SL vs ZIM Match Preview : क्या 'जायंट किलर्स' जिम्बाब्वे रोक पाएंगे श्रीलंका का विजय रथ?
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का 38वां मुकाबला पहले ही सुपर-8 में क्वालीफाई हो चुकी श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे की टीम के बीच में होगा। वर्ल्ड कप का मैच तय करेगा कि ग्रुप-बी की नंबर-1 टीम कौन बनती है।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026
श्रीलंका और ज़िम्बाबवे के बीच होने वाला यह मुकाबला कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। होम ग्राउंड होने की वजह से श्रीलंका के पास एक्स्ट्रा एडवांटेज होगा। ज़िम्बाब्वे की टीम भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
होमग्राउंड पर लंका का शानदार प्रदर्शन
Ø शानदार फॉर्म और लय: इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में श्रीलंका की टीम काफी अच्छी फॉर्म में दिख रही है। अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराने के बाद, सुपर-8 में अपनी जगह को सुरक्षित कर चुकी है।
Ø मजबूत नेतृत्व: इस वर्ल्ड कप में कप्तान दासुन शनाका की अगुवाई में टीम का संतुलन बेहद सटीक और मजबूत नजर आ रहा है। श्रीलंका की टीम को इस आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 का एक प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
Ø सॉलिड बल्लेबाजी क्रम: श्रीलंका के बल्लेबाजों की हालिया फॉर्म को देखते हुए ज़िम्बाबवे के गेंदबाजों का बच पाना मुश्किल दिख रहा है। ओपनिंग में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की जोड़ी टीम को ठोस शुरुआत दिला रही है, वहीं मध्यक्रम में कामिंदु मेंडिस और पावन रथनायके जैसे युवा खिलाड़ी तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं।
Ø घातक स्पिन अटैक: इस मैदान की धीमी पिच श्रीलंका के गेंदबाजों को और भी अधिक ख़तरनाक बना देती है। जैसाकि की आपको पता है कि कोलंबो की पिच से स्पिन गेंदबाजो को अधिक टर्न मिलता है। ऐसे में महीश तीक्षणा और दुनिथ वेल्लालागे की फिरकी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकती है।
Ø डेथ ओवर्स की ताकत: श्रीलंका टीम में 'बेबी मलिंगा' के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना अपनी सटीक यॉर्कर से आखिरी ओवरों में जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
सिकंदर रज़ा का करिश्मा और जज्बा
इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज टीम को हराने के बाद, जिम्बाब्वे की टीम को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।
टीम के कप्तान सिकंदर रज़ा इस टीम की रीढ़ की हड्डी हैं। इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में रज़ा न केवल बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि उनकी स्पिन गेंदबाजी भी ज़िम्बाब्वे की टीम को मैच जीताती रही है।
इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के मैच में ज़िम्बाब्वे टीम की बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमानी से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी। वहीं अगर टीम की गेंदबाजी की बात करें, तो उसमें ब्लेसिंग मुज़ारबानी की उछाल और वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा का अनुभव श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप का यह मैच जिम्बाब्वे के लिए सुपर-8 के मुकाबले से पहले अपने आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत करने का सुनहेरा मौका है।
पिच रिपोर्ट से क्या पता चलता है?
दोनों टीमें इस बात से अच्छे से वाकिफ है कि कोलंबो की पिच हमेशा से ही स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। पिच की मिट्टी काली है, जिससे गेंद को ग्रिप और टर्न मिलता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 या फिर अन्य किसी स्पोर्ट्स से जुड़ीं खबरों के लिए नीचे क्लिक करें -
WI vs ITL Match Preview : ईडन गार्डन में छक्कों की बारिश या बड़ा उलटफेर?
निष्कर्ष
अगर हम होम ग्राउंड पर श्रीलंका के प्रदर्शन दो देखें, तो यह मुकाबला ज़िमबाब्वे के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है। जैसाकि आपको पता है कि टी-20 क्रिकेट में कभी भी परिणाम तय नहीं होता है। ऐसे आप ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में कई बार देख चुके हैं।
क्या श्रीलंका अपनी जीत की लय बरकरार रखेगा, या सिकंदर रज़ा का 'सिकंदर' अंदाज श्रीलंका को उनके घर में मात देगा? कल दोपहर 3 बजे कोलंबो में क्रिकेट का एक जबरदस्त मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।
Click to read the full article