SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

बिहार सरकार दे सकती है ट्रांसजेंडर को लिंग परिवर्तन कराने हेतु 1.5 लाख रुपए

By Gautam | July 17, 2019
Featured Image
Bihar News - ख़बरों के अनुसार, बिहार सरकार राज्य के सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक फैसला ले सकती है। बिहार सरकार राज्य के सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के बारें में सोच रही है। यदि कोई भी ट्रांसजेंडर समुदाय का व्यक्ति अपना लिंग परिवर्तन कराता है तो उसे बिहार सरकार द्वारा 1.5 लाख रूपये की वित्तीय सहायता दी जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा

Bihar News

बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी द्वारा इस बात की घोषणा पिछले सप्ताह पटना में आयोजित किन्नर महोत्सव के दौरान की गई थी। जिसमे उनके द्वारा कहा गया था की 'यदि राज्य का कोई ट्रांसजेंडर बिना किसी दवाब में आकर अपना लिंग परिवर्तन कराता है तो उसे बिहार सरकार द्वारा 1.5 लाख रूपये की धनराशि की मदद दी जाएगी। जिससे वह अपना ऑपरेशन करा सकता है।'
माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने की थी इस बात की घोषणा
इसके अलावा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा इस बात की भी घोषणा की गई है की यदि कोई व्यक्ति ट्रांसपेरसन को किराए पर घर देने से मना करता है तो उस मना करने वाले व्यक्ति को 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा, भी उनपर अन्य प्रकार की कानूनी कार्यवाई की जा सकती है।
बिहार सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन भी किया गया
बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों का ध्यान रखते हुए राज्य में एक ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन भी किया गया है। ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का यह कार्य होगा की राज्य के सभी ट्रांसजेंडरों के हितों का ध्यान रखा जाए। तथा उनकी सभी समयस्यों का निवारण किया जाए। बिहार सरकार ने यह भी कहा है की राज्य सरकार के सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के अधिकारों की रक्षा भी की जाएगी।
'बिहार गौरव परेड' में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों द्वारा लहराया गया था इंद्रधनुष ध्वज
इससे पहले बिहार के शहर पटना में भी गौरव परेड में भाग लेने वाले हजारों ट्रांसपैरेंटों को समान अवसर और गरिमा के अधिकारों की मांग करते हुए देखा गया था। इस 'बिहार गौरव परेड' में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों द्वारा 500 मीटर का इंद्रधनुष ध्वज भी लहराया गया था। बिहार में ट्रांसजेंडरों की कुल संख्या करीबन 7 हजार है।

Click to read the full article

Tags:
Bihar Latest News bihar transgenders बिहार गौरव परेड Nitish Kumar sushil kumar modi बिहार किन्नर महोत्सव

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *