Find the latest news and articles

ENG vs NEP Match Preview : वानखेड़े के महायुद्ध में क्या नेपाल करेगा धमाका?

By |
ENG vs NEP Match Preview : वानखेड़े के महायुद्ध में क्या नेपाल करेगा धमाका?

ENG vs NEP Match Preview in Hindi : क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो बार की विश्वविजेता इंग्लैंड का मुकाबला नेपाल की कम अनुभवी टीम से होगा। इन दोनों टीमों को ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के ग्रुप सी में रखा गया है।

हम आपको बता दें कि यह मैच न केवल दो टीमों के बीच की जंग है, बल्कि क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गजों और उभरती हुई शक्ति के बीच का एक महा-मुकाबला है।

क्या वानखेड़े की पिच पर गेंदबाजों का बच पाना संभव है?

यह बात जग जाहिर कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच तेज़ आउटफ़ील्ड और छोटी बाउंड्री के लिए मशहूर है। इस पिच की लाल मिट्टी बल्लेबाजों के लिए वरदान होती है। वानखेड़े की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसका मतलब है कि ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026  के इस मैच में छक्कों की मुसलादार बारिश देखनें को मिलेगी।

इंग्लैंड जैसी विश्वविजेता टीम पर जोस बटलर और फिल साल्ट जैसे खतरनाक हिटर हैं, यहाँ 200+ का स्कोर बनाने का माद्दा रखती है। इस मैच में नेपाल के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस मैदान की छोटी बाउंड्री पर इंग्लैंड के पावर-हिटर्स को शांत रखना होगा। इंग्लैंड के बल्लेबाजों की हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका शांत रखना बेहद मुश्किल होगा।

क्या एक बार फिर विश्वविजेता बन पाएगी इंग्लैंड?

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026  में जीत के अभियान की शुरुआत करने उतरेगा। उनके पास जोस बटलर और फिल साल्ट के रूप में दुनिया की सबसे विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी है, जो किसी भी टीम को एक तरफा मैच हराने के लिए काफी है।

अगर हम टीम के मिडिल ऑर्डर की बात करें, तो उसमें लियाम लिविंगस्टोन और विल जैक्स जैसे ऑलराउंडर टीम को गहराई प्रदान करते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की रफ्तार और आदिल रशीद की फिरकी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने के लिए काफी है। वर्ल्ड कप के इस मैच को इंग्लैंड बेहतर रन रेट के साथ जीतने की कोशिश करेगा।

नेपाल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

नेपाल की टीम अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। इतना ही नहीं, नेपाल के लिए यह मैच उनके क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा दिन है। नेपाल की टीम ने कप्तान रोहित पौडेल के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

दीपेंद्र सिंह ऐरी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगड़ सकते हैं, नेपाल के इस खिलाड़ी द्वारा लगाए गए छह छक्कों के रिकॉर्ड को दुन्य जानती है। वहीं गेंदबाजी में संदीप लामिछाने के पास आईपीएल का अनुभव है।

माना वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अधिक मददगार होती है, परन्तु नेपाल के स्पिनरों की गुगली इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। सबको पता है कि नेपाल के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, और यही निडरता उन्हें खतरनाक बनाती है।

इस मैच के X-Factors पर एक नज़र:

  • जोस बटलर (ENG): इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का वानखेड़े एक पसंदीदा मैदान रहा है। अगर वह पावरप्ले टिक गए, तो नेपाल के लिए वापसी करना मुश्किल होगा। यह अपने बल्लेबाजी के दम पर मैच को एक तरफा कर सकते हैं।
  • संदीप लामिछाने (NEP): अगर हम नेपाल की टीम को देखें, तो पता चलेगा कि पूरी टीम की उम्मीदें संदीप की शानदार गेंदबाजी से होती है।
  • जोफ्रा आर्चर (ENG): इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज की अतिरिक्त उछाल और गति नेपाल के युवा बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेगी।

निष्कर्ष

टी-20 जैसे शोर्ट फॉर्मेट में किसी भी टीम को एक्स्ट्रा एडवांटेज नहीं होता है, लेकिन कागजों पर इंग्लैंड बहुत मजबूत है और वह इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

अगर नेपाल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करता है और इंग्लैंड को 170-180 के अंदर रोकता है, तो हमें एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मैच डिटेल्स:

  • मैच: इंग्लैंड vs नेपाल, मैच 5 (ग्रुप सी)
  • समय: दोपहर 3:00 PM (स्थानीय) | 9:30 AM (GMT)
  • स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Click to read the full article

No tags available for this post.