रेरित इस प्रस्तावना को ही 'संविधान की आत्मा' कहा जाता है।

Click to read the full article