Find the latest news and articles

CAN vs AFG Match Preview : क्या राशिद की फिरकी में फँसेगा कनाडा?

By |
CAN vs AFG Match Preview : क्या राशिद की फिरकी में फँसेगा कनाडा?

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का 39वां मैच कनाडा और अफगानिस्तान के बीच होगा। वर्ल्ड कप का यह मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम को 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026

वर्ल्ड कप के इस मैच में आपको एक तरफ अफगानिस्तान की स्पिन शक्ति और दूसरी ओर कैनेडा का बढ़ता हुआ जज्बा देखनें को मिलेगा। भारत और श्रीलंका में आयोजित इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर गया है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की पिच पिछले कई मुकाबलों से स्पिन-फ्रेंडली रही है। इसका मतलब इस मैच को वो टीम जीत पाने में कामयाब होगी, जिसका स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा होगा।

ऐसे में अफगानिस्तान टीम इस मैच में कनाडा से काफी आगे दिखाई दे रही है, क्योंकि अफगानिस्तान के पास राशिद खान जैसे वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स है। यह एक ऐसा खिलाड़ी है जो अपने गेंदबाजी के दम पर पूरा मैच का रुख पलट सकता है।

क्या मैच में दिखेगा अफगानिस्तान के स्पिनर्स का जादू?

चेन्नई के टर्निंग ट्रैक से अफगानिस्तान के अधिकतर खिलाड़ी काफी अच्छे से वाकिफ है। आईपीएल के माध्यम से अफगानिस्तान के कई खिलाड़ी इस मैदान में खेल चुके है। इस सब बातों को देखता हुए यह कहना गलत नहीं होग, कि अफगानिस्तान अपने दूसरे होमग्राउंड पर मैच खेल रही है।

चेन्नई की पिच पर गेंद काफी अधिक टर्न होता है, जिसकी वजह से यहाँ बल्लेबाजी करना काफी अधिक मुश्किल होता है। चेन्नई का यह टर्निंग ट्रैक राशिद खान की कप्तानी वाली इस टीम को पूरी तरह सूट करती है।  

वर्तमान समय में अफगानिस्तान के पास दुनिया का सबसे घातक स्पिन आक्रमण है। साथ ही अगर आप टी-20 फॉर्मेट के पिछले कई वर्षों के रिकार्ड्स देखोगे, तो आपको पता चलेगा कि अफगानिस्तान की टीम ने कई बड़ी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाजों का राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद की तिकड़ी से बच पाना मुश्किल होगा।

गेंदबाजी के अलावा, यदि अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को देखें, तो उसमें आपको रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान जैसे टीम सबसे अधिक भरोसेमंद जोड़ी दिखाई देगी।

दिलप्रीत बाजवा की कप्तानी में 'अग्निपरीक्षा'

अफगानिस्तान के लिए इस मैच को जीतना आसान नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरी तरफ, दिलप्रीत बाजवा की कप्तानी वाली कनाडा की टीम किसी भी टीम को टक्कर देने पाने में पूरी तरह से सक्षम है।

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में कनाडा की टीम ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग और अनुशासन से सबको प्रभावित किया है, लेकिन अफगानिस्तान के विश्व स्तरीय स्पिनर्स का सामना करना कनाडा के लिए एक 'अग्निपरीक्षा' जैसा होगा।

क्रिकेट के दिग्गजों का कहना है कि ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में कनाडा की पूरी बल्लेबाजी का दारोमदार नवनीत धालीवाल और निकोलस किरटन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर रहेगा। कनाडा के इन अनुभवी बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के स्पिनर्स को ध्यान से खेलना होगा।

अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाजों को शांत रखने की पूरी जिम्मेदारी कनाडा के भरोसेमंद गेंदबाज कलीम साना और साद बिन ज़फर के कंधो पर होगी।

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 या फिर अन्य किसी स्पोर्ट्स से जुड़ीं खबरों के लिए नीचे क्लिक करें -

SL vs ZIM Match Preview : क्या 'जायंट किलर्स' जिम्बाब्वे रोक पाएंगे श्रीलंका का विजय रथ?

चेपॉक की पिच और टॉस की भूमिका

जैसाकि आपको पता है कि चेन्नई का एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम अपनी सूखी और धीमी पिच के लिए जाना जाता है। पिच को देखकर लगता है कि अफगानिस्तान के स्पिनर्स इस मैच में काफी अहम रोल निभा सकते हैं।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच और अधिक धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में बड़े शॉट्स खेलना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम बिना किसी झिझक के पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। यहाँ 150-160 का स्कोर भी एक 'मैच विनिंग' टोटल साबित हो सकता है।

Click to read the full article