Mahendra Singh Dhoni- भारत के सबसे पॉपुलर क्रिकेटर और कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं जाएंगे। इस बात की पुष्टि महेंद्र सिंह धोनी के करीबी कहे जाने वाले पूर्व रणजी खिलाड़ी मिहिर दिवाकर ने की है। उन्होंने कहा है की धोनी (Mahendra Singh Dhoni) वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं जा रहे है बल्कि वह वेस्टइंडीज के दौरे के अलावा, आर्मी के जवानों के साथ कुछ समय बिताएंगे। धोनी एक ऐसा भारतीय क्रिकेटर है जिन्हें इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से नवाजा गया था। दिवाकर ने यह भी कहा है की वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुने जाने वाले खिलाडियों की सूची में से अपना नाम खुद वापस ले लिया है। इसके बारें में धोनी द्वारा बीसीसीआई को भी सूचित कर दिया गया है।
Mahendra Singh Dhoni
मिहिर दिवाकर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ कई रणजी ट्रॉफी के मैच खेल चुके है। हाल ही में धोनी के संन्यास को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो गए थे। जिसको लेकर मिहिर दिवाकर ने धोनी की संन्यास को लेकर सभी प्रकार की बातों को खारिज कर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है की आखिर माही क्यों संन्यास लेग। यदि धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को संन्यास लेना होता तो उनके लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से अच्छा प्लेटफार्म क्या होता। क्रिकेटर की पहचान उसकी उम्र के साथ नहीं होती है बल्कि उस क्रिकेटर की फॉर्म अधिक मायने रखती है।
धोनी की फिटनेस भी है बहुत कमाल की
दिवाकर ने धोनी की फिटनेस को लेकर यह कहा है की धोनी इस उम्र में भी एक युवा खिलाड़ी से अधिक फिट नजर आते है। इसका पता होने के बाद भी आखिर क्यों धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के संन्यास को लेकर चर्चा की जा रही है। वतर्मान समय में टीम इंडिया के पास धोनी जैसा विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है। धोनी टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम खिलाड़ी है।
धोनी का वर्ल्डकप में रहा था शानदार प्रदर्शन
हाल ही में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का शानदार प्रदर्शन रहा था। धोनी ने इस वर्ल्डकप के मैचों में टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण पारियाँ खेली है। इसके साथ ही धोनी ने एक विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया मुख्य भूमिका निभाई है। धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 के ख़िताब को अपने नाम किया था। इसके अलावा, धोनी की ही कप्तानी में टीम ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया था। आईपीएल में धोनी ने टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए टीम को कई ख़िताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। धोनी की कप्तानी ने चेन्नई की टीम ने चार बार आईपीएल के ख़िताब को अपने नाम किया है। टीम मुंबई भी चेन्नई के साथ ही इस आईपीएल के ख़िताब को चार बार अपने नाम करने में कामियाब रही है। आईपीएल 2019 के फाइनल में भी टीम चेन्नई फाइनल तक पहुँच पाने में कामियाब रही थी परन्तु मुंबई इंडियंस के हाथों उसको हार का सामना करना पड़ा था।
धोनी का क्रिकेट करियर
फ़ॉर्मेट
|
M
|
Inn
|
NO
|
Runs
|
HS
|
Avg
|
SR
|
100s
|
50s
|
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट मैच
2005–14
|
90
|
144
|
16
|
4876
|
224
|
38.1
|
59.1
|
6
|
33
|
वनडे मैच
2004–
|
350
|
297
|
84
|
10773
|
183*
|
50.6
|
87.6
|
10
|
73
|
टी-20 इंटरनेशनल
2006–
|
98
|
85
|
42
|
1617
|
56
|
37.6
|
126.1
|
0
|
2
|
प्रथम श्रेणी
2000–14
|
131
|
210
|
19
|
7038
|
224
|
36.9
|
–
|
9
|
47
|
लिस्ट ए
2000–
|
423
|
364
|
99
|
13353
|
183*
|
50.4
|
–
|
17
|
87
|
टी 20
2006–
|
317
|
283
|
117
|
6621
|
84*
|
39.9
|
135.6
|
0
|
27
|