AUS vs SL Match Preview : क्या 'लॉन्स' के गढ़ में चलेगा कंगारूओं का जादू?
AUS vs SL Match Preview in Hindi : भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में आपको कई बड़े उलटफेर देखनें को मिले हैं। अब यह वर्ल्ड कप उस मोड़ पर गया है जहाँ एक गलती आपको इस वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर कर देगी।
इस टी-20 वर्ल्ड के 30वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी दो दिग्गज टीमें आमने सामने होंगी। अपने पिछले मैच में ज़िम्बाब्वे की टीम से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस मैच में काफी अधिक दवाब महसूस करेगी। इसके साथ ही श्रीलंका का होम ग्राउंड होने के चलते श्रीलंका की टीम को एक एक्स्ट्रा एडवांटेज रहेगा।
ग्रुप-B का समीकरण
श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच से ग्रुप स्टेज की स्थिति स्पष्ट करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा। स्टार खिलाडियों से भरी हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
ज़िम्बाब्वे जैसी कम अनुभवी टीम से हारने के बाद टीम का मनोबल काफी कमी आई है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एक मैच ही नहीं है, बल्कि यह उनके अस्तित्व की लड़ाई है। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम के बल्लेबाज पैट कमिंस की अनुपस्थिति का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे ।
AUS vs SL मैच का पूरा विवरण
| मैच | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (मैच नंबर 30, ग्रुप B) |
| तारीख | सोमवार, 16 फरवरी 2026 |
| समय | शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| स्थान | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, (श्रीलंका) |
क्या कहते हैं हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?
जब भी यह दोनों दिग्गज टीमें टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने सामने आई है, मुकाबला बहुत ही कांटे का रहा है। नीचे दिए गए पॉइंट्स से आप आसानी से समझ सकते हैं –
- कुल मैच: 26
- ऑस्ट्रेलिया जीता: 16
- श्रीलंका जीता: ज़रूर श्रीलंका के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने अधिक मैच जीते हैं, परन्तु अपनी घरेलू कंडीशन के चलते वह पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की परिस्थितियों के बारें में अच्छे से जानते हैं। पिछले कुछ वर्षों में दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी है।
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े कैसे हैं?
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच के लिए पल्लेकेले की पिच को बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित माना जाता है।
- स्टेडियम क्षमता: 35,000 दर्शक
- पिच का मिजाज: मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है। गेंद थोड़ी पुरानी होने के बाद मैच में स्पिनर्स का जलवा देखनें को मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला यह मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा, यानी कि मैच में ओस की अहम भूमिका रहेगी।
एडम ज़म्पा और वानिंदु हसरंगा
इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के मैच में दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर्स के बीच आपको एक जबरदस्त जंग देखनें को मिलेगी। एडम ज़म्पा जहाँ ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण की धुरी हैं, वहीं वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के लिए गेम-चेंजर साबित होते रहे हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर आने के लिए ज़म्पा कुछ ही विकेट दूर हैं।
ICC Men's T20 Cricket World Cup 2020 के अन्य मैचों के बारें में पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें :
क्या दक्षिण अफ्रीका रोक पाएगा न्यूजीलैंड का विजयी रथ?
क्या स्कॉटलैंड के खिलाफ वापसी करेगा घायल इंग्लैंड?
AUS vs SL मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका।
निष्कर्ष
टी-20 रिकार्ड्स के अनुसार, चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने पावर-हिटर्स और अनुभव के कारण मजबूत दिखाई दे रही है। लेकिन पल्लेकेले की टर्निंग पिच पर मथीशा पथिराना की यॉर्कर और तीक्षणा की कैरम बॉल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के छुड़ा सकती हैं। क्या ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत कायम रखेगा, या श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर बड़ा उलटफेर करेगा?
Click to read the full article