Find the latest news and articles

अब होगी विदेश यात्रा आसान - भारतीयों के लिए वीजा‑फ्री देश

By |
अब होगी विदेश यात्रा आसान - भारतीयों के लिए वीजा‑फ्री देश

Best Countries to Visit for Indians without VISA : क्या आपको पता है कि भारत में अधिकतर लोगों को यात्रा करना बहुत अधिक पंसद होता है? लेकिन कई बार वीजा प्रक्रियाएं के कारण यात्रा के दौरान सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो जाती हैं।

अगर आप भी बिना वीजा के यात्रा करना चाहते हैं, तो आपके लिए दुनिया में बहुत सी जगहें हैं, जहाँ आप बिना वीजा के बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे उन विशेष देशों के बारे में, जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के साथ यात्रा कर सकते हैं।

Best Countries to Visit for Indians without VISA

1. नेपाल

यदि आप Top 5 Countries to Visit for Indians without VISA के बारें में देखेंगे तो आपको उसमें नेपाल का नाम ज़रूर देखनें को मिलेगा। नेपाल भारत के पास स्थित है और भारतीय नागरिकों के लिए एक सुंदर यात्रा स्थल है।

इतना ही नहीं, आपको नेपाल में बर्फीली चोटियाँ, सुंदर घाटियां और धार्मिक स्थल न केवल ऐतिहासिक दृष्टिकोण भी देखनें को मिलेंगे।

यदि आप ऐसे यात्रा स्थल को खोज रहें जो न्यूनतम बजट में हो तो नेपाल आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगा। अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप बिना किसी परेशानी के नेपाल यात्रा कर सकते हैं। नेपाली संस्कृति, भोजन और पर्वतारोहण के शौक़ीन लोगों के लिए नेपाल एक आदर्श गंतव्य है।

2. मालदीव

नेपाल के बाद अगर हम ऐसे यात्रा स्थल को खोजें जहाँ बिना VISA के यात्रा की जा सकती है तो उसमें मालदीव का नाम भी शामिल है। मालदीव एक खूबसूरत द्वीप देश है जहां 20 से ज्यादा द्वीप हैं, जो रंगीन पानी और सफेद रेत के लिए जाने जाते हैं।

मालदीव में भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिलती है, जो यात्रा को बहुत ही सरल बना देती है। आप यहां आराम से समुद्र किनारे घूमने के साथ-साथ स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों का आनंद भी उठा सकते हैं। इसके अलावा, मालदीव हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी बहुत प्रसिद्ध है।

3. थाईलैंड

इस देश में भी आपको वीजा ऑन अराइवल सुविधा दी जाती है। थाईलैंड दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ पर भारतीय यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं। यहाँ पर आपको खूबसूरत बीच, ऐतिहासिक मंदिर, और रंगीन बाजार देखनें को मिलेंगे।

4. बॉलीविया

बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीविया दक्षिण अमेरिका का एक दिलचस्प और अद्वितीय स्थल है।

भारतीय नागरिक बिना वीजा के इस देश में यात्रा कर सकते हैं। आपको यहाँ पर  प्रसिद्ध उयुनि सॉल्ट फ्लैट्स (साल्ट फ्लैट्स) एक विशाल सफेद चादर देखनें को मिलती है, जो इस देश की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देती है। अगर आप कुछ नया और अलग अनुभव करना चाहते है तो आपको बॉलीविया ज़रूर जाना चाहिए।

5. भूटान

हर भारतीय को यह बात तो पता होगी की भूटान हमारा यानी की भारत का पड़ोसी देश है, लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि भारतीय नागरिकों को भूटान यात्रा करने के लिए किसी भी प्रकार के वीजा की ज़रूरत नहीं होती है।

यह एक बहुत ही खूबसूरत देश है जिसका पता आप यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर, हरित पहाड़ों, और शांतिपूर्ण वातावरण देखकर लगा सकते है। इस देश की पारंपरिक जीवनशैली और प्रकृति से सजी इमारतें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

6. सेशेल्स

जब भी आप Best Countries to Visit for Indians without VISA को सर्च करते है तो आपको सेशेल्स का नाम भी दिखाया देगा। हमेशा से ही सेशेल्स भारतीय लोगों के लिए बेहद आकर्षक यात्रा स्थल रहा है।

इतना ही नहीं, सफेद रेत, नीला पानी और समुद्र के किनारे की खूबसूरती इस यात्रा स्थल को और भी अधिक खास बना देती है। प्रत्येक द्वीप पर घूमते हुए आप यहां के लोकल रेस्तरां में स्वादिष्ट समुद्री भोजन का आनंद ले सकते हैं।

7. तुर्की

तुर्की में भी आप बिना वीजा के आसानी से यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि भारतीय नागरिकों के लिए आसानी से वीजा प्राप्त करा दिया जाता है। तुर्की के शहरों जैसे इस्तांबुल, कप्पाडोकिया, और एफ़ेसस की ऐतिहासिक धरोहरें, मस्जिदें, और महल बहुत अधिक चर्चित है। साथ ही आपको आज भी यहाँ पर ओटोमैन साम्राज्य की छाप देखनें को मिलती है।

अगर आप Travel Tips  से जुड़े और ब्लॉग पढ़ना चाहते है तो आज ही Hindi Flypped को सब्सक्राइब करें!

FAQs –

1. भारतीयों के लिए बिना वीजा यात्रा करने वाले देश कौन से हैं?

उत्तर-  आप भूटान, नेपाल, मालदीव, थाईलैंड, तुर्की, सेशेल्स और बॉलीविया बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं

2. क्या नेपाल भारतीयों के लिए वीजा मुक्त है?

उत्तर-  हाँ, आप नेपाल भारत के नागरिकों के वीजा मुक्त है

Click to read the full article

No tags available for this post.