IPL 2026 का जलवा! पाकिस्तान छोड़ इन 4 दिग्गजों ने थामा IPL का हाथ

Foreign Players Leaving PSL for IPL 2026 News in Hindi : क्या आप भी ऐसा मानते हैं? कि क्रिकेट की दुनिया में साल 2026 एक बड़े बदलाव का गवाह बन रहा है। जैसा कि आपको पता है कि एक तरफ जहाँ IPL 2026 के शुरू होने का इंतज़ार दुनिया भर के फैंस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर PSL के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा खबरों के अनुसार, कई बड़े विदेशी खिलाड़ियों ने पीएसएल को बीच में ही छोड़कर भारत का रुख कर लिया है।
विदेशी खिलाड़ियों के PSL छोड़ने के फैसले ने न केवल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को परेशानी में डाल दिया है, बल्कि वैश्विक क्रिकेट सर्किट में लीग की प्राथमिकता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।
Foreign Players Leaving PSL for IPL 2026 News in Hindi
1. ब्लेसिंग मुजरबानी
खबरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि ज़िम्बाब्वे के घातक तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट कप में अपनी तूफानी गेंदबाजी से लोहा मनवाने वाले मुजरबानी को पीएसएल की इस्लामाबाद यूनाइटेड ने बड़े भरोसे के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है। मुजरबानी का पीएसएल छोड़ आईपीएल में जाने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी अधिक नाराज है। ऐसी भी खबरें हैं कि पीसीबी ने उन पर कानूनी कार्रवाई की धमकी तक दे दी है।
यह भी पढ़ें :IPL 2026: हर्षित राणा आउट! KKR के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत
2. दासुन शनाका
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर दासुन शनाका को लाहौर कलंदर्स ने ₹75 लाख की बड़ी राशि में रिटेन किया था। पाकिस्तान के सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि शनाका के लंबे छक्के गद्दाफी स्टेडियम में गूंजेंगे, लेकिन एन वक्त पर उन्होंने आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम को ज्वाइन कर लिया है। वे अब सैम करन की जगह पिंक जर्सी में नजर आएंगे, जो पीएसएल की ब्रांड वैल्यू के लिए एक बड़ा सेटबैक माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : गंभीर की डिजिटल वॉर: AI डीपफेक पर ₹2.5 करोड़ का महा-मुकदमा!
3. इन दो नामों पर भी है सबकी नजर
हैरान कर देने वाली बात यह है है सिर्फ मुजरबानी और शनाका के अलावा, गुडाकेश मोती और स्पेंसर जॉनसन भी PSL को छोड़ बहुत जल्द 28 मार्च 2026 से शुरू होने वाले आईपीएल में शामिल हो सकते हैं।
- गुडाकेश मोती: खेल जगत से जुडी ख़बरों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज का यह शानदार स्पिन गेंदबाज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से खेलता हुआ नजर आ सकता है।
- स्पेंसर जॉनसन: PSL ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के इस एक्सप्रेस गन को क्वेटा ग्लेडिएटर ने ₹5.60 करोड़ के भारी-भरकम बजट में खरीदा था, लेकिन इनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : राहुल का मिशन 2026 : क्या दिल्ली कैपिटल्स इस बार रचेगी इतिहास?
आखिर क्यों फीकी पड़ रही है PSL की चमक?
दुनिया के कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि खिलाड़ियों के PSL 2026 छोड़कर जाने के पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं जैसे कि –
- सैलरी का बड़ा अंतर: यह बात तो जग जाहिर कि आईपीएल की सैलरी कैप और मैच फीस पीएसएल के मुकाबले कहीं ज्यादा है। ऐसे में खिलाड़ी अपने छोटे करियर में आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।
- ग्लोबल एक्सपोजर: आपको बता दें कि आज हर खिलाड़ी यह बखूबी जानता है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मतलब सिर्फ रन या विकेट नहीं, बल्कि वैश्विक पहचान और करोड़ों की एंडोर्समेंट डील्स का पक्का रास्ता है।
- फ्रेंचाइजी इकोसिस्टम: आईपीएल मालिकों की टीमें अब दक्षिण अफ्रीका (SA20) और अमेरिका (MLC) में भी हैं। एक बार आईपीएल टीम से जुड़ने पर खिलाड़ियों को साल भर का कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें : IPL 2026 : करोड़ों की बोली, ये 7 सितारे करेंगे IPL डेब्यू!
कैसे रहेगी PCB के लिए आगे की राह?
हकीकत तो यह है कि इन विदेशी खिलाड़ियों का इस तरह ऐन वक्त पर PSL छोड़ना पीसीबी के लिए केवल वित्तीय घाटा नहीं, बल्कि साख का सवाल भी है। आपको क्या लगता है कि क्या पीसीबी अपने नियमों को सख्त करेगा? या फिर उसे आईपीएल के साथ अपने शेड्यूल को इस तरह मैनेज करना होगा कि क्लैश की स्थिति पैदा न हो?
खेल जगत से जुडी ऐसी नही ताजा खबरों को ENGLISH में पढ़ने के लिए FLYPPED.COM को सब्सक्राइब करें!
निष्कर्ष
इसमें तो कोई शक नहीं है कि क्रिकेट अब सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस बन चुका है। आईपीएल 2026 के बढ़ते दबदबे ने यह साफ कर दिया है कि भविष्य में अन्य लीग्स को टिके रहने के लिए अपनी रणनीति और बजट दोनों पर दोबारा काम करना होगा।
Click to read the full article






