Find the latest news and articles

आखिर क्या है 12:12 का राज़! धुरंधर 2 के टीज़र ने बढ़ाया सस्पेंस

By |
आखिर क्या है 12:12 का राज़! धुरंधर 2 के टीज़र ने बढ़ाया सस्पेंस

हाल ही में मिली बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन थ्रिलर ’धुरंधर’ बड़ी सफलता के बाद फैंस इसके सिक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के लिए अधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं। फ़िलहाल सभी फैंस ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के फ़िल्म मेकर्स द्वारा इसके टीज़र को और भी अधिक खास बनाने का रोचक तरीका अपनाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मूवी के टीज़र को 12:12! 12 बजे 12 मिनट, यानी 12:12 पर टीज़र को आउट किया जाएगा।

मेकर्स के इस तरीके के बाद, हर जगह धुरंधर 2 की ही चर्चा हो रही है, जिसका पता आप ट्विटर, इंस्टाग्राम और टिक टॉक की वायरल विडियो को देखकर लगा सकते हैं।

इस मूवी के पहले पार्ट “धुरंधर” की धमाकेदार सफलता

क्या आपको पता है कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस मूवी ने दर्शकों को काफी अधिक प्रभावित किया था। इस मूवी के डायलॉग, शानदार एक्शन, दमदार एक्टिंग और थ्रिलिंग कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।  

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग और निर्देशक आदित्य धर की दिशा ने इस मूवी को एक ब्लॉकबस्टर बनाने में अहम भूमिका निभाई है, और इसके कारण फैंस सीक्वल का इंतजार कर रहे थे।

आखिर क्या है 12:12 का रहस्य?

सोचने वाली बात यह है कि आखिर क्यों मेकर्स द्वारा धुरंधर 2 के टीज़र रिलीज़ टाइमिंग को 12:12 रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है मेकर्स द्वारा इस टीजर की टाइमिंग को बहुत अधिक सोच विचार के बाद रखा गया है।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने “Tomorrow – 12:12” लिखकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फैंस के बीच इस टीज़र को लेकर अधिक उत्सुकता बन गई है।

इससे पहले इस प्रकार के उपयोगो को साउथ की फिल्मों में देखा गया है, जहाँ ट्रेलर या टीज़र को किसी विशेष प्रकार के नंबर के साथ जोड़ा जाता है ताकि दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ाई  जा सके।

क्या खास होगा टीज़र में?

फ़िलहाल, फ़िल्म के मेकर्स द्वारा टीज़र का पूरा कंटेंट नहीं बताया है, लेकिन आप इस फ़िल्म के नए पोस्टर और लॉन्च डेट को देखकर यह पता लगा सकते हैं कि फिल्म का कलर और टोन पहले से भी ज़्यादा इंटेंस और डार्क होने वाला है। जब आप धुरंधर 2 के टीज़र का पोस्टर देखेंगे, तो उसमें आपको रणवीर सिंह खून भरे वातावरण में खड़ा नजर आएंगे। जिसकों देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी में ’रिवेंज’ (बदला) का बड़ा असर देखनें को मिल सकता है।

सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस पोस्टर पर लिखी लाइन भी यही संकेत देती है कि “अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है”। इस पोस्टर को देखकर दर्शकों का कहना है कि इस फ़िल्म में आगे की कहानी में नयी चुनौतियाँ और दुश्मन सामने नजर आने वाले हैं, और रणवीर का किरदार इस बार पहले से भी ज़्यादा लड़ाई और तनाव में रहेगा।

पोस्टर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसे रही?

पोस्टर के जारी होने के बाद फैंस काफी अधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर “12:12” वाला क्रिप्टिक संदेश काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि टीज़र में क्या दिखेगा, कौन सी नई थीम होगी और कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

हाल ही में जारी धुरंधर 2 के पहला पोस्टर और समय की घोषणा ने टीज़र से पहले ही एक नई चर्चा को शुरू कर दिया है। दर्शकों द्वारा इसको सिर्फ एक वीडियो रिलीज़ नहीं बल्कि एक बड़ी इवेंट की तरह देखा जा रहा है, जिससे फिल्म के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

कब रिलीज होगी ’धुरंधर 2’

19 मार्च 2026 को इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फ़िल्म मेकर्स द्वारा इस मूवी की तारीख को पहले ही तय कर दिया गया था। इन सब चर्चाओं के बीच दर्शकों को फिल्म के पूरी कहानी और बड़े पर्दे पर एक्शन देखने का इंतजार है।

धुरंधर 2 के टीज़र से क्या उम्मीदें हैं?

  • इंटेंस एक्शन और थ्रिलिंग सीन
  • रणवीर सिंह का दमदार प्रदर्शन
  • कहानी के नए मोड़ और कोई बड़ा ट्विस्ट
  • और यह दिखाया जा सकता है कि बदले की यह लड़ाई कितनी कठिन होगी

निष्कर्ष

हाल ही जारी किया गया धुरंधर 2 का टीज़र सिर्फ एक छोटा वीडियो नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड का बड़ा इवेंट बनता जा रहा है। 12:12 वाली टाइमिंग, रणवीर और आदित्य धर का सोशल मीडिया हाइप, और नए पोस्टर ने सबकी उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।

FAQs –

Q. धुरंधर 2 का टीज़र कब रिलीज़ होगा?

A. 12:12 बजे।

Q. धुरंधर 2 टीज़र रिलीज़ टाइमिंग क्यों खास है?

A. मेकर्स ने सस्पेंस और हाइप बढ़ाने के लिए चुना।

Click to read the full article

No tags available for this post.