Find the latest news and articles

ENG vs ITL Match Preview : इंग्लैंड का सामना 'अंडरडॉग' इटली से, क्या दिखेगा बड़ा उलटफेर?

By |
ENG vs ITL Match Preview : इंग्लैंड का सामना 'अंडरडॉग' इटली से, क्या दिखेगा बड़ा उलटफेर?

ENG vs ITL Match Preview in Hindi : सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में हर टीम कोशिश करेगी कि अपने बचे हुए मैच जीतकर ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 की ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश की जाए।

श्रीलंका और भारत में आयोजित किए गए इस आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर जा पहुँचा है। इस टी-20 वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले में दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड का मुकाबला इटली की टीम से होगा।  

इन दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-8 में अपनी जगह को बचाने के लिए इंग्लैंड की टीम को यह मैच जीतना होगा।

इंग्लैंड बनाम इटली मैच का विवरण

मैचइंग्लैंड बनाम इटली (मैच नंबर 29, ग्रुप C)
तारीखसोमवार, 16 फरवरी 2026
समयदोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थानईडन गार्डन्स, कोलकाता

 

अनुभव बनाम जोश का महायुद्ध

वर्ल्ड इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि जब इंग्लैंड और इटली किसी आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगे। इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में इंग्लैंड टीम का नेतृत्व हैरी ब्रुक द्वारा किया जा रहा है।

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम आक्रामक 'ब्रैजबॉल' शैली को टी-20 में भी लागू कर रही है। इस शैली में क्रिकेट खेलने से टीम को कई बार हार का सामना भी कर पड़ता है।

इटली एक ऐसी टीम है जो इंग्लैंड जैसी बड़ी और अनुभवी टीम को अपने शानदार खेल से चौका सकती है। नेपाल को 10 विकेट से हराने के बाद टीम के खिलाडियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं दिख रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इटली की टीम इंग्लैंड ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026  के इस मैच में कड़ी टक्कर दे सकती है।

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड्स

जैसाकि आपको पता है कि कोलकाता का ईडन गार्डन्स अपनी तेज आउटफील्ड के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, बल्लेबाजों के लिए यह पिच बहुत अधिक अनुकूल होती है। दोपहर का मैच होने के कारण स्पिनर्स का इस मैच में अहम रोल रहने वाला है।

  • औसत स्कोर: 155-170 रन (पहली पारी)
  • स्टेडियम क्षमता: 63,000+ दर्शक
  • पिच का व्यवहार: ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026  के इस मैच के शुरुआती ओवरों में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जो इटली की कम अनुभवी टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।

आदिल राशिद पर होंगी सबकी नज़रें

क्या आपको पता है कि इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल राशिद ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान रच सकते हैं। आदिल रशीद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने बस कुछ ही विकेट दूर हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (England) संभावित 11 खिलाड़ी: हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, विल जैक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टोपली, बेन डकेट और जोश टंग।

इटली (Italy) संभावित 11 खिलाड़ी: वेन मैडसेन (कप्तान), एंटोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैन्टी, बेन मैन्टी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जसप्रीत सिंह, अली हसन और थॉमस ड्रेका।

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2026 व अन्य स्पोर्ट्स से जुड़ीं नई ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें : 

भारतीय खेल जगत के टॉप 10 प्रसिद्ध खिलाड़ी

क्या दक्षिण अफ्रीका रोक पाएगा न्यूजीलैंड का विजयी रथ?

 

निष्कर्ष

इटली की टीम को देखकर इंग्लैंड अपने 11 खिलाडियों के नाम में बदलाव कर सकती है, पंरतु इंग्लैंड का यह ही बदलाव टीम पर भारी पड़ सकता है। इटली की टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो काफी समय से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

इंग्लैंड की टीम के पास बटलर और साल्ट जैसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और आर्चर जैसा घातक पेस अटैक है। जो इटली की टीम को ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026  के इस मैच की पहली पारी में ही मैच से बाहर कर सकते हैं। क्या इटली ईडन गार्डन्स में इतिहास रचेगा, या इंग्लैंड एकतरफा जीत दर्ज कर सुपर-8 का टिकट पक्का करेगा?

Click to read the full article