Find the latest news and articles

ENG vs PAK Super-8 Match Preview : सुपर 8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान की बड़ी भिड़ंत

By |
ENG vs PAK Super-8 Match Preview : सुपर 8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान की बड़ी भिड़ंत

ENG vs PAK Super-8 Match Preview in Hindi :  कल यानी 24 फरवरी 2026 को ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम आमने सामने होंगी। बता दें कि सुपर-8 का यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम के शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

सुपर-8 की अंकतालिका में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए दोनों टीमों को मैच जीतना बहुत ज़रूरी है। इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह 45वां मुकाबला है। दोनों टीमों का हालिया फॉर्म को देखा जाए, तो वर्ल्ड कप का यह मैच बहुत अधिक रोमांचक होने वाला है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026

मैच की जानकारी

  • मैच: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, सुपर 8 (ग्रुप 2)
  • दिनांक और समय: कल, शाम 7:00 बजे (स्थानीय), दोपहर 1:30 बजे (GMT)
  • स्थान: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका

पिच और परिस्थितियाँ कैसी है?

जैसाकि आपको पता है कि श्रीलंका के पल्लेकेले की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अधिक मददगार रहती है। इतना ही नहीं, इस मैदान की आउटफील्ड तेज होती है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है।

हालांकि, इस मैदान पर मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, स्पिनरों को थोड़ी मदद मिलने की संभावना रहती है। ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह महत्वपूर्ण मुकाबला शाम को 7 बजे से खेला जाएगा, जिसका मतलब मैच में ओस का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है। पिच को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी का फैसला लेना चाहिए।

क्या है टीम इंग्लैंड की ताकत?

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में इंग्लैंड की टीम की कमान इस बार हैरी ब्रूक संभाल रहे हैं। हैरी ब्रूक की कप्तानी में टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। पिछले मैच में श्रीलंका को हराने के बाद, इंग्लैंड की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में टीम के सलामी बल्लेबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। टीम को उम्मीद है कि सुपर-8 के इस मैच में अपनी टीम को जीतने के पिछले मैचों की तरह ही अच्छी शुरुआत दिलाएंगे।

बल्लेबाजी के अलावा, इंग्लैंड टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी ने उनके पेस अटैक को घातक बना दिया है, जबकि आदिल रशीद की फिरकी विपक्षी टीम को बीच के ओवरों में बांधे रखेगी।

इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (सी), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

पाकिस्तान का पलटवार

पाकिस्तान क्रिकेट में इस वर्ल्ड कप से पहले बड़े बदलाव हुए हैं। अनुभवी सलमान आगा टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि टीम में बाबर आजम और शादाब खान जैसे दिग्गज मौजूद हैं, लेकिन गेंदबाजी हमेशा की तरह पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत है। इस वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज के साथ ही साथ स्पिनर्स का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।

पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण अंक साझा करने के बाद, पाकिस्तान के लिए यह जीत अनिवार्य हो गई है।

पाकिस्तान की टीम: साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

ये भी पढ़ें : Indian Athletics World Records: भारतीय एथलेटिक्स में इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड

निष्कर्ष

कागज पर दोनों टीमें बेहद संतुलित नजर आती हैं। जहाँ इंग्लैंड के पास विस्फोटक पावर-हिटर्स की लंबी फौज है, वहीं पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी अटैक है। यह मुकाबला 'बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी' का होने वाला है। जो भी टीम दबाव को बेहतर ढंग से झेलेगी, जीत उसी के नाम होगी। जो भी टीम ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मुकाबला जीतेगी, वह टीम सेमीफाइनल का नजदीक पहुँच सकती है।

Click to read the full article