भारत के पाँच सबसे सुन्दर हाईवे, जहाँ आपको जाना चाहिए लॉन्ग ड्राइव पे

37

मंज़िल से ज्यादा मजा सफर में है, अब लोग लॉन्ग रोड ट्रिप पर जाना बहुत पसंद करते हैं इसमें हम किसी विशेष मंज़िल पर नहीं पहुंचते बल्कि सफर में ही अपने मनपसंद लोगों के साथ मोमेंट्स बनाते हैं। भारत में सड़कों का जाल बहुत बड़ा है, भारत में नेशनल हाईवे की लम्बाई 142,126 किलोमीटर है।  ये सड़कें हिमालय की ऊंची बर्फ भरी पहाड़ियों से लेकर, राजस्थान के रेगिस्तानों को जोड़ती हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यही सड़के भारत को जोड़ती हैं, इन्हीं सड़कों में आप पूरा भारत देख सकतें हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे ही 5 ऐसी सड़कें जिनमें आप बना सकतें हैं अपने प्रियजनों के साथ कुछ यादगार पल।

1 मनाली लेह हाईवे

Manali Leh Highway

मनाली लेह हाईवे 490  किलोमीटर लम्बा हाईवे  है जो हिमचाल प्रदेश के मनाली जिले से लेह तक जाता  है। ये साल में केवल पांच महीने ही खुला रहता है, और हमेशा बर्फ से ढका रहता है, इस सफर में आपको हिमालय की दुर्गम घाटियों के नज़ारे मिलेंगे , बर्फ से लदे हुए हिमालय पहाड़ और नीचे व्यास नदी मिलेगी। इस सड़क में मनाली से आगे पानी के झरने है जहाँ पर सड़क मौजूद नहीं है इसके लिए आपको इन झरनो से ही होकर  जाना पड़ेगा। ये सड़क केवल 2  लेन है इसलिए इसमें आपके स्किल्स चेक होते हैं , ये सड़क औसतन 14  हज़ार फ़ीट पर स्थित है।

2 दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे

Delhi-Chandigarh Highway

ये हाईवे ऐतिहासिक हाईवे है, इसका निर्माण शेर शाह सूरी ने 16वीं शताब्दी में  बनवाया था, इस हाईवे के अगल बगल आपको हरियाणा के हरे भरे  सुन्दर खेत देखने को मिलेंगे, इस हाईवे के साथ साथ कई सारे ढाबे भी हैं जहाँ रुक के आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसी के साथ इसके साथ साथ कई ऐतिहासिक शहर भी हैं जैसे की  कुरुक्षेत्र , पानीपत, दिल्ली , अम्बाला। इस हाईवे में जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितम्बर है।

3 मुंबई से गोवा

Mumbai to Goa

ये सड़क 600  किलोमीटर लम्बी है, इस हाईवे के अगल बगल हरे भरे पेड़ है और ये चार लेन का हाईवे है, इसमें रफ़्तार के साथ साथ आप प्रकृति के  भी नज़ारे ले सकते हैं । इस सड़क का लुत्फ़ उठाने आप कभी भी जा सकतें हैं , इसके लिए आपको किसी ख़ास मौसम के लिए रुकने की जरुरत  नहीं है ।

4 गुवाहाटी से तवांग

Guwahati to Tawang

गुवाहाटी से तवांग तक ये हाईवे करीब 250  किलोमीटर लम्बा है और इस सफर को पूरा करने के लिए आपको करीब आठ घंटे लग जाएंगे। इस सड़क में आपको अरुणाचल के पहड़ियों के दर्शन होंगे इस सड़क में कई खतरनाक हेयरपिन मोड़ हैं , यहाँ जाने के लिए आपको इनर लाइन परमिट लेना पड़ेगा ।

5 नैनीताल से अल्मोड़ा

Nainital to Almora

नैनीताल झीलों का शहर है और अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है, इसी से कुछ दूर पर एक और हिल स्टेशन मौजूद है नाम है अल्मोड़ा इन दोनों शहरों को जोड़ने वाली सड़क पे आप लॉन्ग ड्राइव पे जा सकते हैं इसमें आपको कई सारे प्राचीन मंदिर मिलेंगे, सड़क के नीचे कोशी नदी बहती है। चीड़ के पेड़ो के बीच ये एक परफेक्ट लॉन्ग ड्राइव डेस्टिनेशन है। यहाँ आप साल के हर वक़्त जा सकतें हैं पर आपको यहाँ बरसात में जाने से बचना चाहिए।

❖ और पढ़ें:

इन लोगों को नही खानें चाहिए बादाम, जानिए बादाम के फ़ायदे और नुकसान

बहुत मेहनत करने के बाद भी अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो अपनाए ये तरीके।

मेघालय का अनोखा गाँव जहाँ लोगों के हैं अजीबो-गरीब नाम

अपनाएँ रेनबो डाइट और भरें लाइफ में नए रंग

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये अजीबो-गरीब कानून, जानिये क्यों ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here