26/11 Mumbai Attack: मुंबई आतंकवादी हमले की 17वीं बरसी आज, 26 नवंबर 2008 को हुआ था हमला
26/11 Mumbai Terror Attack: मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को आज पूरे 17 साल हो चुके हैं। 26 नवंबर, 2008 की वो रात मुंबई शहर की ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए काली और सबसे भयावह रात थी।
उस रात ने न जानें कितने मासूम और निर्दोष लोगों को ऐसे ज़ख्म दिए, जिसका दर्द उन्हें आज तक याद है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terror Attack) को पाकिस्तानी आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था। इस पूरे हमले में उनके 10 आतंकवादी शामिल थे।
आखिर क्या हुआ था 26/11 की उस रात?
उस रात मुंबई शहर की ज़िंदगी बाकी रातों की तरह ही चल रही थी। हर कोई अपने काम में व्यस्त था। तभी अचानक मुंबई के ताज होटल में से धमाके की आवाज़ सुनाई दी।
आतंकवादियों ने हमले को अंजाम देने के लिए ताज होटल को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद ट्राइडेंट होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस, कोलाबा कॉजवे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर बम ब्लास्ट हुए।
अब हर कोई समझ चुका था कि मुंबई आतंकवादी हमले का शिकार हो चुका है।
60 घंटे तक चली थी आतंकियों से जंग
26/11 की रात शुरू हुए इस हमले की जंग लगभग चार दिनों तक चली। इस हमले में आतंकवादियों ने 166 लोगों की जान ले ली, जबकि 300 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया।
जान गंवाने वाले लोगों में कुछ विदेशी नागरिक भी थे, जो मुंबई घूमने आए थे और ताज होटल में ठहरे हुए थे। आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई में दाखिल हुए थे और उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, हॉस्पिटल और कैफे जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों को अपना निशाना बनाया था।
देश और दुनिया की latest news updates को पढ़ने के लिए hindi flypped News से जुड़े रहें।
10 में से 9 आतंकवादी हुए थे ढेर
हमारे देश के बहादुर सिपाहियों ने इस जंग में 10 में से 9 आतंकवादियों को मार गिराया था और ज़िंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को साल 2012 में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।

सीएम योगी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
मुंबई 26/11 हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों, सिपाहियों और आम नागरिकों को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि “मुंबई में 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों और वीर सुरक्षाकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। ‘नया भारत’ आतंक के हर रूप के निर्मूलन हेतु एकजुट है।”
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि “26/11 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद भारत माता के वीर सपूतों एवं निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि! मातृभूमि की सेवा में अमर वीरों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा।”
मुंबई में हुए 26/11 के आंतकी हमले को भले ही आज 17 साल हो गए हैं, पर उस हमले में मिले लोगों के ज़ख्मों की याद आज भी उतनी ही ताजा है, जो हर भारतीय के दिल को दहलाकर रख देती है।
और पढ़ें
- पाकिस्तानी आतंकी मसूद अज़हर लापता — पाकिस्तान का नया बहाना
- बिलासपुर ट्रेन हादसा 2025: सिग्नल फेल, 11 लोगों की मौत
- भारत दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान — भारत से बड़ा समझौना नहीं हो सकता
- पाकिस्तान का नया खेल: FATF से बचने के लिए हाफ़िज़ सईद पर दिखावटी कार्रवाई
26/11 Mumbai Attack - FAQs
प्रश्न 1. 26/11 हमले में कितने आतंकवादी शामिल थे?
उत्तर. इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा संगठन के 10 आतंकवादी शामिल थे।
प्रश्न 2. 26/11 हमले में कितने लोग मारे गए थे?
उत्तर. हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
प्रश्न 3. आतंकवादियों ने किन-किन जगहों पर हमला किया था?
उत्तर. हमला इन जगहों पर हुआ था:
- ताज होटल
- ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल
- नरीमन हाउस
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST)
- कैफे लियोपोल्ड
- कोलाबा कॉजवे
प्रश्न 4. 26/11 हमले में कितने आतंकवादी मार गिराए गए थे?
उत्तर. भारतीय सुरक्षा बलों ने 10 में से 9 आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि एक आतंकवादी अजमल कसाब ज़िंदा पकड़ा गया था।
प्रश्न 5. अजमल कसाब को कब फांसी दी गई थी?
उत्तर. अजमल कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गई थी।
प्रश्न 6. 26/11 हमले की जांच में किस एजेंसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
उत्तर. NIA (National Investigation Agency) और मुंबई पुलिस ने हमले की जांच में अहम भूमिका निभाई।
प्रश्न 7. मुंबई पुलिस के किस अधिकारी ने इस हमले में शहादत दी?
उत्तर. हमले में कई अधिकारी शहीद हुए, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
- हेमंत करकरे
- अशोक काम्टे
- विजय सालस्कर
प्रश्न 8. 26/11 हमले के बाद भारत ने क्या कदम उठाए?
उत्तर. हमले के बाद भारत ने:
- समुद्री सुरक्षा को मजबूत किया
- NIA की स्थापना की
- मुंबई पुलिस का स्पेशल फोर्सेस यूनिट "QRT" बेहतर किया
प्रश्न 9. क्या 26/11 के हमले में विदेशी नागरिक भी मारे गए थे?
उत्तर. हाँ, कई विदेशी नागरिक भी ताज होटल और अन्य स्थानों पर मारे गए थे।
Click to read the full article